Saturday, September 21, 2024
Breaking News

चोरी की कार 14 बाइकों सहित चार गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना पुलिस ने चोरी के वाहनों सहित चार चोरो को विजयपुरा के समीप ईको कार सहित बरामद कर लिया। पकडे गये अभियुक्तों ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थंे।
थाना मटसैना प्रभारी निरीक्षक नीरज मिश्रा अपने हमराहियों सहित विजयपुर चैराहा पर वाहन चैंिकग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि फिरोजाबाद की ओर से आ रही एक ईको गाडी में वाहन चोर गंैग के लोग है। कार भी चोरी की है।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोरी की कार को रोक लिया। जिसमें सवार थाना लाइनपार के महताब नगर निवासी राजेश कुमार पुत्र तुलसी, थाना उत्तर के द्वारिकापुरी निवासी केशव पुत्र महताबसिंह, रसूलपुर के नैनी मस्जिद निवासी फैजल पुत्र अलाउद्दीन, फातिमा मस्जिद निवासी हसीन पुत्र हसमृद्दीन बताये गये। जिनके पास से चोरी की 14 अन्य बाइकेें निशानदेही से बरामद की हैं एक तंमचा भी पुलिस ने बरामद किया।

Read More »

25 हजार को इनामी बदमाश पटना बिहार से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व थाना शिकोहाबाद पुलिस की संयुक्त सफलता
एसएसपी ने वार्ता के दौरान मीडिया के समक्ष किया खुलासा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। 25 हजार का इनामी बदमाश को क्राइम ब्राॅच की टीम ने शिकोहाबाद पुलिस के साथ पटना बिहार से दबोच लिया। जो कि काफी दिनों से फरार चल रहा था।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा वार्ता करते हुए बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में विगत 6 फरवरी 2018 को योगेश कुमार उर्फ सेटटी, 19 सितम्बर 2018 को रिक्कू की हत्या में वाछित अभियुक्त सन्तोष यादव उर्फ राजा उर्फ कोरी, सन्तोषी संजीव पुत्र रामब्रज निवासी एका काफी दिनों से फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त पर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

Read More »

संदिग्ध अवस्था में महिला को लगी गोली, गंभीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रविवार रात नानेमऊ निवासी एक महिला को संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। गोली महिला के सिर से होकर आरपार हो गई। गंभीर हालत में परिवारीजन महिला को थाना लाए, जहां से उसे प्राइवेट उपचार कराने के लिए आगरा ले गए। जहां महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नानेमऊ निवासी महिला रेखा (40) पत्नी कालीचरन बीती रात अपने घर पर सो रही थी, तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुन परिवार के लोगों की चीख पुकार मच गई। देखा तो महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी, उसके सिर से खून बह रहा था। गोली महिला के सिर से आरपार निकल गई। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी और घायल महिला को उपचार के लिए आगरा ले गए। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि महिला का आगरा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। दरोगा को बयान दर्ज कराने के लिए आगरा भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की आगरा में स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Read More »

गुजरात पुलिस की नसीरपुर और शिकोहाबाद में दबिश, माल बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गुजरात पुलिस ने रविवार दोपहर नसीरपुर थाना और सोमवार सुबह शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने नसीरपुर क्षेत्र से एक दुकान में रखा माल बरामद कर लिया। वहीं शिकोहाबाद पुलिस के सहयोग से माधौगंज में दबिश दी।
गुजरात के थाना भावनगर क्षेत्र में सत्रुघन सिंह पुत्र जैयदयाल सिंह यादव निवासी इसाकपुर थाना नगला खंगर गुजरात में भावनगर थाना क्षेत्र में काम की तलाश में गया था। यहां रहने वाले उसके रिश्तेदार ने एक मकान में उसे किराये पर कमरा दिला दिया। सत्रुघन सिंह विगत पांच साल से गुजरात में रह कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इसी बीच मौका मिलने पर मकान स्वामी का केटरिंग का सामान लगभग पांच लाख रुपये कीमत का एक ट्रक मेंर कर अपने गांव आ गया।

Read More »

