Friday, September 20, 2024
Breaking News

शारदा सहायक नहर के पुल पर अनियंत्रित होकर गिरे, गंभीर रूप से हुए घायल

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के सलोन रोड स्थित मनीरामपुर शारदा सहायक नहर के पुल पर सड़क के बीच में खुले ज्वाइंट के कारण बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल। घटनास्थल पर मौजूद पीआरवी चालक लव कुश सिंह और दीवान विमलेंदु शुक्ला ने घायलों की मदद की और इलाज के समय से पहुंचाया अस्पताल।
मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवकों में सुमेर सिंह (42 वर्ष), धर्मपाल सिंह (44 वर्ष) जो कि जल निगम में किसी ठेकेदारी संस्था में बताए जा रहे कार्यरत। क्षेत्र के तहसील निकट स्थित किसी भवन में किराए पर रहते हैं दोनों घायल युवक।
ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का किया गया इलाज । गंभीर रूप से घायल युवक सुमेर सिंह (करीब 42 वर्ष) को जिला अस्पताल किया गया रेफर।
पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 22 नवम्बर से 26 जनवरी तक

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी/संयुक्त सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार सत्यजीत मिश्रा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढाने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 22 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है, जिसकी तैयारी की समीक्षा नोडल अधिकारी द्वारा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुॅचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण। विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया कि यात्रा का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया तथा दिवस अधिकारी नामित कर दिये गये है।

Read More »

सुहागिनों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दे मनाया छठपर्व

कानपुर नगरः जन सामना संवाददाता। भोजपुरी सेवा समाज के तत्वावधान में छठपूजा का पर्व भव्यता के साथ मनाया गया। इस मौके पर बर्रा-8 में कृत्रिम तालाब बनाकर उसमें पानी भरकर सूहागिनों ने छठपर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूर्जा-अर्चना की।
समिति के अध्यक्ष गंगा सिंह तोमर ने बताया कि कृत्रिम तालाब की आवश्यकता इस लिये हुई क्योंकि शहर से गुजरने वाली नहरों में बहुत गंदगी देखने को मिलती थी। पिछले कई वर्षों पहले छठ पर्व के एक नजारे को याद करते हुए उन्होंने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर उसे देखकर मन विचलित हो गया था, तभी छठ पर्व को साफ-सुथरे पानी में रहकर मनाने के लिये कृत्रिम तालाब को बनवाने का निर्णय लिया।
श्री तोमर ने यह तालाब क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से बनाया गया है और कई वर्षों पहले मात्र दो परिवारों की पूजा से शुरू हुआ यह आयोजन अब काफी विस्तृत रूप ले चुका है।

Read More »

छठ महापर्वः ढलते व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। पूर्वांचल के साथ साथ साथ अब पूरे देश भर में मनाया जाने वाला छठ पूजा का महापर्व भगवान सूर्य में आस्था का प्रतीक है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला यह व्रत संतान की उत्तम स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य एवं उसकी लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। इसके बाद सप्तमी तिथि को प्रातः सूर्याेदय के समय अर्घ्य देने के बाद व्रत समाप्त किया जाता है।
छठ पूजन के इस महापर्व को ऊंचाहार क्षेत्र के शारदा सहायक नदी के मनीरामपुर पुल स्थित घाट पर एनटीपीसी आवासीय परिसर की छठ व्रत रखने वाली सैकड़ों महिलाओं ने पूजा – अर्चना की। इस दौरान यहां आस्था और उल्लास का नजारा देखने को मिला।
पहले तो बीती शाम छठ व्रत रखने वाली महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया फिर पुनः अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना की और मंगल कामना की।
छठ पर्व पर पूजन अर्चन करने का कुछ ऐसा ही नजारा जिले के राजघाट पर भी देखने को मिला और लोक आस्था के इस पर्व को सभी ने मिल-जुलकर मनाया।

Read More »

बृज रज उत्सव: मुख्यमंत्री योगी जी ने मथुरा जनपद का किया दौरा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। प्रधानमंत्री मोदी के दिनांक 23 नवम्बर 2023 के प्रस्तावित/संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मथुरा का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम श्री बांके बिहारी जी मन्दिर वृन्दावन के दर्शन किये, विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा पूजा के पश्चात मन्दिर का निरीक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मन्दिर के आवागमन मार्गों, मन्दिर के प्रवेश एवं निकास द्वारों का जायजा लिया तथा सुदृढ़ व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने श्री बांके बिहारी जी मन्दिर के निकट श्री मदन मोहन जी मन्दिर के दर्शन किये तथा मन्दिर की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिये। दर्शन करने के पश्चात मुख्यमंत्री पवनहंस हैलीपैड वृन्दावन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मथुरा पुलिस लाइन हैलीपैड स्थल पहुॅचें। पुलिस लाइन हैलीपैड स्थल से कार द्वारा मुख्यमंत्री जी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, उ0प्र0 पर्यटन विभाग, उ0प्र0 ब्रजतीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन एवं हस्तशिल्प मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग द्वारा आयोजित ब्रज रज उत्सव-2023 रेलवे ग्राउण्ड मेला स्थल पर पहुॅचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया और आगामी प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूप रेखा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, सीटिंग प्लान, प्रवेश एवं निकास द्वार, टॉयलेट, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री जी को दिखाने वाली प्रदर्शनियों के बारे में जानकारी ली।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. इंदिरा गांधी की जंयती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेसी कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व0 इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि इंदिरा जी को उनके कड़े फैसलों, मजबूत इरादों तथा जनता के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए दुनिया में लोग उन्हें आयरन लेडी के नाम से जानते थे। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा कि पोखरण में परमाणु विस्फोट कर दुनियां को भारत की ताकत का एहसास करा दिया और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया।

