Monday, July 1, 2024
Breaking News

मतदान के प्रचार प्रसार के लिए तीन एलईडी वैन हुई रवाना

मथुरा: जन सामना संवाददाता। जनपद की तीन विधानसभाओं (मथुरा, मांट एवं बल्देव) में मतदाता जागरूकता तथा निर्वाचन से संबंधित प्रचार प्रसार के लिए एलईडी वैन (ईवीएम एंव वीवीपैट युक्त) भ्रमण करेंगी। इन एलईडी वैन के माध्यम से आमजनमानस निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निदान पा सकते है। एलईडी वैन के शुक्रवार को रवाना किया गया। मथुरा विधानसभा के राजा महेन्द्र प्रताप पब्लिक स्कूल केशीघाट वृन्दावन, पब्लिक जूनियर हाईस्कूल वृन्दावन, परशुराम सामुदायिक भवन गढेला बाग ब्रहमकुण्ड गोपेश्वर रोड वृन्दावन, नगर निगम बालिका इण्टर कालेज वृन्दावन, हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटरकालेज वृन्दावन, प्राथमिक विद्यालय राजपुर गुरूकुल विश्व विद्यालय राजपुर गौरानगर, सत्यादेवी गर्ग सरस्वती विद्या मन्दिर कैलाश नगर वृन्दावन तथा प्राथमिक विद्यालय नौ बरामद राजपुर में एलईडी वैन प्रचार प्रसार के लिए जाएंगी।

Read More »

गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। नगर में शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और देश भक्ति से ओतप्रोत गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। जिससे पूरा वातावरण देश प्रेम से ओतप्रोत हो गया।
सर्वप्रथम सेठ एमआर जयपुरिया में चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव और प्रधानाचार्या एकता र्शमा, डीपीएस में चेयरपर्सन डॉ. सुकेश यादव ने ध्वजारोहण किया। ब्लूमिंग बड्स सीनियर सैकेंड्री स्कूल में प्रबंधक राज पचौरी और प्रधानाचार्य सुमनलता पचौरी, डीआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव, न्यू गार्डेनिया और एसआरएस मैमोरियल में निदेशक जयवीर सिंह तोमर, संत जनू बाबा ग्लोबल एकेडमी और संत जनू बाबा इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. रामकैलाश यादव, राजकॉन्वेंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजपचौरी और प्रबंधक राज किशोर, ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री स्कूल में प्रबंधक डॉ. रजनी यादव, माइंडपॉवर इंटरनेशनल स्कूल, एसीएमटी ग्रुप में ग्रुप चेयरमैन योगेश यादव ने ध्वज फहराया।

Read More »

बनारस से जयपुर जा रही वोल्बो बस अज्ञात वाहन से टकराई

♦ हादसे में लगभग 12 लोग हुए घायल, उपचार को सैंफई भेजा
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह पौने सात बजे एक वॉल्बो बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें बस चालक की मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और घायलों को सैंफई पीजीआई अस्पताल भेज दिया।
शनिवार सुबह साढ़े छह बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 67 माइलस्टोन पर बनारस से जयपुर जा रही बस को आगे जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार सात यात्री गंभीर रूप घायल हो गये। जबकि चालक की हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नगला खंगर थानाध्यक्ष अंजीश कुमार ने बताया कि एक वोल्वो बस जो बनारस से जयपुर जा रही थी। जिसमें आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ।

Read More »

समाधान दिवस में पहुंचे डीएम व एसएसपी, सुनी समस्याएं

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ.उज्जवल कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दिक्षित शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनीं। इसके बाद दोनों अधिकारी बालाजी मंदिर पहुंचे और बजरंगबली के दर्शन किए। वहां से दौनों अधिकारी मंडी समिति पहुंचे और मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उनके साथ सीओ प्रवीन कुमार, एसडीएम विवेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read More »

1978 में संघ परिवार ने कर्पूरी ठाकुर व विश्वनाथ प्रताप सिंह का किया था विरोध

वह वर्ष 1978 था, जब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में 26 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। यह उस समय एक अद्वितीय पहल थी और ठाकुर उत्तर भारत में सामाजिक न्याय आंदोलन के एक वास्तविक अग्रदूत के रूप में उभरे।
ठाकुर तब जनता पार्टी में जनसंघ (अब भारतीय जनता पार्टी) गुट के समर्थन से अपनी सरकार चला रहे थे। बिहार में जनसंघ के संस्थापक कैलाशपति मिश्रा ठाकुर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री थे।
वरिष्ठ समाजवादी नेता और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा, ‘‘इस गुट के विधायक खुलेआम सड़कों पर आ गए, ठाकुर का विरोध किया और उन्हें मौखिक रूप से गाली दी।’’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं, जिनमें से अधिकांश ‘उच्च’ जाति से थे, ने नारा लगाया, ‘ये आरक्षण कहां से आई, कर्पूरी के माई बियायी।’ यह पूछता है, ‘यह आरक्षण कहां से आया? कर्पूरी की माँ ने इसे जन्म दिया है।’
संघ परिवार के कार्यकर्ता अक्सर हिंसक हो जाते थे और कई जगहों पर ‘उच्च’ जातियों को पिछड़ी जातियों के खिलाफ भड़काते थे, जिससे खूनी झड़पें होती थीं। इस आरक्षण के लागू होने के तुरंत बाद 1979 में ठाकुर की सरकार गिर गई, लेकिन ठाकुर ने इसे लागू करके सामाजिक न्याय आंदोलन के लिए एक आदर्श स्थापित किया जो आगे चलकर उत्तर भारत की राजनीति को प्रभावित किया।

