Tuesday, July 2, 2024
Breaking News

गैस बिल्डिंग करते समय गैस सिलंडर फटने से घायल कारीगर की मौत

फतेहपुर: संवाददाता। बकेवर थाना क्षेत्र के थाने के सामने गैस बिल्ड़िंग करते समय गैस सिलंडर फटने से कारीगर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने रेफर कर दिया जहाँ रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के फतेहाबाद थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी कल्लू अली का 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना अली बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित थाने के सामने बस के डीजल टैंक की गैस बिल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More »

बाइक सवार युवक हुआ हादसे का शिकार

फतेहपुर: संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर ट्रक की टक्कर से यूपी पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत के मलाका गाँव निवासी ओमकार का 25 वर्षीय पुत्र सोहित कुमार आज बाइक पर सवार होकर कल्यानपुर थाना क्षेत्र में स्थित सर्वाेदय इंटर कालेज में यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा देने गया था। जब वह परीक्षा देकर घर लौट रहा था तभी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे घायल सोहित के मामा छोटू अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।

Read More »

प्रापर्टी डीलर को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से कराया मुक्त

मथुराः संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र से 15 फरवरी को करीब छह बजे अपहृत हुए प्रापर्टी डीलर को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। दो अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीन अभी फरार है। अपहरणकर्ता प्रापर्टी डीलर के पूर्व परिचित थे। वहीं पुलिस के सामने जूआ और पैसों के लेनदेन का विवाद भी आया है। इस पर भी पुलिस जांच कर रही है।
इस घटनाक्रम में प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने थाना कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी को श्रीकृष्ण कुमार सिंघल बबलू कौशिक के साथ घर से निकलकर बस स्टैण्ड तक पहुंचे थे तभी कुछ कार सवार अज्ञात बदमाश कृष्ण कुमार सिंघल को गाडी में डालकर ले गये। इन बदमाशों द्वारा कृष्ण कुमार के फोन से उनके घर पर फोन कर 3.5 लाख रुपये की मांग की। जिनमें से दो लाख रुपये दो बार में श्रीकृष्ण कुमार की पत्नी द्वारा अपहरणकर्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिये गये थे। बाकी के 1.5 लाख रुपये लेने के लिए बदमाश मथुरा आये थे। इसी दौरान पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से प्रापर्टी डीलर को मुक्त करा लिया।

Read More »

तेज रफ्तार चार पहिए की टक्कर से परीक्षार्थी घायल

बिंदकी/फतेहपुर: संवाददाता। तेज रफ्तार चार पहिए की टक्कर से सिपाही भर्ती की परीक्षा देनी आया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने के बाद गंभीर अवस्था मे होने के बावजूद युवक को समय से परीक्षा केंद्र में पहुंचाया जहां उसने परीक्षा दी।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के ग्राम सलेमपुर थाना धाता के रहने वाले जितेंद्र पुत्र कैलाश उम्र 21 वर्ष शनिवार की सुबह बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कुंवरपुर रोड स्थित अभय प्रताप डिग्री कॉलेज में सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आया था जो सुबह लगभग 5 बजे प्राइवेट साधन से आया था। ठंड के कारण थोड़ी देर अलाव तापता रहा और वह रोड किनारे खड़ा था, तभी लगभग 6 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित टाटा मैजिक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद जानकारी मिलने पर घायल को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।

Read More »

मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा देते दो मुन्ना भाई दवोचे

मथुरा: संवाददाता। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार आयोजित हुई उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा ( प्रथम पाली) में थाना मगोर्रा के परीक्षा केन्द्र जसवन्त सिंह भदौरिया कॉलेज कोसी खुर्द थाना मगोर्रा में अभ्यर्थी पंकज कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी सराय दाऊद थाना बल्देव जनपद मथुरा के स्थान पर अभ्यर्थी पंकज की बुआ का लड़का मौसम कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जरैलिया थाना नौहझील पंकज के स्किन (त्वचा) के फर्जी फिंगर प्रिट एवं हस्ताक्षर बनाकर परीक्षा दे रहा था को पकड़ापई में आ गया।
वहीं थानाक्षेत्र कोतवाली मथुरा के परीक्षा केन्द्र प्रेमदेवी अग्रेसन माध्यमिक इंटर कालेज मथुरा में अभ्यर्थी देवेन्द्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी गांव भूरेका मथुरा के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र का मिलान किया गया तो बायोमैट्रिक जांच में अभ्यर्थी देवेन्द्र का सही मिलान न होने पर इनोवेटिव ब्यू कंपनी के ऑपरेटर द्वारा बायोमैंट्रिक की जांच की तो पाया गया कि अभ्यर्थी देवेन्द्र का वास्तविक नाम अंशुल शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चांदजोड़ थाना खैर जनपद अलीगढ़ है जो कि पूर्व में सामान्य वर्ग से कई भर्ती परीक्षायें दे चुका हैं

Read More »