डीएम ने किया ओवर ब्रिज का निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद रेलवे क्रासिंग पर राज्य सेतु निगम द्वारा बनाए गए ओवर ब्रिज की सड़क एक साल भी नहीं चल सकी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने की शिकायत पर सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घटिया निर्माण पर असंतोष व्यक्त करते हुए संस्था पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
रेलवे क्रासिंग माधौगंज पर भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर जनप्रतिनिधि द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव हुआ। कई वर्षों बाद ओवर ब्रिज का निर्माण हो सका। इसके बाद भी कार्यदाई संस्था राज्य सेतु निगम द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ता पर ध्यान न देते हुए सड़क का निर्माण करा दिया। जिसकी बजह से सड़क एक साल के भीतर ही जगह-जगह बैठ गई। जिससे सड़क में गड्ढे हो गए। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज में गड्ढे होने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई तो कार्यदाई संस्था ने गड्ढों को भरने के लिए पेंचवर्क कराया, लेकिन इसके बाबजूद सड़क कई जगह से धंस गई। गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील दिवस में जिलाधिकारी से ओवर ब्रिज की सड़क टूटने की शिकायतों पर सोमवार को जिलाधिकारी ने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने उक्त संस्था पर कार्रवाई का आदेश दिए हैं।

Read More »

अवैध कब्जा रोकने पर दबंगों ने की मारपीट, दंपति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अवैध कब्जा रोकना दंपति को भारी पड़ गया। दबंगों ने दंपति को गाली गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें दंपति घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का है। यहां निवासी रामब्रेश पुत्र रामकिशन गाटा संख्या 86 व 122 पर काबिज है। आरोप है कि गांव के ही दबंग सुंदरपाल, महेंद्र, सत्यप्रकाश, सोनू आदि ने उक्त गाटा संख्या पर नींव भरने का काम प्रारंभ कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने एक राय होकर पीड़ित के ऊपर हमला बोल दिया। जब उसकी पत्नी ऊषा बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

Read More »

डीएम ने संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के सम्बन्ध में की वार्ता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट कार्यालय में संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मामलों के संबंधो में वार्ता की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, एडीएम आदि अधिकारीगण व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये अधिकारी: डीएम

शिकायतों को समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से न निस्तारण होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी जायेगी प्रतिकूल प्रविष्ट: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आईजीआरएस पोर्टल संबंधी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि आईजीआरएस व तहसील दिवस में जो शिकायते की जाती है उसका गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण किया जाये। यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ने शिकायतों के निस्तरण में विलंब किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। शिकायतों में डिफाल्टर की श्रेणी में आने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिक डिफाल्टर की श्रेणी में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, बीडीओ आदि को सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से डिफाल्टर की श्रेणी को खत्म करें।

Read More »

खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 धान खरीद व्यवस्था सम्बन्धी विवरण सीडीओ ने की समीक्षा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद की अवधि 01 नवम्बर,2018 से 28 फरवरी 2019 तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीद वर्ष 2018-19 हेतु धान कामन का समर्थन मूल्य 1750/-एवं धान ग्रेड‘ए‘ का समर्थन मूल्य 1770/-प्रति कुन्तल है। कृषकों को धान के मूल्य का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से कराया जायेगा। क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक खुले रखे जायेंगे। जनपद मंे विभिन्न क्रय एजेन्सियों-खाद्य विभाग के 08, पी0सी0एफ0 10, यू0पी0एग्रो 02, कर्म0क0नि0 04, यू0पी0पी0सी0यू0 08 व भा0खा0नि0 के 01 कुल 33 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत हैं तथा एन0सी0सी0एफ0 व नैफेड के 07 क्रय केन्द्र प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि जनपद हेतु धान क्रय का कार्यकारी लक्ष्य 93700.00 मी0टन निर्धारित है।

Read More »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

इटावा, राहुल तिवारी/डॉ एसबीएस चौहान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज लवेदी में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण देने वाले योग्य योगा शिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को कुशल प्रशिक्षण दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ संचालकों के अनुसार जनपद इटावा के श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज लवेदी में स्थान चयनित किया गया था जिसमें ग्रामीण अंचलों और नगर क्षेत्रों के प्रशिक्षणार्थी आए और उन्होंने योग्य योगा शिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण 13 अक्टूबर सांयकाल से प्रारंभ हुआ था जो 21 अक्टूबर की सुबह कुशलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न अंचलों से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से दक्ष किया गया। इस चले कार्यक्रम के दौरान बंटू चौहान का सहयोग अग्रणी रहा। डॉ पुत्तू लाल शर्मा के द्वारा स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य की मुस्तैद देखभाल की जाती रही महेवा खंड के कार्यवाहक श्री विमल तिवारी, वेद प्रकाश, रविंद्र कुशवाहा, आलोक तिवारी व अमिताभ तिवारी के साथ विद्यालय के प्रबंधक अमित चौबे व उनके सहयोगी स्टाफ ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अपना पूरा सहयोग व समर्थन दिया।

Read More »