Monday, July 8, 2024
Breaking News

मोहन भागवत मथुरा में, 28 को करेंगे अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

मथुरा : श्याम बिहारी भार्गव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के ठीक पांच दिन बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मथुरा में हैं। डा.मोहन भागवत मंगलवार को दोपहर दो बजे मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल गऊ ग्राम परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र सहित एडमिन ब्लॉक, क्लास रूम और बायोगैस जनरेटर का लोकार्पण और पशु चिकित्सालय, अनुसंधान केंद्र और छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। संघ के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत के दौरे की तैयारियों को जिला प्रशासन ने सोमवार को अंतिम रूप दिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मथुरा भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कार्यक्रम समाज में परिवर्तन की दृष्टि से बनी छह गतिविधियों में से एक गौ सेवा और संरक्षण गतिविधि के अन्तर्गत हो रहा है।

Read More »

गोवर्धन पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले पाँच साइबर अपराधी पकड़े

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने पहचान वाला बनकर बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा, पांच एंड्राइड मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड, चार एटीएम कार्ड, 41 सिम कार्ड, 81600 रुपये बरामद किये हैं। सभी आरोपितों को पुलिस ने देवसेरस से भगोसा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपितों द्वारा फर्जी पहचान पत्र से सिम असम, बिहार, झारखण्ड आदि से निकलवाकर, फर्जी बैंक एकाउन्ट खुलवाकर, ट्रू कॉलर, फेसबुक से अज्ञात नम्बरों पर फर्जी सिम से कॉल कर व फेसबुक सोशल साइटस, फोन पे आदि से जानकारी हासिल कर जान पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सएप व मोबाइल नम्बर पर कॉल कर उनको झांसे में लेकर अवैध रूप से उनके खाते से अपने फर्जी खातो में पैसा डलवाकर धोखाधडी करके ठगे गये रूपयों को आपस में बाट लेते हैं।

Read More »

कांग्रेस की दलित गौरव यात्रा का हुआ समापन

मथुरा। काशीराम के परिनिर्वाण दिवस 11 अक्टूबर से 26 नवम्बर संविधान दिवस तक कांग्रेस ने दलित गौरव यात्रा स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते के नारे के साथ आयोजित की। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। गौरव यात्रा में शामिल हुए प्रबुद्धजनों की कोर कमेटी का गठन किया गया। सभा का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण भास्कर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के दलित समाज से आने वाले प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा कहा कि आज हम डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का संविधान दिवस मना रहे हैं। डॉ. अंबेडकर जो दलित समाज से आते थे उनके द्वारा देश की व्यवस्था को सही रूप से चलाई जाने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। परंतु आज मोदी सरकार द्वारा इस संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। दलितों की आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More »

मथुरा में भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुँचा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया है। ब्रज क्षेत्र सहसंयोजक मीडिया विभाग भाजपा इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी पार्टी संगठन से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र को अवगत कराया। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान देने की बात की एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का समय समय पर अपमान होता है। किसी भी वीआईपी के मथुरा आगमन पर कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी का पास तक नहीं बनाया जाता एवं उनका शोषण किया जाता है। उस पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित कराया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया संगठन में जिला मंडल सेक्टर एवं बूथ स्तर से पार्टी का नेतृत्व काम करता है। कुछ अवसरवादी प्रोफेशनल लोग संगठन के लोगों को गुमराह करके संगठन में प्रवेश कर जाते हैं। मगर समय आने पर उनका भंडाफोड़ हो जाता है। इसलिए आप संगठन का काम करिए संगठन मजबूत करने के लिए कार्य करिए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करिए कौन अच्छा है, कौन अच्छा नहीं है।

Read More »

विभिन्न बाधाओं को पार कर स्वयंसेवकों ने प्राप्त किया लक्ष्य

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तत्वाधान में विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर चंद्रबार बीहड़ क्षेत्र में भव्य खेल का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य वर्तमान की युवा पीढ़ी द्वारा विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना, शारीरिक और मानसिक बलिष्ठता के साथ-साथ उनके अंदर एकता की भावना पैदा करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रनगर महानगर के विभाग प्रचारक प्रमोद जी एवं महानगर संघ चालक व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रमाशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक ने कहा कि भीड़ यदि अनुशासित एवं सुनियोजित तरीके से कार्य करती है तो परिणामस्वरूप सर्जनात्मक कार्य का स्वरुप रहता है। यदि भीड़ अनुशासनहीन हो जाए तो यह बड़े से बड़े विध्वंश का कारण बनती है। किसी भी देश के वर्चस्व के लिए देश की सेना जिस प्रकार कार्य करती है उसी प्रकार से सभी स्वयंसेवकों को अनुशासित रहकर इस प्रकार के खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।

Read More »

भक्तों ने कैला देवी व हनुमान मंदिर में 5100 दीपक जलाकर मनाई देव दीपावली

फिरोजाबाद। रामलीला परिसार स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर एवं केला देवी मंदिर में हजारों की संख्या में दीपक जलाकर देव दीपावली पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों ने 5100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई। साथ ही रंगोली सजाई गई। मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर महंत जगवन राम, पंडित राजीव लोचन, पंडित हरिदत्त, पंडित मदन मोहन, पंडित सचिन द्वारा दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Read More »

संविधान हमें सामनता का अधिकार प्रदान करता हैः संदीप तिवारी

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने संविधान दिवस के अवसर पर दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन शिकोहाबाद ब्लॉक के बैराई गांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश ने की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है यह बाबा साहब डॉ भीमराव अंाबेडकर द्वारा देश के नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और देश के प्रति हमारे कर्तव्य को हमें बताता है। आज जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उसी की रक्षा के लिए राहुल गांधी ने 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की है। जिस प्रकार से भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने का कुचक्र रच रही है कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। बैठक में दलित अधिकार माँग पत्र भरवाएं गए।

Read More »

भाजपा जिला प्रभारी ने मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वाटर चेतना महाअभियान के तहत बूथ संख्या 55 आर्य कन्या एवं बूथ संख्या 58 भगवती देवी स्कूल चौकी गेट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर सिंह के सानिध्य में नए वोट बनवाएं गए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने क्षेत्रीय मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ ही मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के साथ निरंतर विकास के पथ अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकओ ंके उत्थान के लिए विभिन्न योजनाऐं चलाई जा रही है।

Read More »

विकास भवन सभागार में मनाया गया संविधान दिवस

फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह जिला विकास अधिकारी ने कहा के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण करते समय अपनी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता का प्रयोग करते हुए इसे लचीला और कारगर बनाया। उन्होंने भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को समायोजित कर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि कृष्ण मोहन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कहा कि संविधान आजादी और खुशहाली के वादे का दस्तावेज होता है।

Read More »

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एडीएम अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर विकल्प की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें सेंट झा सिटी चिल्ड्रन स्कूल आर्यनगर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठान के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही भाषण एवं रंगोली के माध्यम से वोट का महत्व समझाया। उप जिला अधिकारी सदर वकल्प ने बताया कि बच्चो ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए वोट का महत्व समझाया। साथ ही लोगों से देश को मजबूत करने और एक अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पील की। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि तिलक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के द्वारा ईएलसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Read More »