Friday, June 28, 2024
Breaking News

ड्रोन खरीद से मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

इस माह की शुरुआत में अमेरिका ने 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 एमक्यू-9 बी सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी प्रदान कर दी। इस सौदे से भारत की समुद्री सुरक्षा और समुद्री जागरुकता बढ़ेगी। इससे समुद्री मार्गों में मानवरहित निगरानी व टोही गश्त के जरिए वर्तमान एवं भविष्य के खतरों से निपटने के लिए भारत की क्षमता में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। समुद्री क्षेत्र में जागरुकता क्षमता का मतलब है कि समुद्री क्षेत्र से जुड़ी ऐसी हर बात को लेकर जागरुक होना जो सुरक्षा, अर्थव्यवस्था या पर्यावरण को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा इस बिक्री से अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही हिन्द-प्रशांत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आर्थिक प्रगति का नया मार्ग प्रषस्त होगा। सशस्त्र ड्रोन सौदे से सैन्य सहयोग और द्विपक्षीय रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग के आगे बढ़ने की प्रबल संभावनाएं बन गई हैं। इस ड्रोन सौदे की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान की गई थी।
अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से जिस मानवरहित प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9 बी की खरीदारी पर मंजूरी मिली है वह संसार का सबसे उन्नत श्रेणी का ड्रोन है। इस मानव रहित प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9 बी के दो वर्जन हैं। पहला स्काई गार्डियन और दूसरी सी गार्डियन। एमक्यू-9 बी, सी गार्डियन ड्रोन तीनों सेनाओं के लिए खरीदे जा रहे हैं। अमेरिका से लिए जाने वाले इन 31 ड्रोन में से 15 ड्रोन नौसेना को तथा आठ-आठ ड्रोन सेना व वायु सेना को दिए जाएंगे। सेनाएं एमक्यू-9 बी ड्रोन का उपयोग निगरानी एवं आक्रमण के लिए कर सकती हैं। इसके अलावा भी ये ड्रोन अन्य कई तरह की यौद्धिक भूमिकाएं निभा सकते हैं। इस मानवरहित प्रीडेटर ड्रोन ने अपनी पहली उड़ान दो फरवरी 2001 को भरी थी। यह ड्रोन थर्माेग्राफिक कैमरे और सेंसर से लैस है।

Read More »

अमरपाल मौर्य को भाजपा ने घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से रविवार की शाम जारी हुई राज्यसभा प्रत्याशी की सूची में प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधानसभा ऊंचाहार प्रत्याशी अमरपाल मौर्य का नाम भी शामिल है।
काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता के रूप में शामिल अमरपाल मौर्य के कार्य को समय-समय पर संगठन ने सराहा है। भाजपा में प्रदेश महामंत्री के पदभार को बड़ी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे अमरपाल मौर्य को संगठन ने 2014 के विधानसभा चुनाव में वीवीआईपी जिले विधानसभा 183 ऊंचाहार से भाजपा का प्रत्याशी भी बनाया था। चुनाव के दौरान बहुत कम समय में ही क्षेत्र की जनता के बीच अपनी पैठ बना ली थी। उस समय आमजनमानस को भी ऐसा प्रतीत हो गया था कि अपने बीच का ही कोई सदस्य विधायक बनकर अब हमारी समस्याओं को दूर करेगा और विकास करेगा। चुनाव की कड़ी जीत हार तो लगी रहती है इसके बावजूद भी इसके बावजूद विधानसभा के चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही और करीब 75000 वोट को अमरपाल मौर्य ने अपनी प्रतिभा और अपने चुनावी भाषणों से हासिल किया था। ऐसे प्रतिभावान कार्यकर्ता राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया जाना कार्यकर्ता का उत्सवर्धन भी है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे अमरपाल मौर्य ने व्यक्तिगत तौर पर और सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर भी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

Read More »

बिठूर महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

♦ जोरदार तालियों से गूंज उठा नानाराव परिसर।
कानपुर: जन सामना संवाददाता। बिठूर महोत्सव-2024 के आयोजन के क्रम में रविवार को बिठूर स्थित नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में क्वीज प्रतियोगिता, कानपुर आर्टिस्ट गीत कार्यक्रम व नृत्यांजलि ग्रुप (दिल्ली-लखनऊ) की टीम द्वारा ग्रुप लीडर रागनी श्रीवास्तव के लीडर शिप में गंगा अवतरण पर आधारित मनमहोक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। दर्शकों के अपार समूह के बीच, मंचन के माध्यम से यह दर्शाया गया कि, ‘किस प्रकार भगीरथ के कठिन तप से मां गंगा धरती पर अवतरित हुई।’ नृत्य व गायन के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुति में अंजुल प्रजापति ने शिव की, मां गंगा की भूमिका सपना सिंह, भागीरथ की भूमिका आनन्द शर्मा, कपिल मुनि की भूमिका अंशुल व ब्रम्हा की भूमिका आशुतोष पाण्डेय ने अदा की। शानदार नृत्य की प्रस्तुति रितिका, दीपा, स्वेता, जया, प्रज्ञा व कर्णिका द्वारा की गई। इसके पश्चात घूमर गाने व एकल नृत्य ‘मेरे ढोलना सुन……’ पर भी पर परिसर तालियों से गूंज उठा।
इस मौके पर क्रेजी हापर ग्रुप (मुम्बई) द्वारा शिव तांडव- भोले की भक्ति में सब बोले बम-बम-बम, देश भक्ति गीत ‘सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हम पे डालो, सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी’ की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।