Read More »

गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर कमिश्नरेट द्वारा 75 वें गणतंत्र-दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंद कुमार नंदी ने झंडा फहरा कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस अवसर पर कमिश्नरेट कानपुर नगर नियुक्त सूची में अंकित अधिकारी/कर्मचारियों को आपरेशनल कार्य के आधार पर प्रसंशा चिन्ह-गोल्ड/अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट/सराहनीय/सिल्वर पदक मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी द्वारा प्रदान किए गए। इस मौके पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस विनय कुमार तिवारी, नागरिक सम्मन पुलिस सेल राम वीर यादव, रेडियों उप निरीक्षक यमुना प्रसाद, राम बिहारी, उ. नि. राम दीन, उ. नि. इंद्रेश चंद्र, उ. नि. मजीद खान, उ. .नि. उस्मान खान, कुलवीर सिंह, करन सिंह यादव, श्रवण कुमार अवस्थी आदि को सम्मानित किया गया।

Read More »

गणतन्त्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी सलामी

♦ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का किया गया सम्मान
♦ सम्मान पाकर कर्मचारियों के खिल उठे चेहरे

कानपुरः अवनीश सिंह। राष्ट्रीय पर्व ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर सर्वोदय नगर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ए0 के0 शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह पंवार (सदस्य, भारतीय प्रेस परिषद्), उप परिवहन आयुक्त डॉ0 विजय कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजेश सिंह के करकमलों द्वारा संयुक्तरूप से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उप परिवहन आयुक्त डॉ0 विजय कुमार ने संविधान का प्रस्तावना पढ़ते हुए संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
ब्रिगेडियर ए0 के0 शर्मा व श्याम सिंह पंवार को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजेश सिंह ने सम्मानित किया; तत्पश्चात ब्रिगेडियर ए0 के0 शर्मा, श्याम सिंह पंवार, डॉ0 विजय कुमार व राजेश सिंह ने गणतन्त्र दिवस के सम्बन्ध में अपने – अपने विचार व्यक्त किये।

Read More »

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ: जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन करते हुए भारतीय संविधान के निर्माताओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की लम्बी लड़ाई के उपरांत आज ही के दिन सन् 1950 में स्वतंत्र भारत में संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े संविधानों में से एक है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधानविदों व विशेषज्ञों के सम्मिलित प्रयासों के अनुसार जिस संविधान को देश में लागू किया गया, वह विगत 74 वर्षों से भारत में जाति, मत, सम्प्रदाय, क्षेत्र के आधार पर भेदभाव तथा तमाम अन्य अवरोधों को पूरी तरह समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आजादी का आंदोलन चलाया गया। भारत माता के महान सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समपित कर दिया। स्वतंत्रता के पश्चात देश अपने संविधान निर्माण के लिए आगे बढ़ा। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने सभी संविधानविदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा विशेषज्ञों के साथ मिलकर संविधान को स्वरूप प्रदान करने तथा संविधान सभा की विभिन्न बैठकों में मतभिन्नता के बावजूद सर्व सहमति बनाने का अभिनन्दनीय प्रयास किया था। सभी विशेषज्ञों के अनुसार संविधान का ड्राफ्ट तैयार कर वर्तमान स्वरूप देने का श्रेय बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुष को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान सर्वाेपरि तथा अनेक उपलब्धियों से भरा हुआ है।

Read More »

नव मतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने युवाओं को किया संबोधित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। केंद्र व प्रदेश नेत्तव के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा राष्ट्रीय नव मतदाता दिवस के अवसर नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद व शिकोहाबाद विधानसभा में किया गया।
गुरूवार को भाजुयुमो महानगर अंकित तिवारी के नेतत्व मे नव मतदाता सम्मेलन किड्स कॉर्नर स्कूल, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद के प्रहलाद राय तिकमानी व फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित किया गया। जिसमें हजारों नव मतदाताओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया। किड्स कॉर्नर स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, मेडिकल कॉलेज में महापौर कामिनी राठौर, प्रहलाद राय टिकवानी में पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, प्रवासी के रूप में पधारे प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद पाराशर एवं फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार रहें। फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में नव मतदाता सम्मेलन का संजीव प्रसारण देखा गया। जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाताओं को संबोधित कर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपना वोट सोच समझ कर बिना, किसी दवाब में डालें।

Read More »

ईवीएम से चुनाव कराने का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिले भर में ईवीएम से चुनाव कराने का विरोध अधिवक्ताओं ने शुरू कर दिया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ईवीएम से जनता का विश्वास उठ गया है। चुनाव आयोग बैलेट पेपर से स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान कराए। उन्होंने राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा है।
बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर स्थानीय बार एसोसिएशन ने ईवीएम का विरोध शुरू कर दिया है। ईवीएम हटाओ-देश बचाओ का नारा दिया गया। गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां डीएम डा. उज्ज्वल कुमार की अनुपस्थिति में एसडीएम मुख्यालय को राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Read More »