Sunday, September 22, 2024
Breaking News

रोटरी क्लब न्यू कानपुर ने सदस्यों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का किया आयोजन

कानपुर। रोटरी क्लब न्यू कानपुर द्वारा सिविल लाइन स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट में नए सदस्यों के लिए एक ओरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें नए मेंबर्स का परिचय पुराने मेंबर्स से कराया गया। वहीं सभी मेंबर्स ने अपने परिचय के साथ-साथ एक-एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नए मेंबर्स ने क्लब से जुड़ने के लिए बहुत खुशी जताई उन्होंने कहा कि हमें क्लब में बहुत पहले ही आ जाना चाहिए था। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि रोटरी क्लब में आकर उन्हें परिवार जैसी अनुभूति हो रही है सभी मेंबर्स ने खूब मस्ती एवं धमाल किया। सभी ने क्लब अध्यक्षा रोटेरियन संगीता गुप्ता की बहुत सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्लब नयी ऊंचाइयों को छूएगा। इस कार्यक्रम की पी डी एस रो. सोनिका गुप्ता, रो. मोनिका गुप्ता, रो. रीना धीर ने कार्यक्रम का सुनियोजित ढंग से संचालन किया।

Read More »

हर घर तिरंगा 3.0 अभियान के तहत डाकघरों से भी मिलेंगे तिरंगा ध्वज

अहमदाबाद। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से देश भर में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। अहमदाबाद मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ 3.0 अभियान में डाक विभाग द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही हैप् इसके तहत सभी डाकघरों से तिरंगा ध्वज की बिक्री की जा रही है।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघर से बिक्री हेतु उपलब्ध तिरंगे की माप 20 X 30 इंच है, जिसे लोगों द्वारा मात्र ₹25/- रूपए में ख़रीदा जा सकता है तथा अपने घर पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल से भी 13 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज मँगवा सकते है।

Read More »

थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनकर कराया निस्तारण

फिरोजाबाद। स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारण कराने के उद्देश्य से शनिवार को नगर के थाना उत्तर व रसूलपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और मौके पर ही पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर गुणवत्ता के साथ शिकायतों को निस्तारण कराया।
जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए राजस्व व पुलिस के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिसमें मारपीट, घरेलू व राजस्व सम्बन्धित मामलें सामने आए। इसके लिए उन्होने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ स्वयं मौके पर जाकर प्रकरण को निस्तारित करें।

Read More »

महिला शक्ति ने साधू संतों और गरीबों का बांटा भोजन

फिरोजाबाद। जॉयट्रस ग्रूप ऑफ महिला शक्ति द्वारा बडे हनुमान मंदिर के समीप गरीबों और संत को भोजन वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि हर मंगलवार और शनिवार को गरीओ और साधु संतों को सस्था द्वारा भोजन वितरित किया जाता है। प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानीवाला ओर वित्त निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया की आज हमने यहाँ करीब 100 साधु संतो और गरीबो को भोजन वितरित किया। इस दौरान यूनिट डॉयरेक्टेर सौम्या चौहान, शीनु अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, गौरी बंसल, प्रीति अग्रवाल, मंजू, शिवांगी बंसल, नीतू बंसल, नम्रता आदि की सहभागिता रही।

Read More »

सुहागनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन झांकियां, बैंड और काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे।
तुलसी पैलेस में भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति के संयोजक हीरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 32 वीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए टीम गठित की गई है, जो लोगों को शोभायात्रा से जोड़ने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए प्रेरित करेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर शहर को विद्युत रोशनी से सजाया जायेगा। वहीं शोभायात्रा मार्ग में जगह तोरण द्वार सजाया जाएगा।

Read More »