Read More »

मोदी और योगी पर जनता का अटूट विश्वास, यहां भी लगेगी हैट्रिक: सुरेश खन्ना

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। रविवार को रायबरेली जनपद के लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री एवं रायबरेली लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सुरेश कुमार खन्ना ने भाग लिया। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के गोरा बाजार स्थित जिला पंचायत मार्केट में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं उपस्थित सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें संबोधित भी किया।
उन्होंने कहा कि रायबरेली की लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा की पकड़ होगी। आज देश और प्रदेश में भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट विश्वास कायम है। मोदी की गारंटी काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने भी अबकी बार 400 पार का नारा दिया था। जनता का यह विश्वास ही हमें लोकसभा की सीटों पर जीत दिलाएगा और हैट्रिक लगेगी। विकसित भारत का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। विश्व में आज भारत की अलग पहचान है।

Read More »

गांव की बुनियादी सुविधाओं को संकल्प के साथ पूरा किया जा रहा हैः प्रधान प्रतिनिधि

पवन गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शासन प्रशासन से लेकर गांव के विकास में अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं प्रधान व उनके प्रतिनिधि। कहते हैं कि देश की सूरत बदलनी हो तो पहले गांव की बुनियादी सुविधाएं ठीक करनी होगी। एक आदर्श ग्रामसभा/गांव के लिए जरूरी है कि वह गांव स्वच्छ हो, सड़क व गलियां बनी हुई हों, गांव के विद्यालय सुंदर व स्वच्छ हो, ग्रामीणों की आस्था के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच और धार्मिक स्थल भी बना हुआ हो और हर समय इनकी देखरेख हो।
बता दें कि इन सभी बुनियादी आवश्यकताओं को विकासखंड ऊंचाहार की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर में यहां के प्रधान प्रतिनिधि संकल्प के साथ पूरा कर रहे हैं। ऊंचाहार विकास खंड के न्याय पंचायत खुर्रमपुर में पिछड़ी महिला सीट के साथ समर्थन के साथ निर्मला देवी ग्राम प्रधान बनी। जिसके बाद विनय शुक्ला उर्फ बाबा ने प्रधान प्रतिनिधि की कमान संभाली।
विकासखंड ऊंचाहार की न्याय पंचायत खुर्रमपुर प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा ने एक बातचीत के दौरान पत्रकारों को बताया कि ही दशकों से दशकों से विकास कार्यों से अछूता हमारी यह ग्राम सभा अब विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि महज तीन वर्ष के कार्यकाल में खुर्रुमपुर ग्रामसभा विकास खंड ऊंचाहार के मानचित्र पर उभरकर सामने आया है। न्याय पंचायत खुर्रूमपुर के मिनी सचिवालय में प्रधान प्रतिनिधि के अलावा पंचायत मित्र व सहायक हर समय कार्यालय में जनसेवा कार्य हेतु मौजूद रहते हैं।

Read More »

70 फीसदी से अधिक मतदान होता है वहां रहेगी पैनी नजर

मथुरा: संवाददाता। गोवर्धन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा रहेगी। इन जगहों पर सेंट्रल पुलिस फोर्स की तैनाती होगी तो निगरानी के लिए स्टैटिक व माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। जिससे सकुशल चुनाव संपंन्न हो सके। थाना गोवर्धन परिसर में एसडीएम मयंक गोस्वामी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एसडीएम मयंक गोस्वामी ने संवेदनशील, सामान्य श्रेणी के बजाय वल्नरेबल, क्रिटिकल श्रेणी के मतदान केंद्रों का चयन किया है। इस श्रेणी के गोवर्धन विधानसभा में बूथ चिन्हित किए गए हैं। क्रिटिकल की संज्ञा ऐसे मतदान केंद्रों को दी गई है। जहां 70 फीसद से अधिक पूर्व में मतदान हुआ हो, या लड़ाई झगड़ा होता रहा हो, इसको चिन्हित करके यह देखा जाएगा कि कहीं यहां जानबूझकर अधिक मतदान तो नहीं कराया गया। वहीं बल्नरेबल मतदान केंद्र को इस लिहाज से शामिल किया गया, जहां पर कोई दबंग व्यक्ति, समुदाय विशेष का दबदबा व कोई कारक प्रभावित रहा हो।

