Thursday, September 19, 2024
Breaking News

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने याद किए राजीव गांधी

टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज रविवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। पं. श्याम सुंदर शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उन्हें संचार क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि पूर्व प्रधानमं़त्री लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने मालदीप में लोकतंत्र की रक्षा करके ऐतिहासिक कार्य किया था। देश में शांति स्थापित करने के लिए पंजाब, असम, मिजोरम में समझौते किए। सेवादल के प्रशिक्षक सत्यनारायन राजमल ने कहा कि युवाओं को मताधिकार पूर्व प्रधानमंत्री ने ही प्रदान किया। पंचायतों के माध्यम से महिलाओं को अधिकार दिलाए। बैठक में शैलेन्द्र शर्मा, शिवा शर्मा, पुष्पा यादव, रमेश चन्द्र, इकरार अली, सत्यप्रकाश, उमेश कुमार, सुनील कुमार, राजू शर्मा, सुभाष चन्द्र, श्यामबाबू आदि उपस्थित रहे।

Read More »

भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

गांव-गांव जाकर किया प्रचार प्रसार
टूंडला, जन सामना संवाददाता। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी को लेकर भाजपाइयों ने उत्तर मंडल में प्रचार प्रसार किया। वहीं गांवों में जाकर सरकार की योजनाएं गिनाईं। मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह बघेल, सेक्टर अध्यक्ष बृजवीर सिंह चैहान और सेक्टर विस्तारक प्रवासी जगन सेठ के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गांव सेक्टर पचोखरा क्षेत्र के गांव गढी घिरौली, नगला दल, पचोखरा, श्रीनगर, इमलिया, गालिब, गढी जोरी, बुर्ज साठी आदि गांवों में देर रात तक प्रचार प्रसार किया। वहीं रात्रि में गांवों में ही प्रवास कर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। जगन सेठ ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर जगन सेठ, घनश्याम सिंह चैहान, विवेक पाराशर, शिवमनोहर शर्मा, बृजबाबू बघेल, शशी परमार, बालकिशन गुप्ता, भल्लू चैहान, हरप्रसाद बघेल, अरविंद, अंशुल चैहान आदि मौजूद रहे।

Read More »

डीएम ने आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करेगें की शपथ कर्मचारियों को दिलायी

2017.05.21 02 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशो के क्रम मे जनपद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कर्मियो को ’हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा मे दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगें। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यो को खतरा पहुचांने वाली और विघटनकारी शक्तियो से लड़ने की भी शपथ लेते है’ की आतंकवाद विरोधी शपथ दिलायी। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी सहित मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्त, एडी सूचना प्रमोद कुमार, डीडीओ आरआर मिश्रा, उपस्थित थे। बीएसए व डीआईओएस द्वारा भी कई विद्यालयांे, स्कूल कालेजों में छात्र छात्राओं को आतंकवाद का डट कर विरोध करने की शपथ को दिलायी गयी की जानकारी भी दी गयी।

Read More »

हिंडन सफाई अभियान गायत्री परिवार द्वारा

unnamed (2)ग़ाज़ियाबाद, संजय कुमार गिरि। आज हिंडन तट गायत्री शक्ति पीठ एवं जी टी रोड से लगे हुए शमशान के पास हिंडन नदी के दोनों ओर तटों पर गायत्री परिवार द्वारा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें गायत्री परिवार के 300 से ज़्यादा सवयंसेवकों नें बहुत उत्साह से हिस्सा लिया। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, इस अभियान में 4 ट्राली कचड़ा निकला जिसमे भारी मात्रा में कीचड़ भी था, सफाई अभियान लगभग 100 मीटर के क्षेत्र में किया गया। इस अभियान में गायत्री परिवार की एनसीआर टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही नगर निगम ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया मलवे को कूड़ा-घर तक पहुँचाने में। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीआर प्रमुख आर एन सिंह एवम् गायत्री शक्तिपीठ हिंडन के व्यवस्थापक राम किशोर चौधरी ने पूजा से की व समापन आरती से हुआ। स्वयं सेवा का यह क्रम देखने लायक रहा। इस तरह के सफाई अभियान गायत्री परिवार समय समय पर चलाता रहता है, 30 अप्रैल को इसी तरह का सफाई यमुना अभियान सोनिया विहार दिल्ली में भी किया गया था।

Read More »

आतंकवाद विरोध दिवस में शपथ दिलाते मण्डलायुक्त

2017.05.21 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। आतंकवाद विरोध दिवस वर्ष 1992 से प्रति वर्ष 21 मई को मनाया जाता आ रहा है इस क्रम में गृह मंत्रालय भारत सरकार ने देश में सभी प्रशासनिक कार्यालयों में एक साथ प्रातः 11 बजे आतंकवाद के विरोध में शपथ पढ़वाने के निर्देश सभी कार्यालयों में उनके विभागाध्यक्षो द्वारा पढ़ाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में आज मण्डलायुक्त पी० के० महान्ति ने अपने कार्यालय में अपर आयुक्त प्रशासन तथा अन्य कर्मचारियों को शपथ दिलायी। हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृण विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते है।

Read More »

