Sunday, September 22, 2024
Breaking News

पुलिस ने शातिर चैन स्नेचरों को किया गिरफ्तार

♦ आरोपियों के पास से माल बरामद
♦ आरोपियों के खिलाफ कई थानों में दर्ज हैं मामले
कानपुर नगर। चेकिंग के दौरान नौबस्ता पुलिस ने शातिर चैन स्नेचरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किया माल बरामद किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त शहर में घूम-घूम कर गाड़ियाँ बदल बदल कर लूट व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया गया कि चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की जानकारी गुंजन विहार निवासी प्रतीक बाजपेई पुत्र अनिल बाजपेई, दीपक उर्फ दिलीप मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा, मयंक अग्निहोत्री उर्फ मन्नू पुत्र शैलेश अग्निहोत्री के रूप में दी गई है।

Read More »

27 देशों के संगीतकारों ने वैश्विक धुनों व संस्कृतियों की छटा बिखेरी

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की मेजबानी में आयोजित इण्टरनेशनल आर्केस्ट्रा ‘कार्मिना बुराना’ का उद्घाटन किया। इसमें 27 देशों के 300 से अधिक संगीतकारों ने एक साथ एक छत के नीचे वैश्विक धुनों व संस्कृतियों का अनुपम संगम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन जीत लिया। इस अवसर पर भारत में आस्ट्रिया की राजदूत सुश्री कैथरीन वाइजर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति थी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि सी.एम.एस. ने संगीत के माध्यम से एकता, शान्ति व सौहार्द स्थापित करने की जो स्वस्थ पहल की है, वह स्वागत योग्य है। आज सारी दुनिया विज्ञान एवं टैक्नोलॉजी के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई है, परन्तु संगीत लोगों के दिलों को जोड़ता है। मैं इस वृहद आयोजन हेतु सी.एम.एस. परिवार को साधुवाद देता हूँ।
इस लाइव कन्सर्ट में आज 27 देशों के 300 से अधिक संगीतकारों ने जर्मन संगीतकार कार्ल ओर्फ द्वारा रचित गीतों की एकल व सामूहिक प्रस्तुतियों का ऐसा अद्भुद समाँ बाँधा कि दर्शक रोमांचित हो उठे और सम्पूर्ण ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।
कार्ल ओर्फ के विश्व प्रसिद्ध गीत ‘ओ फार्च्यूना’ लाजवाब प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह गीत भाग्य और कर्म की शक्तियों का विष्लेषण करता है और इंसान के भाग्य चक्र अथवा भाग्य के पहिये की विशेषताओं का उजागर करता है।
कन्सर्ट का नेतृत्व प्रख्यात संगीतज्ञ श्री विजय उपाध्याय ने किया, जिसमें वायलिन, वायलास, चेलोज, डबल बेस, हाप, बांसुरी, फ्रेन्च हार्न, ओब, क्लैरिनेट, ट्राम्बोन, ट्रम्पेट, टुबास, ड्रम, टिम्पनी आदि लगभग 100 वाद्ययंत्रों का उपयोग किया गया।

Read More »

जिलाधिकारी ने गुब्बारों को छोड़कर की अंर्तजनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर प्रतियोगिता किया शुभारम्भ

हाथरस । पुलिस लाईन हाथरस में आयोजित 14वीं अंर्तजनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर (पुरूष/महिला) एथलेटिक्स, खो-खो, साइकलिंग आदि प्रतियोगिता का जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने हवा में गुब्बारों को छोड़कर प्रतियोगिता प्रारम्भ करने की उद्घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी को बैज लगाकर एवं कैप पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल टीम के सदस्यों से परिचय किया। परिचय के पश्चात् जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली। उप निरीक्षक दिनेश साहनी ने 14वीं अंर्तजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद हाथरस, आगरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी और मथुरा के प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई कि हम शपथ लेते हैं कि 14वीं अंर्तजनपदीय एथलेटिक्स कलस्टर (पुरूष/महिला) एथलेटिक्स, खो-खो, साइकलिंग आदि प्रतियोगिता में उसके सभी नियमों का पालन करते हुए अपने जनपद के यश, सम्मान और खेल के, गौरव की रक्षा करने हेतु कृत संकल्प, सत्प्रयास सहित श्रेष्ठ एवं सच्चे खिलाड़ी की भावना से प्रतिभाग करेंगे, ईश्वर हमारी सहायता करे।
महिला वर्ग लम्बी कूद में सोनम फिरोजाबाद ने प्रथम, पूजा चौधरी हाथरस ने द्वितीय तथा विजेता मैनपुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में रश्मि चाहर मथुरा प्रथम, रागिनी मैनपुरी ने द्वितीय तथा मौनिका अलीगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

