Friday, September 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ऊंचाहार में किया गया वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ऊंचाहार में किया गया वृक्षारोपण

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ शुरु किया गया अभियान अब देश के कोने-कोने में शुरू हो गया है। जिला प्रशासन भी तेजी से इस अभियान को बढ़ावा दे रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्ष का रोपण किया जा सके।
इसी क्रम में शनिवार को रायबरेली जिले की नगर पंचायत ऊंचाहार में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर पंचायत ऊंचाहार के अधिशासी अधिकारी सिकंदरदित्य सहित नगर के लोगों ने इस अभियान की सराहना की और अभियान का हिस्सा बने रहे। चेयरपर्सन ममता जायसवाल, अधिशाषी अधिकारी सिकंदरादित्य व अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल उर्फ टिल्लू भैया ने सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर एक-एक वृक्ष का रोपण किया। चेयरपर्सन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। वृक्ष छाया के साथ-साथ हमें फल और ऑक्सीजन भी देते हैं जो हमारे जीवन और हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन दायिनी साबित होगी।
इस अभियान में नगर के समस्त सभासद सदस्य गण मौजूद रहे। साथ ही एडवोकेट केके गुप्ता , खुर्शीद अहमद, अरविंद मौर्या, संतोष, राजू, दिलीप, भाजपा मंडल मंत्री विनीत कौशल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं समस्त लोगों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।