पीरियड्स के बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है: मीनू अरोरा

फिरोजाबाद। माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कोमल फाउंडेशन द्वारा एवं प्रोजेक्ट बाला के सहयोग से सैनेटरी पैड्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन कोमल पाठशाला, इंदिरा नगर पर किया गया।
कोमल फाउंडेशन की संरक्षिका मीनू अरोरा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि माहवारी एक ऐसी प्रक्रिया जिसके बारे में जानते हुए भी इसे छुपाया जाता है, इसके बारे में बात करने से हिचकिचाया जाता है। जबकि पीरियड्स के बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है, खासकर तब जब किशोरियों में इस प्रक्रिया की शुरुआत हो। पहली बार पीरियड्स के होने पर बच्चियों के मन में घबराहट, असमंजस, डर और चिंता भी उपजती है। इस समय होने वाला असंतुलन उन्हें और भी डरा देता है क्योंकि वे इसके बारे में कम जानती हैं। ऐसे में उन्हें सही और उचित जानकारी देना न केवल इस प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर उनके मन से असमंजस को हटा देता है, बल्कि उसे पीरियड्स के दौरान सामान्य जीवन जीने में भी मदद करता है।

Read More »

फ्लोर मील में लगी आग से लाखों का नुकसान

रामकृष्ण अग्रवालः फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया गुधरौली स्थित फ्लोर मील के गोदाम में शनिवार के सुबह 5ः30 अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन खिड़कियों की वजह से सफल नहीं हो पाए। जेसीबी मशीन द्वारा दीवार को तोड़कर फायर कर्मियों ने कई घंटे मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। इस घटना से लाखों रुपया के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गुदरौली ग्राम में स्थित एमपी एमएलए फ्लोर मील के गोदाम में सन्दिग्ध अवस्था में आग लग गई। गोदाम से उठता हुआ धुआं देख कर गोदाम के कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

Read More »

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं

खागा, फतेहपुर। जिलाधिकारी फ़तेहपुर सी0 इंदुमती व पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर धवल जायसवाल द्वारा थाना थरियांव पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनी गयी और आवश्यक निर्देश दिए।
थाना थरियांव में समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनते हुए जिलाधिकारी फ़तेहपुर सी0 इंदुमती व पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर धवल जायसवाल द्वारा शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

Read More »

सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को अनियंत्रित एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, गम्भीर रूप से घायल हुआ अधेड़

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के सलोन रोड पर फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।
बता दें कि ग्राम पंचायत खुर्रुमपुर के तिराहे पर ऊंचाहार की ओर जा रही एक एंबुलेंस अचानक से अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार अधेड़ उछल कर एम्बुलेंस के सामने वाले कांच पर जाकर टकरा गया और उछल कर दूर सड़क पर गिर गया और वहीं एंबुलेंस गांव के तिराहे पर किनारे पड़े एक पत्थर से टकरा गई जिससे उसका टायर ध्वस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निरंजनपुर गांव निवासी संतराम पुत्र रजऊ 48 वर्ष राशन लेने के लिए खुर्रुमपुर स्थित सरकारी खाद्य वितरण की दुकान पर जा रहा था, तभी खुर्रुमपुर तिराहे पर सड़क पार करते समय साइकिल सवार अधेड़ को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, वहीं एक पत्थर से टकराकर एंबुलेंस का भी टायर फट गया।

Read More »

आमजन तक स्वच्छ जल पहुंचाना ही शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने स्वच्छ जल स्वच्छ भारत पर एक दिवसीय वर्कशाप में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि हम सभी के लिए जल अति महत्वपूर्ण है। भूजल का सर्वाधिक उपयोग कृषि कार्य में होता है। दुनिया में 10 प्रतिशत, भारत में 45 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 75 प्रतिशत भूजल का उपयोग कृषि कार्य में होता है। उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र में पावरहाउस के रुप में काम करता है। पिछले कुछ सालों में प्रदेश में धान का रकबा बढ़ने से भूजल का दोहन और बढ़ गया है।
उन्होंने पानी के कुशल उपयोग और पानी के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के लिए डेटा को कार्रवाई में बदलने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति किसानों को जागरुक करना होगा और उन्हें नवीनतम तकनीकी के बारे में बताना होगा।

Read More »