Read More »

योगी जी को कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह में दर्शन करने चाहिएः दिनेश शर्मा

मथुराः जन सामना संवाददाता। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और कृष्ण जन्म भूमि मंदिर का केस लड़ने वाले मुख्य पक्षकार फलाहारी दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी हिंदुत्व का प्रखर चेहरा है इनको श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर में मूल गर्भ गृह में भगवान कृष्ण के जन्म स्थान में दर्शन करने चाहिए।
दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी जी हनुमान जी का अवतार है इनका कोई नहीं रोक सकता क्योंकि न्यायालय में भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर में से ईदगाह मस्जिद को हटाने वाला केस चल रहा है लेकिन दर्शन करने का कोई न्यायालय द्वारा स्टे नहीं है और ना ही निरीक्षण करने का स्टे है। मुख्यमंत्री जी कहीं भी जा सकते हैं उनको आने-जाने का अधिकार प्राप्त है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर मुगल शासक औरंगजेब द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, उस अवैध कब्जे के बगल में मदन मोहन मालवीय और बिरला जी द्वारा खाली पड़ी जमीन पर कृष्ण जन्म भूमि मंदिर बनाया गया यह मुख्य जन्म स्थान नहीं है। जब सनातनी हिंदू कृष्ण जन्म भूमि मंदिर का निर्माण कर रहे थे तब उस समय कांग्रेस की सरकार थी ,कांग्रेस सरकार में सनातनी हिंदू कुछ नहीं कह पाए, इसलिए जो खाली जमीन पड़ी थी उसी पर बिरला जी द्वारा कृष्ण जन्म भूमि मंदिर बना दिया गया।

Read More »

चंद सेकेंडों में होगी जबड़ों की थ्री-डी स्कैनिंग: डॉ. मनेश लाहौरी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में अब जबड़े से संबंधित सभी प्रकार की परेशानियों का निदान अत्याधुनिक 9600 सीबीसीटी मशीन से होगा। कॉलेज में अत्याधुनिक उन्नत रेडियोग्राफी मशीन कोन बीम कम्प्यूटेड टोमोग्राफी (सीबीसीटी) मशीन इंस्टॉल हो गई है। इसका शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने किया। यह मशीन जबड़ों से संबंधित सभी प्रकार के टेस्ट तथा छात्र-छात्राओं के रिसर्च में काफी मददगार होगी।
सीबीसीटी मशीन के शुभारम्भ अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने भावी दंत चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे यहां से अच्छे दंत चिकित्सक बनकर निकलें। कॉलेज के डीन और प्राचार्य डॉ. मनेश लाहौरी ने बताया कि कोन बीम कम्प्यूटेड टोमोग्राफी मशीन एक तरह की एक्सरे इमेजिन तकनीक है, जोकि दांतों, हड्डियों और चेहरे की नसों तथा जबड़े की थ्री डी तस्वीरें निकालती है। इससे जबड़े, दांत, नाक के अंदरुनी हिस्से, चेहरे की हड्डियों और साइनेज से जुड़ी समस्याओं का पता आसानी से लगाया जा सकेगा।

Read More »

जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। मार्शल आर्ट अकेडमी में महारानी लक्ष्मीबाई (स्त्री शक्ति दिवस) के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा बालिका वर्ग जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
अभाविप रायबरेली द्वारा छात्राओं को आत्म- रक्षार्थ बनाने का मिशन शाहसी के माध्यम से चल रहा है इसी अभियान को गति देने के लिए अभाविप ने कार्यक्रम का आयोजन कराया।
अभाविप रायबरेली विभाग के विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा ने बताया कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन अभाविप समय – समय पर करता रहता है एवं छात्राओं को एक दिशा देने का काम करता है। इसी क्रम में कहा कि जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी का बिगुल बजाया था। उसी प्रकार से आज के समय में छात्राओं को समाज में बड़ा नकारात्मक लोगों को खत्म करना है।
कार्यक्रम में एकेडमी के संचालक आशीष जायसवाल ने अभाविप के इस कार्यक्रम का स्वागत किया।

Read More »

गोपाल आश्रम में चल रही शिवमहापुराण कथा का भक्तों ने किया रसपान

फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में चल रही शिवमहापुराण कथा में आचार्य शिवदास राघवाचार्य ने संसार की उत्पत्ति किस प्रकार हुई उसका मनमोहक वर्णन किया।
उन्होने कहा कि भगवान शिव ने अंत और आरंभ के बारे में पता करने का कार्य दिया था। लेकिन विष्णु भगवान तपस्या में लग गए। ब्रहमा जी अपनी ऊर्जा और समय का व्यर्थ करने में लगे रहे। ब्रहमा जी और केतकी ने भगवान भोलेनाथ से झूठ बोला। झूठ बोलने पर भोलेनाथ ने क्रोधित होकर ब्रहमा जी और केतकी पुष्प को शार्प दे दिया। उन्होंने कहा कि ब्रहमा जी की किसी भी जगह पूजा नहीं होगी और ना ही कोई मंदिर होगा। वही केतकी पुष्प पूजा में वर्जित रहेगा। ब्रहमा जी ने भगवान भोलेनाथ से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि पुष्कर में मात्र एक सरोवर में आपका मंदिर होगा तथा केतकी के पुष्पों के इत्र के बिना मेरी पूजा पूर्ण नहीं होगी। विष्णु जी की तपस्या से नीर की उत्पत्ति हुई।

Read More »