Monday, June 10, 2024
Breaking News

काश, जीतने के बाद किसी को याद रह जाएं यमुना से किये वायदे!

मथुराः जन सामना संवाददाता। चुनाव जीतने के लिए मां यमुना से आशीर्वाद लेने के लिए बस आये। किसी ने नामांकन से पहले यमुना पूजन किया तो किसी प्रचार अभियान शुरू करने से पहले दुग्धाभिषेक किया। एक दो बार नहीं बल्कि बार-बार और वर्षों से यह क्रम जारी है। चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी से माननीय हुए नेता जी यह कहना नहीं भूलते कि वह मां यमुना के आशीर्वाद से चुनाव जीते हैं। हालांकि इसके बाद न उन्हें यमुना की याद रहती है न अपने वादों की। पंडित अमित भारद्वाज कहते हैं कि नेता, मंत्री, सभी धर्म व सनातन का अलाप अलाप रहे हैं। दूसरी ओर धर्म नगरी में यमुना की करुण पुकार उनको सुनाई नहीं दे रही। करोड़ों की धनराशि का बंटरबाट हो गया लेकिन यमुना जल की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। राजनैतिक लाभ के लिए धर्म की आड़ लेने वाले दलों को यमुना की चिंता नहीं। उन्होंने यमुना प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी लिखा है।

Read More »

मादक पदार्थः हाईवे के ढाबे से मंदिर की कुंज गलियों तक ’चोखा धंधा’

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मादक पदार्थों की खपत मथुरा वृंदावन में बड़े पैमाने पर हो रही है। दो दिन में मथुरा में खपाए जाने से पहले करीब एक करोड के मादक पदार्थों को जब्त किया गया है। इस दौरान 11 लोगों को तस्करी के आरोप में पकडा गया है। हालांकि इसमें शराब तस्करी शामिल नहीं है। जब्त किये गये मादक पदार्थों में डोडा पोस्त, अफीम, गांजा और भांग आदि हैं। मथुरा के लाजपत नगर निवासी धर्मेंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तारी हुई है। ये लोग रिफाइनरी क्षेत्र में हाइवे स्थित ढाबों पर इसकी तस्करी करते थे। जितेंद्र उर्फ जीतू पर मथुरा थाना हाईवे में पांच केस पहले से दर्ज हैं। जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस व अन्य मामले हैं। दोनों सगे भाई हैं। दोनों अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का गैंग चलाते हैं। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मथुरा रिफाइनरी के पास ढाबों और आस पास होटलों में अफीम बेचकर मुनाफा कमाते हैं। सिंडिकेट बनाकर काम करते हैं। दोनों को आगरा में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते बाराबंकी से आगरा और मथुरा में अफीम की तस्करी कर रहे थे। कार नंबर यूपी 85 एल-7687 से 86 किलो डोडा पोस्त और 1.50 किलो अफीम मिली है। जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है।

Read More »

जलकुंभी से अटा लालपुर रजवाहा, पानी नहीं मिलने से किसान चिंतित

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सौंख क्षेत्र के दर्जनों गांव इन दिनों सूखे से जूझ रहे हैं। किसानों के सामने जायद की फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है। अपर खंड का लालपुर रजवाह पानी की बजाय जलकुंभी से अटा पड़ा है। यह रजवाह दिल्ली आगरा नहर से निकलकर लालपुर, नगला भूरिया, भदार, सौन, बंडपुरा, लठाकुरी, मगौर्रा आदि ग्रामीण इलाकों के किसान सिचाई के लिए निर्भर हैं। रजवाह में पानी न होने से किसान डीजल पंपों से फसल सींचने को मजबूर हैं। क्षेत्र के किसानों ने इसकी शिकायत कई बार अपर खंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की है। लेकिन अधिकारी किसानों की पीड़ा एक कान से सुनते हैं तो दूसरे कान से निकाल देते हैं। किसानों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। भाकियू चढूनी के गोवर्धन तहसील अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी ने बताया कि सालों से रजवाह की सफ़ाई नहीं हुई है।

Read More »

मतगणना की तैयारी को लेकर हुई भाजपा की बैठक

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की मतगणना से सम्बन्धित एक अत्यन्त महत्वपूर्ण बैठक ब्राह्मण धर्मशाला शिकोहाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह ने मतगणना अभिकर्ता के साथ विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा की।
मतगणना स्थल पर समस्त एजेंट निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन शांति पूर्वक करेंगे। सभी मतगणना अभिकर्ता प्रातः छह 6 बजे मतगणना स्थल पहुचेंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू भईया एवं भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह ने मतगणना अभिकर्ताओं को संबोधित किया।

Read More »

गाँव गोथुआ में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद। गांव गोथुआ में प्रीमियम लीख क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह और विशिष्ठ अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा एटा पम्मी ठाकुर ने किया। टूर्नामेंट में जिले भर से चालीस से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट में प्रथम आने बाली टीम को ग्यारह हजार व द्वितीय आने वाली टीम को 5100 रू का इनाम सुनिश्चित किया गया है। टूर्नामेंट कमेंटी सदस्य के रूप में विजय ठाकुर, सौरव ठाकुर, अतुल चौहान, आरपी सिंह, ब्रजेश ठाकुर के अलावा विनीत कुमार सिंह उर्फ बिन्नी प्रधान की विशेष उपस्थिति रही।

