Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेज रफ्तार चार पहिए की टक्कर से परीक्षार्थी घायल

तेज रफ्तार चार पहिए की टक्कर से परीक्षार्थी घायल

बिंदकी/फतेहपुर: संवाददाता। तेज रफ्तार चार पहिए की टक्कर से सिपाही भर्ती की परीक्षा देनी आया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने के बाद गंभीर अवस्था मे होने के बावजूद युवक को समय से परीक्षा केंद्र में पहुंचाया जहां उसने परीक्षा दी।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के ग्राम सलेमपुर थाना धाता के रहने वाले जितेंद्र पुत्र कैलाश उम्र 21 वर्ष शनिवार की सुबह बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कुंवरपुर रोड स्थित अभय प्रताप डिग्री कॉलेज में सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आया था जो सुबह लगभग 5 बजे प्राइवेट साधन से आया था। ठंड के कारण थोड़ी देर अलाव तापता रहा और वह रोड किनारे खड़ा था, तभी लगभग 6 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित टाटा मैजिक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद जानकारी मिलने पर घायल को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। थोड़ा आराम मिलने पर पुलिस ने उसे समय से अर्थात सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। पूरे समय परीक्षा देने के बाद जब वह वापस बाहर निकल कर आया तो कोतवाली बिंदकी पहुंचा और तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने चालक समेत गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।