Sunday, September 22, 2024
Breaking News

लघुकथा – रक्षाबंधन पर भाई-बहन दोनों विवश

राहुल आज बहुत खुश था आखिर उसे रक्षाबंधन के त्यौहार का हमेशा से इंतजार रहता है। क्योंकि आज उसकी बहन साक्षी घर आने वाली है, दोनों भाई बहन बचपन से साथ पले-बढ़े। लेकिन परिस्थिति कुछ ऐसी बनी कि राहुल आज एक करोड़पति और बहुत पैसे वाला व्यक्ति है, किंतु साक्षी जो शादी के बाद काफी दुखी रही और किसी कारणवश पति इतने पैसे नहीं कमाता कि उनका लालन-पालन अच्छी तरह कर सके। साक्षी गरीब होने के बावजूद भी एक स्वाभिमानी लड़की है और वह कभी भी नहीं चाहती कि उसका भाई उसकी कोई ज्यादा पैसों से मदद करें हमेशा की तरह साक्षी रक्षाबंधन वाले दिन राहुल के घर पहुंचती है और बड़ी खुशियों से राखी बांधने की तैयारी करती है। राहुल भी बहुत खुश है राहुल जानता है कि उसकी बहन उससे कभी कुछ भी फालतू पैसे नहीं लेगी तो इसीलिए उसे इस त्यौहार की हमेशा प्रतीक्षा रहती है। राखी बांधने के बाद राहुल ने एक लिफाफे में एक अच्छी रकम अपनी बहन साक्षी को दी। दोनों भाई और बहनों की आँखो में आँशु थे, बहन की आँखो में इसलिए आँशु थे कि उसका भाई उसकी गरीबी को बिना कहे समझ गया और भाई की आँखो में इसलिए आँशु थे कि पूरी तरह सक्षम होने के बावजूद भी वह अपनी बहन साक्षी की पूरी तरीके से मदद नहीं कर पा रहा था। बस इसी तरह हर साल का यह त्यौहार ऐसे ही चलता रहता है और दोनों भाई बहन की आँखों में नमी ऐसे ही विवशता से बनी रहती है।

Read More »

मंदिर का प्रवेश द्वार अटल जी के नाम से बनाया जायेगा

कानपुर, नीरज राजपूत। कानपुर भारत विकास परिषद किदवई नगर शाखा द्वारा ओ ब्लॉक सब्जी मंडी बजरंगबली मंदिर में एक कॉफिन शव फ्रीजर रखवाया गया। कार्यक्रम के संचालन कर रहे सरदार नीतू सिंह ने बताया इस मंदिर को भव्य रुप देकर विशाल मंदिर बनवाया जाएगा प्रवेश द्वार को श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी जी के नाम से बनाया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप में किदवई नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश बाजपेई विधायक महेश त्रिवेदी व के. के. द्विवेदी, आर के गुप्ता, राम कुमार शुक्ला, अनिल अग्रवाल, जन सेवा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार गुप्ता, सतपाल राठौर, सुरेश कुमार राठौर, मुकेश कुरील, रवि शंकर गुप्ता, प्रमोद दाद,ू एम एल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

हरियाली तीज उत्सव मनाया गया

कानपुर, नीरज राजपूत। कानपुर वैश्य समाज महिला मंडल के तत्वाधान में किचन रेस्टोरेंट किदवई नगर में हरियाली तीज उत्सव एवं लड्डू गोपाल जी की झांकी व हरे प्रधान और सावन तीज क्वीन का आयोजन किया गया जिसमें सखियों ने नित्य व खेल प्रतियोगिता और सावन के गीतों को गुनगुनाया सखियों नाम ’राधा’ जी के नामो पर परिवर्तित किए गए महिला मंडल की महामंत्री संगीता गुप्ता, अर्चना, गीता, ज्योति, मधु, रजनी, रामा, रेनू रानी, सुनीता, उमा, स्मिता, अंजलि, नीतू, पूजा, सीमा, सुप्रिया, सरिता, रुचि आदि उपस्थित रही।

Read More »

राखी बाजार में किटी विटी क्लब एग्जीबिशन का मुख्य आकर्षण रहा

कानपुर, नीरज राजपूत। कानपुर क्रिएटिव इवेंट एंड एग्जीबिशन द्वारा रिमझिम राखी बाजार का आयोजन सिंधी धर्मशाला में किया गया। इसमें 40 से अधिक स्टाल लगाए गए बुटीक, ज्वेलरी, पार्लर, राखी एवं खानपान के स्टाल भी रहे किटी विटी क्लब इस एग्जीबिशन का मुख्य आकर्षण रहा कंपनी आर्गेनाइजर आशीष टिबरेवाल के साथ सहयोगी श्रेया भल्ला निखिल गुप्ता रोहित भल्ला मौजूद रहे।

Read More »

