Friday, July 5, 2024
Breaking News

महिला शक्ति ने बरेली में आयोजित जायंट्स कन्वेंशन में जीते 14 अवार्ड

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने बरेली में आयोजित जायंट्स कन्वेंशन में सेवा कार्यों के लिए सर्वाधिक 14 पुरस्कार से नवाजा गया।
संस्था की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि सभी 84 ग्रुप में से सेवा कार्यो के लिए सर्वाधिक 14 अवार्ड से जीते है। सौम्या चौहान को बेस्ट कॉर्डिनेटर का अवार्ड मिला। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल को आउटस्टेंडिंग प्रसाशनिक निदेशिका और राखी बंसल को एक्सीलेंट वित्त निदेशिका का अवार्ड मिला। महिला शक्ति ग्रुप को बेस्ट ग्रुप, आउटस्टेंडिंग आई कैम्प, आउटस्टेंडिंग मोनुमेंटल, आउट स्टेंडिंग सर्विस प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर, एक्सीलेंट पेप्रोसी इरेडिकेशन, एक्सीलेंट दिव्यांग सर्विस, एक्सीलेंट टी वी एररेडिक्शन, बेस्ट जायंट्स ग्रुप, जायंट्स सेवा सप्ताह, बेस्ट ब्लड डोनेशन, 50 ग्रोथ अवार्ड मिले।

Read More »

तेजवंत को प्रांत उपाध्यक्ष व रजत जैन तीसरी बार मिली प्रदेश सहमंत्री की जिम्मेदारी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिषद का 69 वॉ और राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित हुआ था। जिसमें फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं की घोषणाएं एवं नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क शुक्ल ने किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में ब्रज प्रांत का प्रांत अधिवेशन हुआ। जिसमें ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ मनु प्रताप सिंह ने ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमें फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी एवं दायित्व दिए गए। तेजवत को ब्रजप्रांत का प्रांत उपाध्यक्ष एवं रजत जैन को ब्रज प्रांत का लगातार तीसरी बार प्रदेश सहमंत्री घोषित किया गया।

Read More »

मुरादाबाद में फिरोजाबाद की छात्राएं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद के तत्वाधान में 51 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय आयोजन पारकर इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में 12 से 15 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।
जनपद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने आगरा मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया था। जिसमें एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्रा वर्षा ने सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य उपविषय में प्रथम स्थान, कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा की छात्रा मोनिका शर्मा ने सीनियर वर्ग में जीवन पर्यावरण हेतु जीवन शैली पर प्रथम स्थान एवं एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने अध्यापक संवर्ग में जीवन पर्यावरण हेतु जीवन शैली पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Read More »

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दयाल महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश की संस्कृति में लोक उत्सव और मानव मूल्य विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम का आगाज दाऊ दयाल शिक्षण संस्थान की छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण के नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुती देकर किया। संगोष्ठी के अंतिम दिन तकनीकी सत्र में मंचासीन अतिथियों में प्रोफेसर डॉ अनुपमा चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर विस्तृत से चर्चा की। डॉ नीलम सिंह ने अपना शोध पत्र वाचन कर उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जनमानस को रूबरू कराया। संस्था की प्राचार्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पावन धरा भगवान राम और कृष्ण की जन्मस्थली है। यहां की मिट्टी के कण-कण में हमारी संस्कृति का वास है। यहां के रीति-रिवाज परंपराओं, संगीत एवं कला के माध्यम से वैश्विक स्तर पर हिंदुस्तान ने अपना परचम लहराया है।प्रो सुनीता रानी घोष हिन्दी विभाग, आगरा कॉलेज आगरा ने कहा कि वैदिक काल से ही उत्तर प्रदेश की संस्कृति में संगीत, नृत्य, वास्तुकला एवं स्थापत्य कला आदि के माध्यम से भारतीय समाज में सत्यम, शिवम, सुंदरम की स्थापना की जाती रही है।

Read More »

स्मार्ट सिटी की विद्युत व्यवस्था 100 करोड़ से सुधारी जायेगी

मथुरा, संवाददाता। कान्हा की नगरी की विद्युत व्यवस्था को स्मार्ट बनाया जा रहा है। धर्म नगरी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही कॉलोनियों का फैलाव हो रहा है और जनसंख्या घनत्व भी बढ़ रहा है। बिजली की मांग बढ़ रही है और खपत में भी इजाफा हो रहा है। इसके चलते विद्युत विभाग के लिए स्मार्ट सिटी की होड में दौड़ रही कान्हा की नगरी को सुचारू और निर्बाध बिजली आपूर्ति चुनौती पूर्ण हो गई है। गर्मियों के मौसम में अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है। ट्रिपिंग, ओवर लोडिंग, ब्रेकडाउन जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इस प्रकार की तमाम समस्याओं से उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से 10 नए बिजली घरों के निर्माण के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इनके निर्माण पर लगभग 100 करोड रूपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग द्वारा 7981 कनेक्शनों पर लोड भी बढ़ाया गया है।