हाथरस। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद हाथरस के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नवनीत शंखवार ने महार्षि बाल्मीकि के छवि चित्र पर माल्या अर्पण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। इस अवसर पर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा महार्षि बाल्मीकि के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपनी श्रंद्धाजलि दी गयी। कार्यक्रम में गोपाल चतुर्वेदी विद्यासागर विकल तथा संजय शर्मा ने अपने उदबोधन द्वारा महार्षि बाल्मीकि को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये पूजा चौहान ने बाल्मीकि चालीसा के माध्यम से अपील श्रंद्धाजलि दी कार्यक्रम में बोलते हुए पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी ने कहा कि महार्षि बाल्मीकि के आदर्शाे को अपने जीवन में उतारना चाहिऐ उनके द्वारा रचित महाकाव्य रामायण के माध्यम से ही आज हम भगवान राम तथा उनके द्वारा स्थापित आदर्शाे से परिचित हो पाते है। कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा सम्मानित किये गये पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका की रीड की हड्डी है हम सभी को मिल जुलकर कर नगर को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करने चाहिऐ। सफाई कर्मचारियों की जो भी समस्या होगी उसका निदान किया जायेगा।

Read More »

जनसमस्याओं के निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

हाथरस । जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली मुरसान में जनसमस्याओं की सुनवाई की तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर शिकायतों का मौका मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनसमस्याओं का तत्काल टीमें भेजकर निस्तारण करने पर बल दिया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो भी शिकायत प्राप्त होती है उसका मौके पर जा कर भौतिक सत्यापन अवश्य कर लें। प्राप्त शिकायत की यथास्थिति के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि ग्रामीण स्तर के अतिक्रमण को हटाने पर विशेष बल दिया जाये। अपराधियों के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने थानों में आने वाले फारियादियों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने को कहा। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि फारियादियों को सन्तुष्ट करना ही प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के दौरान समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता को सन्तुष्ट करने पर बल देने को कहा। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवततापूर्ण निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकता है।

Read More »

महापौर व नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य एवं मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत नगर निगम के जीवाराम हॉल में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को महापौर व नगर आयुक्त ने प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात् महर्षि वाल्मीकि के जीवन प्रकाश डालते हुये अपने विचार व्यक्त किये। महापौर एवं नगर आयुक्त ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों एवं नारी शक्ति को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजना से जुडाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से एक जिला नगरीय अभिकरण डूडा विभाग के सहयोग से एक कैम्प का भी आयोजन किया गया। जिसमें समस्त सफाई मित्रों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के प्रति जन-जागरूक किया गया।

Read More »

दीपक जलाकर मनाया महर्षि बाल्मीकि प्रकाट्योत्सव

फिरोजाबाद। सामाजिक समरसता मंच महानगर द्वारा नगर निगम के प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि का प्रकाट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों एवं अनुयाईयों को फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को देर शाम नगर निगम प्रांगण में सामाजिक समरसता गतिविधि के विभाग संयोजक अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में महर्षि बाल्मीकि का प्रकाट्योत्सव उनकी प्रतिमा के समक्ष 501 दीपक जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर 71 सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर व फूल माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित वाल्मीकि व बौद्धिक रमाकांत उपाध्याय प्रांतीय गौ सेवा प्रमुख ने की एवं संचालन अतुल यादव ने किया।

Read More »

वीरांगना वाहिनी ने मनाई महर्षि बाल्मीकि की जयंती

फिरोजाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी चंद्रनगर महानगर के द्वारा नगर की सेवा बस्ती में भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर मार्ल्याण कर पूजन किया। साथ ही प्रसाद वितरित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रांत अधिकारी उर्वशी वर्मा, महानगर अध्यक्ष रंजीत सिंह, महानगर महिला प्रमुख मधुरिमा वशिष्ठ, पूजा शर्मा, पूजा जादौन, जयश्री जादौन, अनीता सिंह, अनु सिंह, बेबी, खुशबू, पायल, अनुराधा, विशाखा, नंदिनी, चंचल, मालती राठौर, आरती ठाकुर, सुमित्रा सिंह, शिल्पी चक आदि उपस्थित रहे।

Read More »

धूमधाम से मनाई जाएगी सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव की स्वर्ण जयंती

-गोपाल आश्रम में 15 नवम्बर से बहेगी शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा
फिरोजाबाद। जय भोले कमेटी एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती वेदान्ताचार्य की अध्यक्षता में गोपाल आश्रम में विराजमान सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव की 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर गोपाल आश्रम में 15 से 24 नवम्बर तक रूद्व महायज्ञ चिंताहरण शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अनेक महामण्डेलश्वर का आगमन होगा।
जय भोले कमेटी के अध्यक्ष गनेश शर्मा एवं सचिव अंकिता भारद्वाज ने बताया कि चिंताहरण महादेव की 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। 15 से 24 नवम्बर तक रूद्व महायज्ञ चिंताहरण शिव महापुराण कथा का आयोजन गोपाल आश्रम में किया जा रहा है। जिसकी मंगल कलश यात्रा 15 नवम्बर को राधाकृष्ण मंदिर से प्रातः आठ बजे से निकाली जायेगी। जो कि घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम पहुंचेगी। 16 नवम्बर से सर्वेश्वर चिंताहरण महादेव को 25 कि.ग्रा. का छत्र व पांच किलोग्राम का मुकुट धारण कराया जायेगा।

Read More »

कांग्र्रेसियों ने मनाई महर्षि बाल्मीकि की जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर नगर निगम परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी कहा कि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता है, जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की। रामायण एक महाकाव्य है। जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाती है। हमे उनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर मनोज भटेले, संत कुमार, खजांची दिवाकर, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »