Monday, September 23, 2024
Breaking News

एनजीओ द्वारा 12वें सप्ताह नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया

अपने निर्धारित समय से प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होकर दोपहर में 2:30 बजे तक चलता रहा
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आज नि:शुल्क भोजन वितरण में कार्यक्रम का शुभारंभ सिखा डे की माता सुमित्रा पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 लोगों ने नि:शुल्क भोजन ग्रहण किया और ठंडा पानी पिया कार्यक्रम में आदर्श महिला मंडल एनजीओ की अध्यक्ष समाजसेवी अंजली श्रीवास्तव ने बताया कि हफ्ते दर हफ्ते यहां पर नि:शुल्क भोजन करने वालों की संख्या बढ़ती है और भूखें लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। आदर्श महिला मंडल एनजीओ उद्देश भोजन कराने का है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अंजली श्रीवास्तव, सुमन जायसवाल, सिखा डे, गीता जैसवाल, राम जानकी, सोनी, आराधना, सुमित्रा, रेनू मिश्रा, जानकी सिंह, रेनू गुप्ता, रेनू श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, रीना, सोनी, नीलू गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, शिवम डे, राकेश बाजपेई, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति की चुनाव प्रकिया दो से-रामप्रकाश बघेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के चुनाव अधिकारी अजय अग्रवाल संस्था सचिव रामप्रकाश बघेल से परामर्श कर संस्था की प्रबंध समिति वर्ष 2019-20 के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यालय की घोषणा की है।
उक्त लोगो ने बताया कि संस्था विधान नियमावली के क्रम में दो अगस्त 2019 को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भिक मतदाता सूची का प्रकाशन संस्था कार्यालय पर चस्पाकर किया जायेगा। तीन अगस्त को प्रातः 10 से दोपहर तीन बजे तक प्रकाशित मतदाता सूची पर आपत्तियों दावों की प्राप्ति की जायेगी। उसके बाद प्रातः चार बजे उनका निस्तारण किया जायेगा। चार अगस्त को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने के बाद पांच अग्रस्त को नामाकंन पत्रों के प्रस्तुतीकरण मतदाता सूची नामांकन पत्रों का वितरण प्रबंध समिति के 11 सदस्यों के निर्वाचन हेतू नामाकंन छ को वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा। सात अगस्त को नामाकन वापिस नौ अगस्त को नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। नौ को पदोप्रान्त पदगणना परिणाम की घोषणा की जायेगी। सारे कार्य संस्था कार्यालय रामलीला मैदान पर ही होगे। उक्त जानकारी अजय अग्रवाल चुनाव अधिकारी, सचिव रामप्रकाश बघेल ने दी है।

Read More »

अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी के समीप अप रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी के समीप रेलवे ट्रेक खम्बा नम्बर 1196 अप पर आज सुबह लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

Read More »

पुलिस ने 200 पेटी अवैध शराब सहित एक आरोपी को दबोचा

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने अवैध शराब की पेटी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गये। पुलिस युवक को पकडकर थाने ले आयी। पुलिस ने शराब की कीमत लाखों रूपये बताई है।
थाना प्रभारी अजय किशोर नगर में वाहन चैकिंग अभिायन चला रहे थे। उसी दौरान मुखविर की सूचना मिली कि एक मकान में कुछ अवैध शराब रखी है। तभी थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक मौहम्मद खालिद को मय फोर्स के साथ भगवन्त वाले वाग में पहुॅचे तो एक मकान के तलघर में उन्हें अवैध शराब की सूचना मिली। जब उन्होने तलघर में जाकर देखा तो वहाॅ पर पुलिस को 200 पेटी अवैध शराब बरामद की। वही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब कि दो युवक फरार हो गये। पुलिस युवक को पकडकर थाने लाई। पुलिस ने शराब की कीमत लाखों रूपये में बताई है। वही पुलिस ने युवक का नाम महेश चन्द पुत्र रामगोपाल निवासी भगवन्त वाला वाग बताया।

Read More »

महिला की संदिग्ध हालत में चाकू मार कर की हत्या

मायका पक्ष ने पति-देवर पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी ग्लास के समीप अशरफ गंज में मायके में रह रही एक महिला की चाकू मार कर हत्या कर ली। महिला के मायका पक्ष ने पति -देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुची।
जनपद आगरा के शहीदनगर निवासी जुनैद की 30 वर्षीय पत्नी रजिया विगत दो वर्ष से अपने मायके थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी ग्लास के समीप अशरफ गंज में रह रही थी। आज सुबह संदिग्ध हालत में चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहाॅ चिकित्सक द्वारा उसका मृत घोषित कर दिया। मृतका के साथ आयी अफसाना नाम महिला ने बताया गया कि रजिया को उसके पति देबर आदि लोगो ने चाकू मार कर हत्या की है। कुछ लोग मृतका के भाॅजे की बात कर रहे। अफसाना ने बताया कि उक्त महिला से दो वर्ष से न्यायालय में केस चल रहा है दो दिन पूर्व आगरा थाने में शिकायत करने पहुची थी। आज सुबह पति अपने भाई के साथ घर पर आया। जहाॅ विवाद होने पर उक्त लोगो ने रजिया को चाकू मार दिया। जिसकी मौत हो गयी उक्त मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की चाकू लगने से मौत हुई है मामले की जाॅच कर रहे है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। जिनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के उ0नि0 राजीव कुमार ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति /वाहन चैकिंग के दौरान मौहल्ला दखल से आकाश पुत्र टीटू, बब्लू पुत्र अशोक मनोज पुत्र सौदान, को जुआ खेलते समय दबोच लिया। जिनके पास से छः सौ रूपये तांस के पत्ते आदि बरामद किया गया। उ0नि0 महेन्द्र ने चैकिग के दौरान गाॅधीपार्क से नई बस्ती थाना दक्षिण निवासी राजेश उर्फ कल्लू पुत्र मुरारी लाल को पैन डायरी 520 रूपये बरामद किये। जसराना पुलिस के उ0नि0 प्रेमपाल सिंह द्वारा भी रविन कुमार पुत्र महीपाल शाहजहाॅपुर थाना घिरोर मैनपुरी के तमंचा दो कारतूस सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ भी सम्बन्घित धारा में अभियोग दर्ज किया गया।हनुमान मन्दिर के पास मुस्तफाबाद रोड से दुर्गेश यादव पुत्र हरपालसिंह मुस्तफाबाद जसराना को 142 क्वार्टर सहित दबोच लिया।

