Saturday, September 21, 2024
Breaking News

संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की हैं रूपयों के लेने-देने में विगत दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। जिसकी जानकारी थाना एका को भी दी जा चुकी थी।
थाना एका के गांव रौमोडी हाल निवासी थाना रामगढ़ के कुतुकपुर चनौरा निवासी रामनरेश पुत्र लालराम का अचेत हालत में जसराना क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर लोगो को दिखायी दिया। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी। पुलिस ने अचेत व्यक्ति का जसराना स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले पते के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता लालराम ने बताया कि रामनरेश के एका के गांव गंगीना निवासी अमरपाल पुत्र मिहीलाल पर अधारी के 20 हजार रूपये थे। जिसको लेकर दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसकी शिकायत दो दिन पूर्व थाना एका में दी जा चुकी थी। विगत रात्रि में उसका शव जसराना रोड पर पडा मिला। पुलिस घटना की छानवीन कर रही है, वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवायाा है।

Read More »

कायस्थ महासभा ने किया कलम दवात पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कायस्थ महासभा द्वारा नगर के सुहाग नगर में चित्रगुप्त महाराज मन्दिर पर कलम दवात पूजन कार्यक्रम विधि विधान से किया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष डा. मयंक भटनागर ने हवन कुण्ड में आहुती देकर पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
कायस्थ महासभा द्वारा आज नगर के महाराजा चित्रगुप्त मन्दिर पर कलम दवात पूजन का कार्यक्रम चित्रांश बन्धुओं को लेकर किया। जहां दर्जनों की संख्या में कायस्थ समाज के लोग एकत्रित हुए। पूजन कार्यक्रम में विधि बिधान के साथ हवन पूजन किया गया। उसके बाद पूजा अर्चना करते हुए कलम दवात का भी पूजन किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण करते हुए किया। इस मौके पर जिला महामन्त्री विकेक माथुर, कोषाध्यक्ष विकास सक्सेना, डा0 केसी श्री वास्तव, विनीत श्रीवास्तव, शम्भू सक्सेना, विशाल, विकास सक्सेना, चिंरजीलाल सक्सेना, सुनील कुलश्रेष्ठ, हिमान्शु, प्रशान्त चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

रोडवेज बस ने मारी मोटर साइकिल को टक्कर, मासूम की मौत, पिता घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र रोडबेज बस स्टैण्ड में बेटी ओर उसके पिता को रोडबेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घायल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। वही रोडबेज चालक के खिलाफ कार्यवाही की परिजनों ने माॅग की है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रपडी निवासी पुरखान पुत्र निजामखाॅन अपनी पत्नी बानो बेगम को गले की बीमारी के चलते दबा दिलाने के लिए नगर के गला, नाक चिकित्सक डा. मनोज चतुर्वेदी को दिखाने आया हुआ था। जिनके साथ उसकी चार वर्षीय पुत्री कु0 कुमैरा भी साथ थी। जैसे ही दवा लेकर वह रोडबेज बस स्टैण्ड के समीप पहुंचे ही थे। कि उसकी पत्नी बानो बेगम का लघुशंका लगी उसी दौरान बस स्टैण्ड में बने शौचालय में वह लघुशंका के लिए गयी उसका पति पुत्री के साथ वाहर खडा था। उसी समय रोडबेज बस ने बस स्टैण्ड में प्रवेश तेजी के साथ किया कि पिता-पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मासूम कुमैरा की मौत हो गयी। जबकि पुरखान घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया।

Read More »

विवाहिता ने पति व ससुराल के लोगों पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विवाहिता ने ससुराल के लोगो पर मारपीट करते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया। विवाहिता की माॅ ने जेठ ननद को भी मारने की बात कही है।
मध्य प्रदेश के मुरैना क्षेत्र स्लामपुर निवासी 23 वर्षीय सिम्मी पत्नी रिक्कू ने अपने मायके थाना दक्षिण के हिमायूपुर निवासी पिता रामरतन के घर आकर बताया कि उसका पति ससुराल के लोगो के कहने पर मारपीट करता है। दिपावली की पूर्व संध्या पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पडोसियों की सहायता से मायके फोन पर परिजनों को बुलाते हुए मायके आयी। जहां पत्रकारों को बताया कि उसका पति अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट करता है। पीडिता की माॅ कृष्णा देवी ने बताया कि उसका जेठ मुकेश भी कई बार मारपीट कर चुका है। पीड़ित महिला को परिजन थाना दक्षिण लेकर गये थे।

Read More »

