Saturday, September 21, 2024
Breaking News

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ऊंचाहार में किया गया वृक्षारोपण

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ शुरु किया गया अभियान अब देश के कोने-कोने में शुरू हो गया है। जिला प्रशासन भी तेजी से इस अभियान को बढ़ावा दे रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्ष का रोपण किया जा सके।
इसी क्रम में शनिवार को रायबरेली जिले की नगर पंचायत ऊंचाहार में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर पंचायत ऊंचाहार के अधिशासी अधिकारी सिकंदरदित्य सहित नगर के लोगों ने इस अभियान की सराहना की और अभियान का हिस्सा बने रहे।

Read More »

इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की प्रमुख डॉ नमिता गुप्ता ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के पंच दिवसीय इन्सपायर विज्ञान कैम्प का समापन जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में किया गया। जिसमें जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के साथ प्रथम दिवस पर एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के मेधावियों ने प्रतिभाग किया गया था।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की प्रमुख डॉ नमिता गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की वैज्ञानिक सी डॉ तमन्ना अरोड़ा ने कैम्प के प्रतिभागियों एवं विभिन्न प्रतियोगिता जैसे क्विज, रेस, क्रिकेट, निबंध आदि के विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

Read More »

शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसवेंकों के अलावा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक पेड़ मॉ के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जिला मुख्यालय पर राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
शनिवार को एस.आर.के पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सीरौठिया के निर्देशन में शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों को सम्पूर्ण परिसर में रोपित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब का कर्तव्य है।

Read More »

जनपद भर में एक पेड़ मां के नाम से चला अभियान, रोपे गए पौधे

फिरोजाबाद। महिला कल्याण बाल एवं पुष्टाहार विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने शंकरपुर घाट के वन ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह धरती एक मां की तरह हम सभी का पालन करती है। ठीक उसी प्रकार हमें एक बेटे की तरह मां की सेवा के लिए पौधरोपण कर उनकी गोद को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग परिसर में भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम से चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। इसी तरह मां के नाम से प्रत्येक व्यक्ति को पौधे अवश्य लगाने चाहिए। जब पर्यावरण हरा-भरा होगा, तभी हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त हो सकेगी।

Read More »

कृषि विज्ञान केन्द्र पर हुआ आई०आई०एल० परियोजना का शुभारम्भ

बागपत/शामली। कृषि विज्ञान केन्द्र, जलालपुर शामली पर आई०आई०एल० एवं केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में परियोजना का शुभारम्भ हुआ। जिसके तहत जनपद में गन्ना, धान व सब्जियों पर आधारित कृषि प्रणाली वाले गांवों का चयन किया जायेगा। गन्ना उत्पादन में टिटौली, धान उत्पादन में इस्सोपुर टील तथा सब्जी उत्पादन में जलालाबाद रूरल ग्रामों को अंगीकृत किया गया है। जिसके तहत कृषकों के प्रक्षेत्र पर विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित प्रदर्शन लगाये जायेंगें।
मुख्य अतिथि डॉ० पी०के० सिंह, निदेशक प्रसार, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आई०आई०एल० के सहयोग से तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाना है। साथ ही साथ उन्होंने कृषि से जुडे हुए लोगों को स्टार्टअप शुरू करने की भी अपील की। आने वाले समय में कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसान उत्पादक संगठनों के गठन के बारे में भी बताया।

Read More »

उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट में किया गया वृक्षारोपण

खखरेरु/फतेहपुर। विकास खण्ड धाता के अन्तर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट में वृहद वृक्षारोपण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक वृक्ष मां के नाम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट प्रथम के प्रांगण में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने स्कूल के छात्र एवं छात्राओं व अध्यापकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के उपरान्त उन्होंने छात्रों को संकल्प दिलाया कि जिस प्रकार मां अपने छोटे बच्चों की देखभाल करती है ठीक उसी प्रकार लगाये गये वृक्षों की देखभाल करें। इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय विद्यालय का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।

Read More »

