Sunday, September 22, 2024
Breaking News

मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर लोधी महासभा ने किया हर्ष व्यक्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय लोधी महासभा ने मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी को भारतीय जनता पार्टी फ़िरोज़ाबाद का नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में लोधी महासभा जिला अध्यक्ष शिवराम लोधी, लटूरी सिंह, सुनिक राजपुत, उदयवीर सिंह, उमेस राजपूत, विनोद कुमार, थान सिंह, किशोरी लाल, सुरेंद्र पाल सिंह, बालकिशन, सरनाम सिंह, चक्लेश राजपूत, प्रशांत राजपूत, अंकित राजपूत, डॉ सतीश राजपूत अदि मौजूद रहे।

Read More »

उत्तर भारत की प्रसिद्व राम बरात छह को

शोभायात्रा में चार दर्शन झांकिया के अलावा मेरठ, एटा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, सिरसागंज एवं वृन्दावन की मनमोहक झांकिया आकर्षण का केन्द्र रहेगी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामबरात 6 अक्टूबर को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। वहीं रामबरात में मेरठ, एटा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, सिरसागंज एवं वृन्दावन की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव दो अक्टूबर दिन मंगलवार से गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, गंज मौहल्ला, कोटला रोड, हनुमान मंदिर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचेगी।

Read More »

जिलाधिकारी ने शहर के यातायात व्यवस्था सुधरने हेतु की बैठक

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की जिसमे जिलाधिकारी ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात समस्या जनपद की मुख्य समस्या बन चुकी है। इससे निजाद पाने के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना होगा और लोगों को हैलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक लाईट, जेब्रा क्रासिंग आदि का प्रयोग करने की आदत डालने के लिए जागरूक करना ही होगा। उन्होंने बताया कि हैलमेट, सीटबेल्ट आदि यातायात नियमों के पालन न करने के कारण विगत वर्षों में 600 से ज्यादा मृत्यु एक्सीडेंट से हुई है। इस आंकड़े में कानपुर नम्बर एक पर है ये अज्ञानता की कमी के कारण ही होता है। अपने अपनो की जान बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब नियमता ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वालो का डिजिटल बायोडाटा तैयार किया जायेगा जिसमें प्रथम बार उल्लंधन करने पर चालान, द्वितीय बार उल्लंघन करने पर नियमता तीन माह के लिए डी0एल0 जप्त किया जायेगा तथा तीसरी बार यातायात का उल्लंघब करने पर चालान राशि चार गुना किया जायेगा।

Read More »

जिला पंचायत की बैठक 29 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव की अध्यक्षता में 29 सितंबर को दिन के 12 बजे अपरान्ह से कार्यालय जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी है। जिसमें जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेन्द्र कुमार राय ने दी है।

Read More »

मनरेगा रोजगार दिवस जनपद में 1 अक्टूबर 2018 को मनाया जायेगा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत काम करने वाले परिवारों को ग्राम पंचायत में ही श्रम रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद की ग्राम पंचायतों में 1 अक्टूबर 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से 2 बजे अपरान्ह तक मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/अति0 जिला कार्यक्रम समन्वयक-मनरेगा महेन्द्र कुमार राय ने देते हुए बताया कि मनरेगा रोजगार दिवस के मुख्य उद्देश्य कार्य की मांग को पंजीकृत करना, जांब कार्ड की मांग को पंजीकृत करना, कार्य का आवंटन, दिनांक 1 अप्रैल 2018 से बढ़ी हुई मजदूरी रू. 175/- प्रतिदिन की जानकारी देना, कार्य से संबंधित सूचना की जानकारी देना, मनरेगा से संबंधित शिकायतों को दर्ज करना, योजना के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक कराना, मनरेगा श्रमिका के आधार कार्ड एकत्र करने का अभियान, मनरेगा अभिलेखों को पूर्ण कराना तथा श्रमिकों के जाबकार्ड पर अंकित करना, ग्राम पंचायत मनरेगा लेबर बजट तैयार करने में जागरूक करना एवं अनुमन्य कार्यो से अवगत कराना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को मनरेगा अन्तर्गत 90 मानव दिवस के रोजगार दिये जाने के संबंध में जानकारी देना एवं उनकी मांग को एकत्र करना।

