Saturday, September 21, 2024
Breaking News

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम

सलोन, रायबरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या सलोन, बिजवलिया, प्राथमिक विद्यालय राजापुर चकबीबी औनानीस तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई में अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. कासिम हुनर ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है, जिस प्रकार पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक शिक्षक होते हुए समाज सेवा की भावना से कार्य करते हुए ऊंचे शिखर पर अपना स्थान बनाया। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए सीख लेनी चाहिए। सभी विद्यालयों में विशेष रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माईल खान ने अपनी सहभागिता दिखाई।

Read More »

एसपी ने पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था नियंत्रण व अपराध पर अंकुश लगाये जाने के साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्याे की प्रशंसा करते हुए पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। इस मामले में थाना मुगलसराय अतंर्गत पीआरवी (5556) पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास किये जाने की सूचना पर मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला की जान बचायी गयी व कांउसिलिंग कर सकुशल परिवारजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं थाना बलुआ अन्तर्गत एक महिला द्वारा गंगा नदी के रेलिंग से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की सूचना पर पीआरवी (3129) पर नियुक्त पुलिसकर्मी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला की जान बचायी गयी व कांउसिलिंग कर सकुशल परिवारजनों को सुपुर्द किया गया।

Read More »

धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के न्यू एक्सेल कम्प्यूटर कोचिंग में बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रबंधक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य पैसा कमाना न होकर एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज की स्थापना करना होना चाहिए। हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। साल 1962 में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला तो छात्र 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके पास पहुंचे, तब डॉ. राधाकृष्णन ने ही इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी। तभी से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, वही दूसरी ओर कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संरक्षक अभय पांडेय के द्वारा किया गया। जिसमें पाण्डेय जी ने कहा कि शिक्षक रोल मॉडल होते हैं, जिनमें दुनिया को बदलने की शक्ति होती है।

Read More »

बंद मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, मकान हुआ धराशाही

फिरोजाबाद। मकान का ताला लगाकर पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान धराशाही हो गया। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ मकान में ताला लगा हुआ था। मकान गिरने से अंदर रखा हुआ सारा सामान मलबे में दब गया।
शहर के वार्ड नंबर 66 अशरफगंज रोड गली नंबर सात नैनी गिलास के पास रहने वाले अब्दुल गफ्फार चूड़ी जुड़ाई का काम करते थे। उनका पूरा परिवार चूड़ी के काम में लगा रहता था। वह मकान में ताला लगाकर तीन दिन पहले परिवार सहित कहीं बाहर गए हुए हैं। शहर में हुई देर रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली उनके मकान पर गिर गई। जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

Read More »

प्रदेश में 1334 अवर अभियंताओ की हुई नियुक्ति

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक, फोरमेनो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इसी क्रम में जनपद में भी इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में देखा गया। मक्खनपुर निवासी सौरभ बघेल का चयन अवर अभियंता के पद पर हुआ है, जो ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अंतर्गत आता है। सौरभ बघेल को विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर ने नियुक्त पत्र प्रदान कर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या इस बात को बता रही है, कि प्रदेश की भर्तियों में पारदर्शिता, सुचिता, ईमानदारी का निर्वहन किया जा रहा है। युवाओं की प्रतिभा एवं ऊर्जा से प्रदेश नए आयाम पर पहुंचेगा।

Read More »

देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना गर्व की बातः अजीत पाल

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मोबाइल फोन से नंबर डायल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना अपने आप में गर्व की बात है।
होटल शिवम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मिस्ड कॉल कर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक सीमित नहीं है। भाजपा एक व्यवस्था है। विचार है, संगठन और आंदोलन है। मंत्री ने कहा हमारा देश में 10 करोड़, प्रदेश में 3 करोड़ व जिले में 3 लाख सदस्य बनाने हैं। उन सदस्यों के संपर्क में पार्टी हमेशा रहेगी। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने नगर व क्षेत्र के आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लेने की अपील की।

Read More »