Read More »

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार के सामने रखीं मांगे

मथुरा: संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सहित शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार के सभी शिक्षा मंत्रियों (बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा) तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उच्च स्तरीय कमेटी के सामने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री महेंद्र कुमार के नेतृत्व में समाधान की मांग की। गोवर्धन दास गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख ब्लॉक अध्यक्ष राया ने जानकारी दी कि लखनऊ में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह के आवास पर आयोजित शिक्षा संगठन विचार परिवार की बैठक में सम्मिलित होकर शैक्षिक समस्याओं एवं शैक्षिक उन्नयन के विषयों पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री एवं प्रभारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को रखा।

Read More »

कला और अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमलों की ‘जलेस’ ने निंदा की

जन सामना डेस्क। इस महीने की 2 फरवरी को सवित्रीबाई फुले, पुणे विश्वविद्यालय के ललित कला केंद्र में परीक्षा के असाइनमेंट के तौर पर मंचित हो रहे नाटक ‘जब वी मेट’ को आरएसएस-भाजपा से जुड़े छात्र संगठन अभाविप द्वारा बाधित करके हंगामा और तोड़-फोड़ किया गया। प्रो. प्रवीण दत्तात्रेय भोले, और पांच विद्यार्थियों के खि़लाफ़ अभाविप और भाजयुमो ने एफ़आईआर दर्ज कराया जिसके आधार पर इन छह लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासन ने हंगामा करनेवालों का पक्ष लेते हुए अपने बयान में न सिर्फ़ भावनाएं आहत होने के संबंध में क्षमा-याचना की बल्कि ‘किसी मिथकीय या ऐतिहासिक व्यक्ति की पैरोडी’ को ‘पूरी तरह से ग़लत और प्रतिबंधित’ बताया। उसके बाद 6 फरवरी को हुई विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद की बैठक की शुरुआत अनेक सदस्यों द्वारा ‘जय श्रीराम’ के नारे के साथ हुई।
ठीक यही स्थिति 2022 में वरोदड़ा, गुजरात के सायाजीराव यूनिवर्सिटी में देखी गयी थी जहां ललित कला संकाय में परीक्षा संबंधी मूल्यांकन के लिए लगायी जा रही प्रदर्शनी के शुरू होने से भी पहले एबीवीपी के सदस्य तोड़फोड़ करने पहुंच गये और उसके बाद जिस कलाकृति से उनकी ‘भावनाएं आहत’ हुई थीं, उसे बनानेवाले, प्रथम वर्ष के विद्यार्थी कुंदन यादव को विश्वविद्यालय की सिंडिकेट ने बर्खास्त कर दिया और उसके शिक्षक, सुपरवाइजर और संकाय के डीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
पुणे विश्वविद्यालय की घटना के कुछ ही दिनों के बाद निर्भय बनों विचार मंच द्वारा 9 फरवरी को पुणे में 66 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले, वकील असीम सरोदे और विश्वंभर चौधरी व उनके अन्य साथियों का व्याख्यान रखा गया था। इसमे जाने से पहले इन सभी को पुलिस ने 3 घंटे रोक कर रखा गया। ये सभी जिस रास्ते से जा रहे थे उसपर पुलिस के होते हुए भी प्रभात रोड, कर्वे रोड, शास्त्री मार्ग और दांडेकर पुल के रास्तों पर आधे घंटे के भीतर अलग अलग जगहों पर 4 बार पत्थरों, स्याही, लोहे के सलियों से पीछा करके भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने हमला किया।

Read More »

पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता डैंपियर नगर स्थित दीनदयाल पार्क पहुंचे और पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचना पुंज थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। महानगर महामंत्री राजू यादव ने कहा कि जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।

Read More »

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की सभी कार्यकारिणी भंग

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कानूनी लडाई लड़ रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने संगठन को नए शिरे से व्यवस्थित करने और कर्मठ लोगों को दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है जिससे इस लडाई को संगठित तरीके से और निर्णायक रूप से लडा जा सके। न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने बताया कि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तत्काल प्रभाव से भी कार्यकारणीयों को भंग किए जाने की घोषणा की है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय, प्रदेश व जनपदीय स्तर की समस्त कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए ओर सक्रिय लोगों को दायित्व दिए जाएंगे। नई कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएंगी। कार्यकारिणी को व्यवस्थित करने का फैसला लिया गया है।

Read More »