Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोसी कलां में वेंडर जोन का विरोध, डीएम ने दिए जांच के आदेश

कोसी कलां में वेंडर जोन का विरोध, डीएम ने दिए जांच के आदेश

मथुरा: जन सामना संवाददाता। कोसीकलां नगर पालिका द्वारा रेहडी वालों के लिए बनाए गए वैंडर जोन के स्थानों को लेकर व्यापार मंडल द्वारा विरोध किया गया है। जिलाधिकारी मथुरा के समक्ष तमाम तर्क देते हुए पालिका द्वारा बैंडर जोन गलत तरीके से बनाए गए हैं। व्यापारियों की मांग और मामले को देखते हुए डीएम ने तहसीलदार छाता को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। दरअसल नगर पालिका द्वारा शहर में रेहडी पर सामान रखकर बिक्री करने वालों के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिनमें थाना रोड सहित सात स्थान शामिल हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उद्योग बंधू बैठक में इस मामले को जोर शोर से उठाया है।
मंडल के महामंत्री मनीष अग्रवाल एचआई ने जिलाधिकारी के समक्ष बताया कि थाना रोड पर अवैध तरीके से पालिका द्वारा सड़क एवं फुटपाथ को वैंडर जोन घोषित कर दिया है। जबकि यहां पर पंचायती बालिका महाविद्यालय भी संचालित है। ऐसे में यहां तमाम विक्रेताओं की आड में असामाजिक तत्व भी खडे हो जाते हैं। कहा कि इससे बालिकाओं का निकलना दूभर हो जाता है।
उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन ने इसकी पूरी तरीके से जांच पड़ताल कर इसका निर्णय नहीं लिया। यह दोषपूर्ण है। इसमें सुधार की बहुत आवश्यकता है। उनके इस बिंदु को सुनने के बाद मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले की जांच तहसीलदार छाता कर आख्या प्रस्तुत करेंगे। व्यापार मंडल महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि पालिका द्वारा निर्धारित किए गए वैंडर जौन नियमों के विरूद्ध है। इसमें सुधार की आवश्यकता है, जिसकी शिकायत हमारे द्वारा की गई है।