Read More »

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक 29 सितंबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 29 सितंबर 2018 को 4 बजे आहूत की गयी है। जिसमें उद्यमी व अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने दी है।

Read More »

एन0सी0आर0 प्लानिंग की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न

एन0सी0आर0 क्षेत्र के छोटे शहरों का नियोजित विकास कराने हेतु एक बेहतर मास्टर प्लान यथाशीघ्र बनाकरआवश्यक कार्यवाहियाँ प्राथमिकता से सुनिश्चित कराईं जायें: मुख्य सचिव 
आपदा प्रबंधन की दृष्टि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर प्रदेश प्रभाग में हो रहे अनाधिकृत निर्माण/विकास की प्रवृत्ति को रोके जाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित करायें: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि एन0सी0आर0 क्षेत्र के छोटे शहरों का नियोजित विकास कराने हेतु एक बेहतर मास्टर प्लान यथाशीघ्र बनाकर आवश्यक कार्यवाहियाँ प्राथमिकता से सुनिश्चित कराईं जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर प्रदेश प्रभाग में हो रहे अनाधिकृत निर्माण/विकास की प्रवृत्ति को रोके जाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराईं जायें।  मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में एन0सी0आर0 प्लानिंग की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

Read More »

तहसील भोगनीपुर में बालू नीलामी 15 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तहसील भोगनीपुर के अंतर्गत ग्राम भोगनीपुर में पुराना औरैया रोड स्थित एक बन्द पड़े ईट भट्टे के आस-पास अवैध रूप से भण्डारित 2250 घनमीटर साधारण बालू को खान निरीक्षक कानपुर देहात द्वारा सीज किया गया था। उक्त अवैध भण्डारित साधारण बालू को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर देहात द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के पक्ष में समपृहत किया गया है तत्क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा नीलामी हेतु समिति को गठन किया गया हैै। समित में उप जिला अधिकारी भोगनीपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, खान निरीक्षक कानपुर देहात को रखा गया है।

Read More »

प्रदेश में 10 लाख मकानों का निर्माण कराकर प्रथम स्थान दिलाने हेतु हों सार्थक प्रयास: मुख्य सचिव

प्रदेश में 06 लाख 83 हजार पात्र लाभार्थियों को मकान उपलब्ध कराने हेतु डी0पी0आर0 बनाकर भारत सरकार से प्राप्त हुई स्वीकृतियां: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को मकान उपलब्ध कराने हेतु आगामी 31 अक्टूबर तक 02 लाख के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कार्यों में तेजी लायी जाये: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने लक्षित लक्ष्यों के सापेक्ष निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जल निगम के एम0डी0 को दियेे कड़े निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि प्रधानमंत्री आवास शहरी योजनान्तर्गत प्रदेश में 10 लाख मकानों का निर्माण कराकर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित कराये जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 06 लाख 83 हजार पात्र लाभार्थियों को मकान उपलब्ध कराने हेतु डी0पी0आर0 बनाकर भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है।

Read More »

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के दावों का निस्तारण तहसील दिवस में किया जायेः मुख्य सचिव

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डा0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये है कि मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के दावों का निस्तारण तहसील दिवस में कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि जिन दावों को कतिपय कारणों से निरस्त कर दिया गया है, ऐसे मामलों का संबंधित जिलाधिकारी पुनः परीक्षण कर निस्तारित करें।
मुख्य सचिव ने आज अपने सचिवालय स्थित सभाकक्ष में योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये कि योजना के सघन प्रचार-प्रसार हेतु जिले के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाये जायें जिससे जनमानस को योजना एवं उसके अन्तर्गत मिलने वाले लाभों की जानकारी मिल सके। उन्होंने राजस्व परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रक्रियाधीन दावों का जनपद स्तर पर एक माह में निराकरण कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाये।

Read More »