बागपत में 49881 स्थानों पर 1601791के सापेक्ष हुआ शत प्रतिशत पौधरोपण

बागपत। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा नामित वृक्षारोपण नामित नोडल अधिकारी के नेतृत्व में आज जनपद बागपत में वृक्षारोपण किया गया। जनपद को 16 लाख 4757 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष आज तक का 1601791 पौधारोपित करने का लक्ष्य था। जिसको 36 विभागों ने शत प्रतिशत कर दिया है। जिसके लिए 8 नर्सरींयों में 40 तरह के पौधों की प्रजातियां तैयार की गई थी जिसका लक्ष्य 36 विभागों को दिया गया था। सभी विभागों ने आज तत्परता के साथ अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण किया। वन पेंशनर वन ट्री अभियान को जोड़ते हुए 49881 स्थान पर पौधारोपण किया गया।
वृक्षारोपण नोडल अधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मवीकला में आम का पौधा रोपित किया और उन्होंने पौधे को संरक्षित करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

Read More »

कांवड़ यात्रा मार्ग के दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश पर सियासत गरमाई

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार नेे एक विवादित आदेश जारी किया है। अब कांवड़ रूट पर आने वाली सभी दुकानों केे बाहर नेमप्लेट लगाने की अनिवार्यता ने देश में एक सियासी विवाद छेड़ दिया है।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों में पहचान पत्र अनिवार्य करने के कदम से भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है। लोक सभा के बजट सत्र से ठीक पहले शुरु हुए इस विवाद पर हालांकि भाजपा के बड़े नेता फिलहाल कोई टिप्पणी करने से परहेज कर रहे हैं। भाजपा के एक बड़े नेता ने कहा, ‘यूपी सरकार का ताजा आदेश गैर जरुरी है…। सरकार को ऐसे किसी विवाद से बचना चाहिए था।’
इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का बयान एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को पसंद नहीं आया है।

Read More »

मिट्टी में मिलते जा रहे, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के अरमान

मिट्टी के बर्तन बनाने के अलावा इनके पास और कोई दूसरा रोजगार नहीं है, न ही कृषि करने के लिए इनके पास भूमि है। और न अन्य साधन, जिससे आय का आवक हो पाए। यह जैसे-तैसे करके अपने परिवार को पाल रहे हैं। मौजूदा दौर में एल्युमीनियम, थर्माकोल व प्लास्टिक बर्तनों का खूब चलन चला है, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। हमारे पूर्वज अपने समय में मिट्टी, लोहे व काँसे के बने बर्तनों का उपयोग करते थे। इसलिए उन्हें मौजूदा दौर की बीमारियाँ नहीं हुईं। यदि आप भी, अपने पूर्वजों की भाँति स्वस्थ्य जीवन-यापन करना चाहते हैं तो, मिट्टी के बने बर्तनों का उपयोग भोजन बनाने के लिए करें, ताकि आपके स्वस्थ्य के साथ ही इन कुम्हारों की माली हालत में सुधार हो सके।
आधुनिक फ्रिज और एसी ने मिट्‌टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया है। ये मिट्टी के बर्तन बनाकर रखतें हैं लेकिन बिक्री न होने की वजह से खाने के भी लाले पड़ जाते हैं। परिवार कैसे चलेगा। कोई भी मटके खरीदने नहीं आ रहा है। धंधे से जुड़े लोगों ने ठेले पर रखकर मटके बेचने भी बंद कर दिए हैं। देश भर में प्रजापति समाज के लोग मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। कुम्हार अपना पुश्तैनी काम छोड़ नहीं सकते. इसलिए उनके पास मिट्टी के बर्तन और गर्मी के दिनों में घड़े बेचने के अलावा कमाई का दूसरा विकल्प नहीं है. हालात ये हैं कि अब कुम्हार परिवार अपने काम को जिंदा रखने के लिए कर्ज लेकर व्यवसाय कर रहे हैं।

Read More »

सावन में श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद डाक विभाग पहुंचाएगा घर

अहमदाबाद। सावन में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे गुजरात के जूनागढ़ जिला अंतर्गत प्रभास पाटन में स्थित श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। उक्त जानकारी हाल ही में वाराणसी से स्थानांतरित होकर गुजरात पहुँचे अहमदाबाद परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। सावन माह 22 जुलाई से आरम्भ हो रहा है।

Read More »