भाई की ससुराल में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रेम का रंग सिर चढ़कर बोलता है। आज ऐसा ही मामला नगर के सुभाष तिराहे पर देखने को मिला जब एक युवती भाई की ससुराल में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी थी। जबकि भाई उसको अपने साथ घर ले जाने के लिए बार-बार मना रहा था। युवती को थाना उत्तर ले जाया गया।
जनपद अलीगढ़ निवासी मनोज की ससुराल दक्षिण क्षेत्र करबला में है। जो भैया दौज पर अपनी ससुराल आया हुआ था। उसी के पीछे उसकी बहन अकेले घर से करबला आ गयी। जहां प्रेम प्रसंग की दिवानी पडोसी युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी। जिसको उसका भाई अलीगढ़ ले जाने के लिए रोडबेज बस स्टैण्ड पहुंचा। जहां से बार-बार प्रेमी के घर भागने के लिए सड़क पर दौड रही थी। उक्त मंजर को देखते हुए मौके पर लोगो की भीड लग गयी। मनोज के साले बार -बार उसको रोक रहे थे लेकिन कई बार बस के नीचे जाकर जान देने का भी प्रयास किया। भीड ने युवती को पुलिस की सहायता से थाना उत्तर भेजा। जहां वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी थी।

Read More »

नगर विधायक ने जिला कारागार में किया भूमि पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला कारागार में नगर विधायक द्वारा एक अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल, 1400 मीटर की बाउंड्री वाल व एक डीपबोर नलकूप का भूमि पूजन किया गया।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा शानिवार को जिला कारागार में एक अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल, 1400 मीटर की बाउंड्री वाल व एक डीपबोर नलकूप का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ किया। नगर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर दो करोड की लागत अति महत्वपूर्ण कार्य को कराया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के उपरांत नगर विधायक व भाजपा कार्यक्रर्ताओं ने बंदियों के साथ भोजन किया। इस दौरान जेल अधीक्षक, सुनील शर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, श्याम सिंह यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

आढ़तिया की पत्नी को बंधक बना कर लाखों की लूट, महिला घायल

पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध
शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। आढ़तिया के घर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने असलाह के बल पर महिला को बंधक बना कर घर में लूटपाट की। विरोध पर महिला को तमंचे की बट से मार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर सीओ अजय कुमार, थाना प्रभारी लोकेश भाटी, एसओजी प्रभारी के अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने नमूने लिए।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में सुभाष आढ़ती परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह सुभाष नवीन गल्ला मंडी स्थित अपनी आढ़त पर चले गए। उनका बेटा राहुल अपनी पत्नी के साथ भैया दूज पर अपनी ससुराल गया था। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब महिला सुनीता पत्नी सुभाष घर पर अकेली थीं। तभी एक बाइक पर तीन युवक आए और सुभाष और राहुल के बारे में महिला से पूछा। महिला द्वारा घर से बाहर होने की बात कहने पर उक्त तीनों युवक अंदर आए और महिला पर तमंचा तान कर बंधक बना लिया।

Read More »

महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, कोहराम

शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जसराना थाना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा में एक 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई। कटैना हर्षा निवासी महिला रेशमा की शुक्रवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। उधर परिवारीजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने गांव ले गए।

Read More »

क्रेडिट कार्ड से 15000 हजार रुपये उड़ाए

शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। नेहा एंक्लेव निवासी महेश चंद्र ने सुनील नामक युवक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट 48000 रुपये रखवाई। लेकिन जब महेश ने अपने क्रेडिट कार्ड को चेक किया तो उसमें बैलेंस 42000 हजार रुपये ही दर्शाया गया। जब उसने इस संबंध में फोन से पूछताछ की तो इस दौरान उसके एकाउंट से 10 हजार रुपये और डेबिट हो गए। इसके बाद महेश ने बैंक से संपर्क किया और क्रेडिट कार्ड को बंद कराया। पीड़ित ने सोनू के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी है। वहीं दूसरी घटना में महिला के एटीएम से धोखाधड़ी करके पेटीएम में लगभग 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के पति ने बैंक से रसीद आदि निकलवा कर थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी है।

Read More »

सद्दाम ने ओवैसी की पार्टी से दिया इस्तीफा

शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन के युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने यह इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को फिरोजाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में सौंपा। सद्दाम ने बताया कि इस पार्टी को 2012 में उनके द्वारा फिरोजाबाद में लाया गया। पार्टी की शाखा का संस्थापक तथा पूर्व युवा जिलाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रहा। पार्टी की जिले में पहचान बनाई। 2017 में पार्टी को विधान सभा का चुनाव लड़ाया। पहली बार में ही 12 हजार मतों के करीब पार्टी प्रत्याशी ने प्राप्त किये। 2018 में मेयर का चुनाव पार्टी को लड़ाया और दूसरे प्रयास में ही प्रत्याशी मशरूर फातिमा को 57324 मत मिले। लेकिन अस्वस्थता के चलते उन्होंने पार्टी से अपने दायित्व से मुक्ति ले ली है। अब केवल सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से ही समाज का कार्य करेंगे।

Read More »