Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने शातिर चैन स्नेचरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शातिर चैन स्नेचरों को किया गिरफ्तार

♦ आरोपियों के पास से माल बरामद
♦ आरोपियों के खिलाफ कई थानों में दर्ज हैं मामले
कानपुर नगर। चेकिंग के दौरान नौबस्ता पुलिस ने शातिर चैन स्नेचरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किया माल बरामद किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त शहर में घूम-घूम कर गाड़ियाँ बदल बदल कर लूट व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया गया कि चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की जानकारी गुंजन विहार निवासी प्रतीक बाजपेई पुत्र अनिल बाजपेई, दीपक उर्फ दिलीप मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा, मयंक अग्निहोत्री उर्फ मन्नू पुत्र शैलेश अग्निहोत्री के रूप में दी गई है।
अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। यह भी बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बर्रा, नौबस्ता, चकेरी, जुही, नजीराबाद थाना में मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में को पुरस्कृत भी किया जायेगा। टीम में उप निरीक्षक अकरम, उप निरीक्षक सद्दाम खान, उप निरीक्षक जयवीर सिंह, उप निरीक्षक चेतन कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिरोही, उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक रजनीश कुमार, उप निरीक्षक संदीप शर्मा, उप निरीक्षक निशान्त कुमार, उप निरीक्षक सौरभ सिंह, उप निरीक्षक अंकुर सैन, का. विकास चौहान, हर गोविन्द सिंह, विपिन कुमार, सौरभ पाण्डेय शामिल रहे। JS Reporter.