Read More »

नेत्र ज्योति सेवा शाखा का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। नेत्र ज्योति सेवा शाखा का अधिष्ठापन एवं दीक्षांत समारोह कोणार्क होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें नवागत पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद गौरी वर्मा ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। वहीं वंशिका गर्ग ने राधे-राधे गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। प्रांतीय अधिकारी राहुल गर्ग, विवेक अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, अतुल गर्ग, विपुल गर्ग, राकेश अग्रवाल नवरंग ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। जिसमें कमल गुप्ता राम को अध्यक्ष, सतीश गुप्ता को सचिप, मनोज दोनिरिया को कोषाध्यक्ष एवं अंजना गुप्ता बालाजी को संयोजिका बनाया गया है। नवागत अध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि हर माह 28 तारीख को नगर के राजेंद्र विश्राग गृह में निःशुल्क आंखो का कैंप लगता है।

Read More »

‘लापता जेंटलमैन’ के सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब

नई दिल्लीः कमल नैन नारंग। आज निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है जब गिनती से पहले आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस किया हो। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सात चरणों की चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार 64.2 करोड़ लोगों ने वोट किया। ये अब तक दुनिया के किसी भी देश में होने वाला सबसे अधिक मतदान है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 31 करोड़ महिला और 33 करोड़ पुरुषों ने मतदान किया। राजीव कुमार ने बताया, लोकसभा चुनाव कराने में करीब चार लाख वाहन, 135 विशेष रेलगाड़ियां और 1,692 हवाई उड़ानों का इस्तेमाल किया गया। दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल, 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षाकर्मी शामिल थे। सीईसी राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयुक्तों को लापता जेंटलमैन (Laapata Gentlemen) कहे जाने वाले मीम्स पर कहा, हम हमेशा से यहां थे, कभी गायब नहीं हुए।

Read More »

अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म होने और अंतरिम जमानत के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शाम तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। उनका रास्ता घुमावदार था। दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से निकलकर वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट गए, फिर हनुमान मंदिर और फिर पार्टी मुख्यालय गये। उनका आखिरी पड़ाव जेल था, जिसे वे 21 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद छोड़ कर आए थे।
आम आदमी पार्टी मुख्यालय में आज पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अंतरिम जमानत फलदायी रही। मैंने 21 दिनों में से एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने सभी पार्टियों के लिए प्रचार किया। मैंने देश को बचाने के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि देश महत्वपूर्ण है, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।

Read More »

पानी की किल्लत से जूझते महानगर को मिलेगी राहत

मथुरा। पानी की किल्लत से जूझ रहे महानगर को राहत मिलेगी। सभी पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से संचालित किये जाएंगे। साथ ही पार्षदों से समन्वय स्थापित कर सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। वार्डों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रखने के दृष्टिगत नगर आयुक्त के द्वारा भूतेश्वर स्थित जलकल कंपाउंड में संचालित जोनल पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जोनल पंपिंग स्टेशन की क्षमता, संचालन समय एवं रखरखाव के संबंध में महाप्रबंधक जल से जानकारी ली गई। तदोपरांत भीषण गर्मी के दृष्टिगत महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया कि पंपिंग स्टेशन को पूर्ण क्षमता से संचालित करने के दृष्टिगत समस्त मोटर एवं यंत्रों की ठीक प्रकार जांच कर ली जाए एवं जहां जहां नई मोटर लगाने की आवश्यकता है। वहां नई मोटर आदि लगाने की कार्यवाही की जाए। साथ ही महाप्रबंधक जल एवं अधिशासी अभियंता जल को निर्देशित किया गया कि समस्त पंपिंग स्टेशन एवं ओवरहेड टैंक का निरंतर निरीक्षण करते रहे एवं निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसको तत्काल ठीक कराया जाये। इसके अतिरिक्त ट्यूबवेलों के लिए अतिरिक्त मोटर एवं आवश्यक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Read More »

आठ लाख के गांजे के साथ सात महिलाएं गिरफ्तार

» एमपी के दौसा की रहने वाली हैं सभी महिलाएं
मथुरा। धर्म नगरी में मादक पदार्थों के धंधे का उजागर होना नई बात नहीं है। यहां यह धंधा चोखा चलता है। नया यह है कि इस धंधे में महिलाओं की संलिप्तता लगातार उजागर हो रही है। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग से रविवार को पुलिस ने गांजे की बडी खेप पकडी। थाना वृन्दावन पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 56 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से सात महिला हैं। ये सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और बाहर से गांजा लाकर धार्मिक स्थलों पर सप्लाई करते थे। अभियुक्त गोपाल पुत्र स्व. जनक लाल निवासी मोहल्ला कोस्टा शारदा चौक थाना गढा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश के अलावा जिन सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है ये सभी एमपी के दौसा की रहने वाली हैं। इन्हें पानी घाट परिक्रमा मार्ग वृन्दावन के पास से गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

Read More »