पुलिस आरक्षी पदों पर भर्ती परीक्षा केंद्र का डीएम व एस एस पी ने लिया जायजा

चन्दौली: संवाददाता। 17 और 18 फरवरी को हो रही पुलिस आरक्षी पदों पर भर्ती परीक्षाओं को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चन्दौली पुलिस-प्रशासन पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जिस क्रम में 17 फरवरी को निखिल टी.फुंडे.,जिलाधिकारी चन्दौली व डा. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा आयोजित उ0प्र0 नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र, महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज में लगे कैमरों, सुरक्षा उपकरण आदि का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कहा यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा को सकुशल कराने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाया गया है। आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की शनिवार और रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जाएगी।

Read More »

आकांक्षी नगर योजना: शहरी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण

लखनऊः जन सामना डेस्क। आकांक्षी नगर योजना के कार्यान्वयन हेतु मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय गवर्निंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना की प्रगति के सम्बंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि चयनित सी० एम० फेलोज का 2 सप्ताह का प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण कराते हुए इन्हें सम्बंधित निकायों में तैनात किया जाये। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न शासकीय विभागों से समन्वय करते हुए योजना के प्रभावी व त्वरित कार्यान्वयन के निर्देश दिये।
बैठक में बताया गया कि आकांक्षी नगर योजना के अन्तर्गत चयनित शहरों में आगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों के उन्नयन व सुदृढीकरण हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9591.99 लाख रू0 की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से 348 आंगनबाडी केन्द्रों के सुदृढीकरण में, नगर निकायों में संचालित विद्यालयों में 398 अतिरिक्त कक्ष व 913 स्मार्ट क्लास की स्थापना का कार्य कराया जायेगा।
नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश की 20000 से 1 लाख की जनसंख्या वाली 100 सबसे कम विकसित निकायों का चयन आकांक्षी नगर योजना के अन्तर्गत किया गया है।

Read More »

सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर

वाराणसी: जन सामना डेस्क। डाक विभाग अब सिर्फ पत्र ही नहीं पहुँचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। वित्तीय सशक्तिकरण और अंत्योदय में डाक विभाग की अहम भूमिका है। एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर डाकघरों को बहुउद्देशीय बनाया गया है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, गंगाजल बिक्री, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से लोगों को घर बैठे बैंकिंग सहित तमाम सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। उक्त उद्गार प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सुलतानपुर में आयोजित ‘वित्तीय समावेशन महामेला’ का शुभारम्भ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।
सुलतानपुर मण्डल के डाक अधीक्षक एम. एम. हुसैन ने बताया कि डाक मेले में लोगों द्वारा 30 हज़ार से अधिक बचत खाते और नए जीवन बीमा हेतु 15 लाख से अधिक के प्रीमियम का निवेश किया गया।
इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई भी की।

Read More »

रपडी ईको टूरिज्म सेंटर का पर्यटन एवं वन मंत्री ने किया लोकार्पण

फिरोजाबादः संवाददाता। प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं वन मंत्री अरूण कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को रपडी पहुँचकर लगभग दो करोड की लागत से 354 है. में बीहड़ वन क्षेत्र व यमुना नदी के किनारें बनाये गये रपडी ईको टूरिज्म सेंटर का लोकार्पण किया। इसी के साथ मंच से आगरा, बहराइच, बिजनौर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रायबरेली, सोनभद्र जनपदों में लगभग 14 करोड की लागत बनायी गयी नौ ईको टूरिज्म परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की योजनाओं के अनुरूप प्रदेश में पर्यटन योजनाओं का विकास किया जा रहा है। सडकों को टू लेन से फोर लेन, सिक्स लेन, एटलेन बनाया जा रहा है। इस ईको टूरिज्म के निर्माण होने से इस बीहड क्षेत्र में पर्यटन और विकास की संभावना बढने के साथ नये रोजगार भी सृजित होगें। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का विकास करा रहा है। इस ईको टूरिज्म क्षेत्र के निर्माण से यहाँ आने वाले सैलानी कॉटेज, नैचर ट्रेल और प्राकृतिक मनोरम वातारण का पूरा लुफ्त उठा सकेगें। विकास कार्यों के चलते उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा बदली है। वन मंत्री अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि रपडी जनपद का प्रथम नया ईको स्थल बन चुका है। इसे भविष्य में और भी विकसित करने के पूरे प्रयास किये जायेगें।

Read More »

कर्मचारियों ने निजीकरण के प्रति जताया विरोध

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने विकास भवन पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुरानी पेंशन की मांग उठाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विकास भवन से कलैक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली। वहीं कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में सात सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी मुख्यालय पुष्पेंद्र कुमार को सौंपा।
राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि केंद्र तथा राज्य कर्मियों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। कर्मचारी आंदोलन कर रहे है। लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांग व आंदोलन की अनदेखी कर रही है। मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। रिक्त पद खाली पड़े है। सरकार इन पदों को नियमित भर्ती से भरकर बेरोजगारों को स्थाई रोजगार नहीं दे रही है। इन स्वीकृत पदो के सापेक्ष काफी कम संख्या में आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, ठेका संविदा आधार पर कर्मियों को लगाया जा रहा है। जिन्हें न तो समान वेतन दिया जा रहा है न ही सेवा सुरक्षा। सरंक्षक प्रदीप पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। कर्मचारी विकास भवन से रैली निकालते हुए कलैक्ट्रेट पहुंचे।

Read More »