थाना दिवस में आईं 2 शिकायतें

2017.05.20 14 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। माह के तीसरे शनिवार को आज घाटमपुर कोतवाली व थाना सजेती में अधिकारियों ने बैठ कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। थाना दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सुखबीर सिह यादव ने थाना घाटमपुर में फरियाद सुनी यहां दो शिकायतें आईं एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, दूसरी शिकायत का शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया गया है। थाना सजेती में तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य थानाध्यक्ष प्रयागनारायण बाजपेई व राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में दो शिकायतें आईं। दोनों शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एस0डी0एम0 घाटमपुर का कहना है कि अगर पुलिस दोनों पक्षों को मौके पर बुला ले, तो तमाम मामले अपने आप निपट जायेंगे।

Read More »

असेण्ट स्कूल में मदर्स डे सप्ताह का समापन

2017.05.20 15 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय असेण्ट पब्लिक स्कूल में आज शनिवार को कक्षा जी0जी0 से बारह तक के बच्चों की अभिभावक शिक्षक मीटिंग आयोजित की गई। इस मौके पर मदर्स डे सप्ताह का समापन दिवस भी धूम धाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। बच्चों ने अभिभावकों को मदर्स डे के कार्ड देकर अपने प्रेम को व्यक्त किया और उनका आर्शीवाद भी लिया। और सभी माम्स के लिए डांसपार्टी के साथ साथ स्वादिष्ट रिफ्रेशमेंट पार्टी की भी व्यवस्था की गई थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी निदेशक मुकेश कुमार माथुर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए मदर्स डे वीक की बधाई दी और समापन दिवस में माता पिता का सम्मान और उनकी आशाओं को पूरा करने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर एक्टिविटी इंचार्ज नवीन प्रजापति पी0टी0आई0 भूपेन्द्र सचान योगेश द्विवेदी तथा शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Read More »

भाई ने भाई की डण्डे से की हत्या

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीती रात मामूली विवाद के बाद मारपीट से नाराज भाई ने सोते समय हमला कर भाई की हत्या कर दी और लोगों के दौड़ने पर मौके से भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गा्रम चिल्ली निवासी बिहारी लाल विश्वकर्मा के पुत्र रवि विश्वकर्मा ने स्थानीय पुलिस को बताया कि शुकृवार देर करीब आठ बजे मेरे पिता व चाचा परशुराम विश्वकर्मा उर्फ छोटे बउवा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। बाद मे ंपिता खाना खा पीकर चबूतरे में बिछी चारपाई पर सो गए। रात करीब साढे बारह बजे चाचा परशूुराम उर्फ छोटे बउवा ने अचानक सोते समय पिता के सर पर मोटे डण्डे से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिये, चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं और मेरी भाभी दौड़़ी तो हमलावर चाचा मौके से भाग निकला डण्डे के प्रहारों से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेज दिया है। मृतक की पत्नी करीब 15 वर्ष पूर्व मर चुकी है। जब कि पचास वर्षीय आरोपी की शादी ही नहीं हुई है। तीसरा व सबसे छोटा भाई राजू उर्फ मलखान परिवार सहित पड़ोस में रहता है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटा डण्डा बरामद कर लिया है।

Read More »

गरीबों, महिलाओं एवं उपेक्षित वर्गो को पूरा न्याय मिलना चाहिएः योगी

2017.05.20. 2 ssp news ssp cmकानपुर जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश का प्रत्येक माफिया या अपराधी जान चुका है कि उनकी वर्तमान सरकार ने क्या दशा होने वाली हैं, अब अपराधी को वही भाषा बताया जायेगा जिस पर वह चलता हैं, इस हेतु प्रसाशन को पूर्ण रूप से स्वत्रन्त्र कर दिया गया है। वर्तमान सरकार किसी जाति या धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं बल्कि सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। वर्तमान शासन दृढ़ प्रतिज्ञ हैं कि कानून से ही शासन चलाया जाये। विकास कार्यो एवं जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध चलाये जायें। इसके साथ ही गरीबों, महिलाओं एवं उपेक्षित वर्गो को पूरा न्याय मिले इस हेतु कानून व्यवस्था को भी चुस्त दुरुस्त रखना हैं। उक्त निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने केडीए के सभागार में मण्डलीय कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए दिये। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रतिदिन पुलिस कर्मी गस्त लगायें, थाने में जन मानस का विश्वास बढ़े ऐसे प्रयास करें, एन्टीरोमियो में कोई भी दोषी छूटे नहीं और निर्दोष का उत्पीड़न न होने पाये।

Read More »

कांशीराम कालोनी के लोगों ने किया विधायक का स्वागत

मुख्यमंत्री के सामने रखीं गई जन समस्याओं का होगा शीघ्र निराकरण: विधायक
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जलेसर रोड स्थित कांशीराम कालोनी के नागरिकों ने एक स्वागत कार्यक्रम एवं जनसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर लोगों ने समस्याओं को उठाकर उनके निराकरण की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाथरस के भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनुरोध शर्मा, हिजामं के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य, हिजामं जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, भाजपा नेता विष्णु गौतम, मुकेश कौशिक, संजय शर्मा, हिजाम के विभाग संयोजक संजय सिन्हा, जिला महामंत्री जितेन्द्र वार्ष्णेय प्रधान, जिला मंत्री सुनीत शर्मा, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, जिला सम्पर्क प्रमुख देवेन्द्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी अवधेश श्रोती, सुनीत आर्य, शिवशंकर गुलाठी, थान सिंह कुशवाहा मचांसीन थे। आशुकवि अनिल बौहरे, देवी सिंह निडर, गणपति गणेश की काव्य रचना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 

Read More »