अखिल भारतीय युवा महासभा की कमेटी गठित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अखिल भारतीय युवा महासभा की बैठक कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में हुई। जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि महासभा एक गैर राजनैतिक संगठन है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की भलाई एक संवैधानिक तरीके से युवाओं को राजनीति में सहभागिता दिलाना व सामाजिक कार्य करना है। महासभा हर युवा के साथ हर तरह से खड़ी है।
प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने जिला व नगर की इकाईयों का भी गठन किया। जिसमें अलीगढ़ मंडल प्रभारी आदित्य शर्मा, जिला अध्यक्ष अरूण चैधरी, संगठन मंत्री आकाश जैन, जिला प्रमुख दिवांशु वशिष्ठ, सहप्रमुख अमर ठाकुर, जिला महासचिव विनय शर्मा, जिला महासचिव गौरव, जिला सचिव सौरभ सक्सैना, नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर उपाध्यक्ष कृष्णकुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता, नगर महासचिव ललित कुमार, नगर सचिव नीलेश, लखन गौड़ व मनीष कुमार को नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों का स्वागत विनोद बिहार कालौनी स्थित अरूण चैधरी के आवास पर किया गया।

Read More »

सपा शहराध्यक्ष ने किया भ्रमण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। ईद व रक्षाबन्धन के पर्वों को देखते हुये सपा नगर अध्यक्ष मौ. इशाक शाह ने शहर के खाई मौहल्ला, श्रीनगर, मधूगढ़ी, लाला का नगला, नाई का नगला, नवीपुर आदि का भ्रमण किया। जहां पालिका द्वारा लगाई गईं लाइटें अधिकाश खराब मिलीं तथा गन्दगी के ढेर लगे हुये थे। जिनसे बीमारियां फैल सकती हैं।
नगराध्यक्ष ने पालिका के ईओ को ज्ञापन देकर इन समस्याओं को दूर करने की मांग की। नगर अध्यक्ष के साथ सतीश यादव, हाजी नवाव, राजेश सविता, हीरालाल यादव, गोपाल सैनी, कन्हैयालाल शर्मा, पंकज वार्ष्णेय, अशफाक, सुनील शर्मा एड. आदि थे।

Read More »

क्षत्रिय महासभा ने किया वृक्षारोपण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गांव हतीसा स्थित श्री महाराणा प्रताप उ. मा. विद्यालय के खेल मैदान में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह गहलौत, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मतेन्द्र सिंह गहलौत, अशोक सिंह गहलौत, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, पृथ्वीराज सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह, ध्रुव, संदीप सिंह, राजदीप सिंह, शोभा चौधरी, पूजा देवी, कु. मीनू शर्मा, लोकेश शर्मा, संगीता देवी, कु. आशा, नितिन शर्मा, सुरजीत, महेश सागर, दिवाकर सिंह गहलौत, किशनसिंह गहलौत, शिवम गहलौत आदि थे।

Read More »

इग्नू में प्रवेश अब 31 तक

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सेठ फूलचन्द बागला (पी.जी.) कालेज में संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन केन्द्र में प्रवेश की अन्तिम तिथि 31 अगस्त करदी गई है।

Read More »

वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा रामखिलौनी वाष्र्णेय के प्रतिष्ठान पर सतीशचन्द्र टालीवाल एड. की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अटलजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उनके छविचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा नेता दिलीप चैधरी, रामखिलौनी वाष्र्णेय, श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, किशनलाल शर्मा, मनोज शर्मा, बौ. लक्ष्मीनारायण शर्मा, मनीष अग्रवाल, महेशचन्द्र कश्यप, केदारीनाथ ताऊ, जितेन्द्र शर्मा, ब्रजेश खण्डेलवाल, हरीश वाष्र्णेय, योगेन्द्र मोहन शर्मा, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, प्रदीप शर्मा, ध्रुव वर्मा, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, आईडिया, सत्यप्रकाश रंगीला, विजय गुप्ता, राकेश शर्मा अनाड़ी, मुकेश टालीवाल आदि थे।

Read More »

विशाल अटल कलश यात्रा 24 को हाथरस मेंः जगह-जगह स्वागत की तैयारी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी के गौरवमयी, यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री गोलोकवासी श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की विशाल कलश यात्रा को लेकर भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री धर्मवीर सिंह प्रजापति 24 अगस्त को दोपहर एक बजे लखनऊ से हाथरस जिले में प्रवेश करेगी जिसकी अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेन्द्र राना व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा जिला की सीमा गोविन्दपुर सादाबाद पर करेंगे एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत होगा। कलश यात्रा इसके बाद सादाबाद में मण्डल अध्यक्ष रविकांत गर्ग व अन्य जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। बिसाना में औजवीर सिसौदिया, चन्दपा व मीतई पर सुमित शर्मा, गिजरौली, हाथरस, राममंदिर, दयानतपुर, रूहेरी, बरसै, सासनी, मंगलायतन से अलीगढ को प्रस्थान करेगी।

Read More »