Read More »

स्ट्रीट चिल्ड्रन को मिले स्वेटर तो खिलखिलाए चेहरे

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। शहर के गोपाल नगर स्थित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। दरअसल, गोपाल नगर में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए जस्टिस फ़ॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल में निःशुल्क शिक्षा मुहैया कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। जहां करीब 300 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का यह कार्य सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को स्कूल के बच्चों को स्वेटर बांटे गए। स्वेटर मिलने के बाद बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा द्वारा सैकडो बच्चो को शिक्षा , संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सराहनीय है।

Read More »

दुर्घटनाओं को टालने के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टीव टेप

मथुरा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शीत कालीन ऋतु में घना कोहरा होने लगा है जिसको लेकर जागरूक अभियान हाईवे टीम द्वारा लगातार सभी टोल प्लाजाओं पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ ,सभी वाहन स्वामियों को यात्रा के समय सीट बेल्ट का उपयोग, फॉग लाइट का उपयोग, डिपर आदि का उपयोग और घाना कोहरा होने पर बेहद जरूरी होने पर यात्रा करने आदि के बारे में लगातार अलग अलग जगहे पर राजमार्ग पर अभियान चलाकर समझाया जा रहा है। इसके साथ जनपद मथुरा में हाईवे टीम सम्बंदित थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर राजमार्ग पर से ई रिक्शा को प्रतिबंधित करने का अभियान चलाया जा रहा है क्यूंकि ई रिक्शा की कम गति होने के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा होती है। एसपी ट्रैफिक द्वारा राजमार्ग पर मथुरा जनपद के सभी थानों को आवश्यक कार्यवही के दिशा निर्देश दिये गये है।

Read More »

मानवाधिकार दिवस पर एसएसपी, बीएसए प्राचार्य ने किया रक्तदान

मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में बी एस ए कॉलेज और रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ पुलिश अधीक्षक शैलेश पांडेय, प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने बी एस ए महाविद्यलय के प्राध्यापकगण छात्र छात्राएं एवं कर्मचारीगण, रोटरी मथुरा वेस्ट के पदाधिकार पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी व छात्र गार्जियन भगवती देवी इत्यादि ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 274 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान महादान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय विशिष्ठ अतिथि ओ पी उपाधयाय देवेंद्र चौधरी प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा व रोटरी पदाधिकारियों ने सँयुक्त रूप से मां सरस्वती व बाबू शिवनाथ के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में एस एस पी श्री पांडेय ने कहा कि रक्तदान महादान है और वर्ष में एक बार सभी को अवश्य करना चाहिए क्योकि ज़िंदगी की जंग लड़ रहे व्यक्तियों के लिए ये रक्त वरदान है। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व दुर्घटनाओं से बचाव हेतु हेलमेट देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Read More »

सूचना निदेशक का जन्मदिन मनाकर सुखद व दीर्घायु जीवन की कामना की

लखनऊ। उप्र सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक शिशिर का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों ने निदेशक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना निदेशालय में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सूचना निदेशक शिशिर को जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल भेंट किया व मिष्ठान्न वितरण किया। वहीं सूचना निदेशक ने पत्रकारों के साथ खुशी का इजहार किया ।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति सचिव शिव शरण सिंह , वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार नवरत्न ने कहा कि श्री शिशिर जी के नेतृत्व में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छू रहा है और पत्रकारों के हित संरक्षण में भी श्री शिशिर जी अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं।

Read More »

स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ने के लिए ‘फ्री ज़ुम्बा कैम्प’ का किया आयोजन

कानपुर। संजय वन में ‘एच क्यूब जिम एवं फिटनेस सेन्टर’ के तत्त्वावधान में स्वास्थ्य अभियान के तहत नागरिकों को फिट रखने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ने के लिए एक ‘फ्री ज़ुम्बा कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को बिना किसी शुल्क के, एक स्वस्थ और आनंदमय जीवन जीने के लिए आवश्यक फिटनेस टिप्स दिए गए।
इस कैम्प में मुख्य ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर आशु पांडे ने प्रतिभागियों को जुम्बा कराया। उनके मार्गदर्शन से कैंप में जुंबा इंस्ट्रक्टर डेविड, जिन अनु मिश्रा, निशांत एवं राज गुप्ता ने भी प्रतिभागियों में जानभर कर एक नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें झूमने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य ट्रेनर आशु पांडे ने कहा यह कैम्प न सिर्फ शारीरिक फिटनेस को प्रमोट करता है बल्कि एक साथ सार्थक संवाद को भी बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम आयोजक ‘हेमंत हेल्थ हब जिम एवं फिटनेस सेंटर’ की डायरेक्टर शिवानी पांडे ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, और इसलिए हमने यह फ्री ज़ुम्बा कैम्प आयोजित किया है। यह एक ऐसा मौका है जहां लोग एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाते हैं।’
कैम्प में शामिल होने वाले लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे पहलुओं की हमेशा जरूरत है।

Read More »