Read More »

किसान समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। किसान समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों सेे प्रतिभाग करने पहंुंचे किसानों द्वारा हिस्सा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नहरों की सफाई, किसान के्रडिट कार्ड, आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। जिन्हें मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्परता से निस्तारित करने के निर्देश दियें।
किसान समाधान दिवस पर राजेश कुमार, संजय सिंह सुरेंद्र सिंह एवं गिरीश चंद्र ने शिकायत की बैंक के.सी.सी. बनाने में टाल मटोल करते है और उनके सिस्टम के द्वारा ही के.सी.सी. बन पाती है, अन्यथा किसान भटकते रहते है। कृषकों द्वारा आवारा पशु, किसान सम्मान निधि योजना एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतें की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों द्वारा की गयी समस्यओं का समाधान तत्काल कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

नगर निगम की टीम ने चलाया अतिक्रमण अभियान, खाली कराये फुटपाथ

शासन के निर्देश पर अवैध रूप से विद्युत पोल पर लगे होर्डिग हटाए
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने शनिवार को शहर के ककरऊ कोठी, बंबा बाईपास रोड से बंबा चैराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों के साथ नोकझोंक भी हुई। वहीं प्रवर्तन दल के सदस्यों ने कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार अतिक्रमण करके व्यवसाय करोगें तो जुर्माना भरना पड़ेगा। अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं टीम ने कई दुकानदारों के चालान काटकर उनकी स्वेच्छा अनुसार जुर्माना बसूला साथ ही आगे से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। वहीं टीम ने शनिवार को अवैध रूप से लगाए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान कोटला चैराहे से बंबा बाईपास चैराहा तक चलाया गया। टीम ने जेसीबी के द्वारा विद्युत पोल पर लगे छोटे हार्डिंग को उतारना शुरू कर दिया। टीम ने विद्युत पोलों से 3 बैनर 2 बोर्ड तथा 81 होर्डिंग भी उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए।
प्रवर्तन दल की टीम को अवैध निर्माण कराकर चलता मिला आरवी एस हायर सैकेडरी स्कूल

Read More »

सूटर ने दी जान से मारने की धमकी, वकीलों ने की हड़ताल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। स्थानीय बार एसोसिएशन के महामंत्री को शार्प शूटर द्वारा जान से मारने की धमकी पर वकीलों ने शनिवार को हड़ताल कर दी तथा आरोपी के पक्ष में किसी वकील द्वारा पैरवी न करने का संकल्प लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माती कारागार से सिविल न्यायालय जूनियर डिविजन पेशी पर आए शूटर शेखर सिंह द्वारा घाटमपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री शिव सिंह परमार को फर्जी जमानते दाखिल न करने पर जान से मार देने की धमकी के विरोध में अधिवक्ता समाज आंदोलित हो उठा, महामंत्री की शिकायत पर स्थानीय कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आज वकीलों ने उक्त घटना को लेकर हड़ताल कर दी जिससे सिविल न्यायालय जूनियर डिविजन, उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायाब तहसीलदार न्यायालय, चकबंदी, उप निबंधक कार्यालय का कार्य ठप हो गया।

Read More »

चार स्थानों पर अवैध डम्प मौरंग सीज

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। उपजिलाधिकारी के आदेश पर थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम बरीमाह्ताइन में अवैध डम्प मोरम को खनन अधिकारी कानपुर व लेखपाल राजकरण द्वारा सीज किया गया है। बताया जाता है कि गेस्ट हाउस निर्माण के नाम पर अवैध मोरम डम्प की गई थी। इसी तरह बरीमाहताइन निवासी राजेश चतुर्वेदी की फुटकर विक्रेता साईं ट्रेडर्स में जमा मौरंम भी सीज की गई है। ग्राम कमालपुर में अवैध भंडारण की सूचना पर पहुंची जांच टीम में लेखपाल अजय कुमार शर्मा व खनन अधिकारी द्वारा नरेंद्र चौधरी तथा राहुल के चार चार, ट्रक डम्प अवैध मौरंग को सीज किया गया है।

Read More »