Sunday, September 22, 2024
Breaking News

होली पर असावधानियां न दें जिंदगी भर का दर्द

रंगों के त्यौहार होली पर भला कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जो आपसी द्वेषभाव भुलाकर रंग-बिरंगे रंगों में रंग जाना नहीं चाहेगा। लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर, गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं लेकिन होली के दिन प्राकृतिक रंगों के बजाय चटकीले रासायनिक रंगों का बढ़ता उपयोग चिन्ता का सबब बनने लगा है। ज्यादातर रंग अम्लीय अथवा क्षारीय होते हैं, जो व्यावसायिक उद्देश्य से ही तैयार किए जाते हैं और थोड़ी सी मात्रा में पानी में मिलाने पर भी बहुत चटक रंग देते हैं, जिससे होली पर इनका उपयोग अंधाधुंध होता है। ऐसे रंगों का त्वचा पर बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ता है। शुष्क त्वचा वाले लोगों और खासकर महिलाओं व बच्चों की कोमल त्वचा पर तो इन रंगों का सर्वाधिक दुष्प्रभाव पड़ता है। अम्ल तथा क्षार के प्रभाव से त्वचा पर खुजलाहट होने लगती है और कुछ समय बाद छोटे-छोटे सफेद रंग के दाने त्वचा पर उभरने शुरू हो जाते हैं, जिनमें मवाद भरा होता है। यदि तुरंत इसका सही उपचार कर लिया जाए तो ठीक, अन्यथा त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियां भी पनप सकती हैं। घटिया क्वालिटी के बाजारू रंगों से एलर्जी, चर्म रोग, जलन, आंखों को नुकसान, सिरदर्द इत्यादि विभिन्न हानियां हो सकती हैं। कई बार होली पर बरती जाने वाली छोटी-छोटी असावधानियां भी जिंदगी भर का दर्द दे जाती हैं।

Read More »

हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकला भगवान शिव का डोला

फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा होली के अवसर पर बांके बिहारी महाराज मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव का भव्य डोला निकाला गया। वही डोले के साथ चल रहे पदाधिकारी सड़क पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
मंगलवार को श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा श्री बांके बिहारी मंदिर से भगवान शिव का डोला धूमधाम से निकाला गया। डोला दूध वाली गली, नीम चौराहा, मौहल्ला दुली, डाकखाना चौराहा, गंज मौहल्ला, सदर बाजार, इमामबाड़ा चौराहा से होगर गली बोहरान होते हुए हुंडवाला बाग होते हुए पेमेश्वर गेट महादेव मंदिर पर पहुंचा। मंदिर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद यह डोला वापस होकर बिहारी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

Read More »

फाल्गुनी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

रायबरेली। दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण ऋषि की तपस्थली गोकना घाट पर दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुरोहितों को दान दिया। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा पूजन, महाआरती, दीपदान एवं होलिका दहन किया गया और रात्रि 02रू00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी और मां गंगा से अपने परिवार के कल्याण की कामना की। इसी के साथ होलिका दहन फाल्गुनी पूर्णिमा स्नान मेला संपन्न हुआ। समिति के सचिव /वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवदी ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम थे।

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए 6 गिरफ्तार

डलमऊ, रायबरेली। थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये 06 अभियुक्तों को 11105/- रूपये नगद व 52 अदद ताश के पत्ते सहित थाना क्षेत्र के कस्बा डलमऊ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना डलमऊ पर सार्वजनिक जुआं अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Read More »

आकर्षण का केंद्र बनी कर्रही रोड की होलिका

कानपुरः अवनीश सिंह। दक्षिण के कर्रही रोड हाईटेंशन में चल रहा होलिका दहन का कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। शहरों के आधुनिकीकरण के चलते परंपराएं विलुप्त होती जा रही है नई पीढ़ी इन परम्पराओं के मूल से दूर होती जा रही है, ऐसे में दक्षिण के जरौली के लोगों ने नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए होलिका दहन के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
होलिका दहन के कार्यक्रम में लकड़ियों के ऊपर होलिका व प्रहलाद की सांकेतिक स्वरूप की प्रतिमाएं लगाई गई है। वैसे तो होलिका दहन की परंपरा बहुत पुरानी है
विभिन्न हिंदू परंपराओं के अनुसार ‘होलिका दहन’ आमतौर पर भारत में होलिका दहन किया जाता है, होलिका की मृत्यु और प्रह्लाद के उद्धार का उत्सव मनाया जाता है। होली से एक रात पहले इस परंपरा को मनाने के लिए उत्तर भारत में लकड़ी की चिताओं को जलाया जाता है। परम्परा की शुरुआत के पीछे की जानकारी में विष्णुपुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार दैत्यों के आदिपुरुष कश्यप और उनकी पत्नी दिति के दो पुत्र हुए।