हरियाणा के चुनावी मैदान में भिड़ेंगे पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा का अगला चुनाव लड़ेंगे। 30 वर्षीय विनेश फोगट जुलाना सीट से जननायक जनता पार्टी के अमरजीत ढांडा को चुनौती दे सकती हैं। जबकि बजरंग पुनिया कांग्रेस की बादली सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं। दोनों ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।
यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को राहुल गांधी ने विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा है। इन्हीं चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं। माना जाता है कि बजरंग पुनिया ने कांग्रेस से बादली सीट से लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन वहां कांग्रेस का पहले से ही विधायक है, इसलिए बजरंग को बहादुरगढ़ और भिवानी का विकल्प दिया गया है। बादली सीट से कुलदीप वत्स मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं। कांग्रेस इस ब्राह्मण बहुल क्षेत्र में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, इसलिए ब्राह्मण नेता कुलदीप वत्स को फिर से टिकट दिया गया है।

Read More »

पालिकाध्यक्ष ने किया मेला मार्ग के मरम्मतीकरण का शुभारम्भ

हाथरस। ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारिया जोर शोर से चल रही है इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मेला पंडाल से वागमूला चोराहे से खातीखाना होते हुऐ सासनी गेट चौराहे तक मार्ग के मरम्मतीकरण कार्य का उद्घाटन पूर्व सासंद राजेश दिवाकर की उपस्थिति में किया। राज्य वित्त से हो रहे इस मरम्मतीकरण कार्य की लागत लगभग 26 लाख रूपये है। इस अवसर पर बोलते हुऐ श्वेता चौधरी ने कहा दाऊजी मेला को भव्य बनाने तथा मेले में आने वाले सभी सम्मानित जनता की सुविधा के लिये नगर पालिका पूरी तरह जुटी हुई है मेले में आने वाले सभी विशिष्ट जनो तथा भारी संख्या में जनता का आगमन इस मार्ग से होता है, राज्य वित्त से लगभग 26 लाख् रूपये की लागत से यह मरम्मतीकरण का कार्य कराया जा रहा है, इस के अलावा भी मेला परिसर में साफ-सफाई व पेयजल आदि की व्यवस्था हेतु कार्य किया जा रहे है।

Read More »

सीएम द्वारा नव चयनित अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का प्रसारण देखा

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा नव चयनित 1334 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से नव चयनित अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) सुरेन्द्र सिंह सहित उपस्थित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा देखा और सुना गया। आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद चंदौली के नव चयनित 06 अवर अभियंताओं आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से कु०अनुपमा, हेमंत कुमार, आवास एवं विकास परिषद से रोहित सिंह, जय प्रकाश पासवान, कृषि विभाग से रोशन सिंह तथा जल कल से एक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अपर जिलाधिकारी ने नव नियुक्त अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दिया तथा पदीय कार्याे एवं दायित्वों का कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की गई।

Read More »

रात भर मुस्तैद दिखी पुलिसः सुरक्षा का एहसास दिला रहे रात्रि गश्त में लगे पुलिसकर्मी

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। कानून व्यवस्था को बनाए रखने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऊंचाहार पुलिस हर रोज क्षेत्र में नाइट पेट्रोलिंग कर रही है। डायल 112 के साथ-साथ ऊंचाहार पुलिस की बाइक सवार पुलिसकर्मी और चार पहिया वाहन सवार पुलिसकर्मी रात भर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों, चौराहों, नुक्कड़, हॉटस्पॉट और बाजारों में रात्रि गश्त करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिला रहे हैं। ऊंचाहार पुलिस की रात्रि गश्त वाली बाइक और जीप सवार पुलिसकर्मियो ने आज भी ऊंचाहार से सलोन रोड पर रात्रि गश्त के लिए निकले। साथ में एनटीपीसी चौकी प्रभारी प्रशान्त द्विवेदी ने भी रात में सड़क पर आने जाने वाले लोगों में संदिग्ध लगने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी लेकर उनसे पूछताछ भी की। हर रोज रात्रि गश्त में लगे पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा एहसास दिलाया जा रहा है। ऊंचाहार पुलिस के रात्रि गश्त में लगे इन पुलिसकर्मियों की ग्रामीण सराहना भी कर रहे हैं।

Read More »