Monday, September 23, 2024
Breaking News

अपहृत युवक की मिली लाश,सनसनी

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी के एक अपहृत व्यक्ति की आज थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला आलिया में पोखर में लाश मिलने से भारी सनसनी फैल गई है और मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली सदर में उक्त व्यक्ति का अपहरण का मुकदमा भी दर्ज है।

Read More »

जायंटस सहेली ने चलाया पॉलीथिन बहिष्कार अभियान

हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा आज पॉलीथिन बहिष्कार का अभियान चलाया गया और साफ सफाई के बारे में बताया गया।
प्लास्टिक थैलियों के बढते प्रयोग से हमारे पशु पक्षी, पेड़ पौधे और इंसान सभी को बहुत नुकसान पहुँचा है। भूमि प्रदूषण से वनों को भी बहुत नुकसान हुआ है।

Read More »

मतदाता जागरूकता को निकाली रैली

हाथरस। स्वीप योजना अंतर्गत प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया टुकसान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Read More »

बूथों पर बनाये पन्ना प्रमुख

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी हाथरस जंक्शन मंडल में शक्ति केंद्र एवं बूथ पर जाकर हाथरस जंक्शन मण्डल प्रभारी व क्षेत्रीय मंत्री  डौली माहौर एवं वासुदेव माहौर, महेशचंद्र वर्मा मण्डल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमपाल सिंह, वूथ अध्यक्ष आकाश कुशवाहा, शक्ति केंद्र लुटसान के बूथ नगला वीर सहाय पर जाकर पन्ना प्रमुख बनाए गये।

Read More »

पूर्व विधायक ने नेताजी को दी जन्म दिन की बधाई

हाथरस। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सादाबाद के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल ने नेताजी के घर पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और ईश्वर से उनके शतायु होने की कामना की ।नेताजी को जन्म दिन की बधाई देने पहुंचे लखनऊ आवास पर सादाबाद के पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल से नेताजी ने हालचाल पूछ कर आशीर्वाद दिया।

Read More »

योगी शासन में हुई भयमुक्त समाज की स्थापना-डॉ. राजीव

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सेंगर के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया और तमाम लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।भाजपा के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी डा. राजीव सेंगर ने सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 7505403403 पर मिस्ड काल कराकर दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा इस अवसर पर लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर चर्चा की तथा कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज को खत्म कर भय मुक्त समाज की स्थापना की है।

Read More »

मानवाधिकार परिषद के विपिन व विक्रांत सदस्य मनोनीत

हाथरस। मानवाधिकार परिषद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा की संस्तुति पर मानवाधिकार परिषद द्वारा सासनी विधानसभा में नगला ताल निवासी विपिन उपाध्याय एवं विक्रांत उपाध्याय को अपना सक्रिय सदस्य नियुक्त किया है। दोनों सदस्यों की नियुक्ति 1 वर्ष के लिए की गई है।

Read More »

निर्माणाधीन मकान में रस्सी से लटका मिला युवक का शव

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव निवासी एक युवक ने घर से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान के बांस में जूट की रस्सी बांधकर उसका फंदा गले में डाल कर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त गांव निवासी श्रीनाथ का 22 वर्षीय बेटा सुरेंद्र कुमार मंगलवार की शाम से घर से गायब हो गया था बुधवार की सुबह उसका शव पूरे कुशल पानी टंकी के पास एक निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल पर बंधे बांस की बल्ली से झूलता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों समेत कोतवाली पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से खोलकर जमीन पर उतारा।

Read More »

तहसील कर्मियों पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप किसानों ने किया प्रदर्शन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। धान बेचने के लिए पंजीकरण सत्यापन में आ रही समस्या से नाराज किसानों ने तहसील मुख्यालय पर हंगामा काटा और तहसील कर्मियों पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाकर नारेबाजी की।तहसीलदार ने समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया है। बताते चलें कि इस समय धान की फसल कटकर किसान के घर पहुंच चुकी है।

Read More »

बच्चों को संस्कारित करना माता-पिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

“बच्चों में संस्कार, नैतिक शिक्षा, अनुशासन और व्यावहारिक ज्ञान समाज में उनको एक अच्छे इंसान बनने के लिए अहम भूमिका निभाता है।”
जब बच्चा जन्म लेता है तो एक अबोध बालक होता है और जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, उसके परिवार का अनुशरण करते हुए हुए वह अपना आचरण करता है। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा एवं शुरुवाती सीख अपने घर एवं आस-पड़ोस के वातावरण से ही सीखता समझता है। बच्चे का परिवार ही पहली पाठशाला होती है सबसे ज्यादा बच्चा अपने घर पर ही सीखता है। माता-पिता एवं परिवार के लोग ही उनके प्रथम गुरु होते हैं; इसलिए बच्चों को पुस्तकीय शिक्षा के साथ के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक शिक्षा बहुत ज्यादा जरूरी हो जाती है।

Read More »