Monday, July 8, 2024
Breaking News

प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। शनिवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी से मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत शेखूपुर राजमल टूंडला में ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने गई राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम पर दबंगों द्वारा पथराव एवं फायरिंग की गई। जिनके खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग प्रशासन से की है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत शेखूपुर राजमल में ग्राम सभा की जमीन गाटा संख्या 1206 पोखर, गाटा संख्या 1197 चकरोड, गाटा संख्या 1148 पोखर, गाटा संख्या 1284 खाद के गद्दे आदि भूमि पर नामित लोगों द्वारा अवैध कब्जा दबंगई के बल पर कर लिया गया हैं। जिसकी शिकायत पूर्व में मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से की गई थी। जिसके चलते शुक्रवार को तहसीलदार टूंडला, कानून गों, लेखपाल, पुलिस फोर्स को लेकर अवैध कब्जा हटाने गए थे।

Read More »

मोदी की गारंटी मतलब पूरी होने की गारंटीः श्रीकांत शर्मा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा व होली गेट मंडल के कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक श्रीकांत शर्मा मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल एवं यात्रा संयोजक यशराज चतुर्वेदी उपस्थिति में किया गया। वहीं विधायक कांत शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। विधायक श्रीकांत ने महिला लाभार्थियों से बातचीत के दौरान उन्हें जातियों में नहीं बंटने का संदेश दिया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आप सब महिलाएं एक ही जाति से हैं महिला जाति से, देश में कुछ लोग आपको अलग अलग जातियों में बांटने की कोशिश करते हैं लेकिन आप उनसे सतर्क रहें। युवाओं से बात करते हुए विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। हमने जो योजनाएं बनाई हैं उसके मुताबिक हम लाभार्थियों को ढूंढ़ते हैं और सामने से जाकर उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

Read More »

एमजी कॉलेज की छात्राओं ने सड़क पर लगाया जाम, नारेबाजी

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका महिला महाविद्यालय में अध्यनरत बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रथम सेमेस्टर में फेल किए जाने से नाराज होकर सड़क पर आ गई। छात्राएं ने सड़क को जाम करते हुए धरने पर बैठ गई। छात्राओं का आरोप है कि प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में नॉट क्वालिफाइड आया है। छात्राओं ने कहा कि उन्हें अलग से दिए गए विषय में फेल किया गया है, जबकि उस विषय के नंबर ना तो कहीं टोटल में जुड़े हैं। वह केवल बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए बीए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में सैकड़ो छात्राओं को फेल कर दिया गया, जिससे नाराज होकर छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को महात्मा गांधी बालिका महिला महाविद्यालय की गुस्साई छात्राओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगी। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें जनपद के खिलाड़ीः राकेश शंखवार

फिरोजाबाद। खेल निर्देशालय उ.प्र. एवं जिला प्रशासन के संयुक्त समन्वय से भारत विकसित यात्रा के अंतर्गत दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम पर जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जेलर आनंद सिंह एवं जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने फीता काटकर एवं बैडमिंटन खेलकर किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि जनपद के खिलाड़ी अधिक से अधिक परिश्रम कर फिरोजाबाद का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। जेलर आनंद सिंह ने कहा कि खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ मित्रता एवं आपस में मेल-जोल सिखाते है।

Read More »

13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे निगम कर्मचारी

फिरोजाबाद। शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर​ निगम परिसर में कार्यबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। वह परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की है। शनिवार दोपहर नगर निगम और जल निगम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एकजुट होकर नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने एक दिवसीय कार्यबंदी करते हुए अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की। स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि मांगों को पूरा कराने को लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन किए जाते रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है।

Read More »

संपूर्ण समाधान में आईं 126 शिकायतों में मात्र 12 का निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम-एसएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 126 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने मौके पर ही 12 शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि प्रतिदिन अपने आईजीआरएस पोर्टल को स्वंय चौक करें।

Read More »

ग़ज़ल

कुछ करो जीतने के लिए साथियों।
अब चलो जीतने के लिए साथियों।
जो किया अब तलक भूल जाओ उसे,
अब लड़ो जीतने के लिए साथियों।
कल किया था जिसे फिर करो अब वही,
फिर बढ़ो जीतने के लिए साथियों।
साम हो दाम हो दण्ड हो भेद हो,
यूँ चलो जीतने के लिए साथियों।
चैन से बैठने का नहीं अब समय,
कुछ करो जीतने के लिए साथियों।
हमीद कानपुरी, कानपुर

Read More »

बाँके बिहारी लाल के प्राकट्य महोत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

मथुरा। 17 दिसंबर को ठाकुर बांके बिहारी लाल का प्राकट्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी के द्वारा ’एक शाम बांके बिहारी के नाम’ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज गायन, माखन चोरी लीला, भजन संध्या एवं अनेकों कलाकारों के द्वारा ठाकुर बांके बिहारी लाल के प्राकट्य महोत्सव के मौके पर भव्य भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही मंच के माध्यम से ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन भी कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को देखने को मिल सकेंगे। रात्रि के समय भव्य फूल होली का भी आयोजन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए रघु गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष ठाकुर बांके बिहारी लाल का 535 वा प्राकट्य महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य आयोजित होगा। जिसमें भारत के जाने-माने कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां प्रभु ठाकुर बांके बिहारी लाल के श्री चरणों में अर्पित की जाएगी।

Read More »

बच्चों, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

मथुरा। देश में बढ़ते अपराध को देखते हुए बच्चे महिला पुरुष सभी की सुरक्षा के लिए सरकार बार बार नए-नए उपाय कर रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों के बीच जाकर के उन्हें नए नए तरीके से हो रहे अपराधों से बचने की लिए सजग किया जा रहा है. धरातल पर महिला बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर तरह के प्रयास किया जा रहे हैं पुलिस थाने चौकी पर ऑपरेशन जागृति के माध्यम से लोगों को सजग किया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनसे संबंधित मुद्दों महिला और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम झूठे प्रकरण दर्ज करना कानून का दुरुपयोग साइबर हिंसा से सुरक्षा युवाओं के प्रेम संबंधों के अपराधीकरण की रोकथाम हेतु मार्गदर्शन आदि मुद्दों पर जागरूकता के लिए समुदाय स्तर पर सघन आउटरीच कार्यक्रम ऑपरेशन जागृति चलाया जा रहा है। ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल थाना रिफाइनरी मथुरा में जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Read More »

वृंदावन में साधु संतों ने बैठक कर तैयार की रणनीति

मथुराः जन सामना ब्यूरो। प्रयागराज हाई कोर्ट द्वारा मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का एएसआई सर्वे कराए जाने का आदेश जारी होने के बाद मथुरा के साधु संतो में खासा उत्साह है और आज श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण न्यास के अध्यक्ष व न्यास के मुख्य वादी महेंद्र प्रताप द्वारा वृंदावन के हनुमान टेकरी मंदिर पर आगामी रणनीति बनाए जाने के लिए धर्म नगरी के साधु संतों की बैठक आयोजित की गई जिसमें धर्म नगरी के बड़े बड़े साधु संत शामिल हुए। वहीं उन्होंने सर्वे को लेकर अपनी एकजुटता दिखाते हुए एलान किया है, जिसमें साधु संतों ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनना कोटि-कोटि सनातनियों की मुरीद पूरी होना है। मंदिर बनने के लिए रास्ता साफ होने लगा है।

Read More »