Read More »

पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। नारखी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में तमंचे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। पकड़े गए आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने व होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अवैध शस्त्रों के निर्माण करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन व सीओ हरिमोहन के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला रामकुंवर वाले कच्चे रास्ते पर 150 मीटर चलकर खंडहर पुरानी तेजाब फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

सुहागनगरी में महिलाओं ने व्रत रख किया होलिका पूजन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में आज होली का हुड़दंग सुनाई देगा। इस दौरान सड़कें भी अबीर गुलाल से सराबोर हो जाएंगीं। फाल्गुन की पूर्णिमा पर मंगलवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को होलिका का पूजन किया। पूड़ी सब्जी और गुझिया का भोग लगाया। इसके बाद सुख समृद्धि की कामना की।
होलिका दहन की परंपरा सुबह चार बजे की है। मंगलवार सुबह से शहर की गलियों में होलिका के रखे जाने की तैयारियां चलती रही। शाम को पूजन के बाद बुधवार सुबह चार बजे से होलिका दहन होगा। होली पर रंग के शौकीन सुबह से ही खरीददारी करते रहे। शाम से ही लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगे। कई क्षेत्रों में शाम से ही होली शुरू हो गई। वहीं घरों में होली की तैयारियां चलती रही। बच्चों को होली को लेकर उत्साह नजर आया।

Read More »

महामारी अंत की पहली होली में रखें स्वास्थ्य का खास ख्याल

कोरोना महामारी का अंत हो गया है और यह पूरे पूरे 3 वर्ष तक चला। 2019 के बाद 2023 में खूब हर्षाेल्लास के साथ और बिना किसी रोक-टोक के होली मनाएंगे ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि अक्सर हम जोश में होश खो बैठते हैं।
होली में मौसम में तेजी से बदलने लगता है सर्दी की विदाई और एकदम से तेजी से गर्मी आने लगती है ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर मौसम के बदलाव से अपने आप में संतुलन बनाने में लगा रहता है।
आइए जानते हैं कैसे खेले हैप्पी हेल्दी होली-
सबसे पहले तो अपने शरीर को अच्छे से हाइड्रेट रखें पानी का शरीर में बहुत अहम भूमिका है।
शरीर में पानी 60 प्रतिशत से भी ऊपर है, मस्तिष्क में 85 प्रतिशत, खून में 79 प्रतिशत, और फेफड़ों में 80 प्रतिशत है।यह हमारे शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालता है और थकान को भी दूर भगाता है यदि आप ज्यादा पानी पी नहीं पाते क्योंकि आपका पेट फूलने लगता है या जी मिचलाने लगता है या पानी पसंद नहीं ऐसे में आप पानी के अन्य स्रोत जैसे ग्रीन टी ,फ्रेश फ्रूट जूस, नारियल पानी, जूसी फल जैसे संतरा, अंगूर ,खरबूजा ,तरबूज आदि का सेवन कर खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। शरीर में 60 प्रतिशत से भी अधिक पानी है ।

Read More »

सतर्कता व संजीदगी से ड्यूटी करते हुये त्योहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराएं – एसपी

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। आगामी होली पर्व एवं शबे-बरात के अवसर पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ पुलिस कार्यालय स्थित किरण बहुउद्देशीय हाल में गोष्ठी की गयी तथा फील्ड में सतर्कता व संजीदगी से ड्यूटी करते हुये त्योहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने समस्त पुलिसकर्मियों को होली पर्व की शुभकामनायें भी दी।

Read More »

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा भरे गए खाद्य सामग्री के नमूने

कानपुर देहात। सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार वर्मा द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत् चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को कृत कार्यवाही के संबंध में बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़ चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयों, अन्य खाद्य पदार्थ यथा- बेसन मैदा आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए है, इसी के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शैलेश दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों में कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए गए, जिसमें उपजिलाधिकारी, सिकन्दरा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री विनीता यादव द्वारा राजपुर, सिकन्दरा स्थित संतोष कुमार की खोया भट्ठी से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहीत किया, उपजिलाधिकारी, सिकन्दरा, के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री विनीता यादव द्वारा राजपुर, सिकन्दरा स्थित कमलेश कुमार की किराना की दुकान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का नमूना संग्रहीत किया, उपजिलाधिकारी, भोगनीपुर के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूचि बाजपेयी द्वारा गौसगंज, मूसानगर स्थित सुरेन्द्र बांकेलाल की खोया भट्ठी से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहीत किया।

Read More »