Monday, September 23, 2024
Breaking News

वित्तीय सेवाएं विभाग भारत सरकार की पहल पर विशेष आयोजन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। वित्तीय सेवाएं विभाग भारत सरकार की पहल पर देश भर में चलाए जा रहे शाख संपर्क अभियान (क्रेडिट आउटरीच) के अंतर्गत विशेष शिविर दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को रायबरेली के सलोन में स्थित बटोही में आयोजित किया जा रहा है।शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार एवं स्थानीय सांसद स्मृति ज़ुबिन ईरानी द्वारा की जाएगी। साख संपर्क अभियान के बारे में बताते हुए रायबरेली जनपद के अग्रणी बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख श्री आनंद कुमार ने बताया कि वित्तीय सेवाएं विभाग,वित्त मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम दिनांक 16 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में देश में कार्यरत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भाग ले रही हैं।  मंत्री  की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में इन सभी बैंकों के साथ भारत सरकार,उत्तरप्रदेश सरकार के विभागों के स्टाल के साथ-साथ कोविड वैक्सिनेशन,आधार रजिस्ट्रेशन और मोबाइल एटीएम के स्टाल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में मुम्बई से बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक अजय के खुराना,उत्तरप्रदेश राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के समन्वयक और बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक के चेयरमैन देवेंद्रपाल ग्रोवर के साथ कई बैंकों के वरिष्ठ कार्यकारी भाग ले रहे हैं।इस कार्यक्रम में स्मृति ज़ुबिन ईरानी द्वारा चुनिंदा हितग्राहियों को ऋण वितरण भी किया जाएगा।

 

 

Read More »

प्रभात फेरी के साथ एनटीपीसी में सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर एनटीपीसी ऊंचाहार में 26 अक्तूबर से 1 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।पहले दिन परियोजना के आवासीय परिसर में मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।जिसमें विभागाध्यक्षों,यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों,विद्यालय के प्रधानाचार्यों,प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा अनु सोनी तथा अन्य सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में बच्चों तथा महिलाओं ने भाग लिया।प्रभात फेरी के दौरान चिन्मया विद्यालय तथा डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया,जिसका सभी ने स्वागत किया।प्रभात फेरी कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी तथा महाप्रबंधक एस.के.झा. ने सतर्कता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) ने किया।मानव संसाधन विभागाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read More »

असंभव को संभव बनाने का नाम है रजनीकांत

दिल्ली में विज्ञान भवन में 25 अक्तूबर को आयोजित 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सिनेमा जगत के ‘थलाइवा’ अभिनेता और दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रजनीकांत को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भारत का सर्वाेच्च फिल्म सम्मान ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि रजनीकांत न केवल एक महान् प्रतीक हैं बल्कि भारतीय सिनेमा की दुनिया के लिए एक संस्था हैं।

Read More »

पूर्व सांसद का केक काट मनाया जन्मदिन, की लंबी उम्र की कामना

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय दबरई पर पूर्व सांसद अक्षय यादव का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें सपा नेताओ ने केक काटकर पूर्व सांसद की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान जनपद में उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।सोमवार को दबरई स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां सपा नेताओ ने पूर्व सांसद अक्षय यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा नेताओ ने कहा कि पूर्व सांसद अक्षय यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर की कई समस्याओ का समाधान कराया। जेड़ाझाल परियोजना से शहरवासियों को मीठा पानी दिलाने का काम किया गया। मेडीकल कॉलेज की स्थापना करायी गई। पूर्व सांसद द्वारा ऐसे कई कार्य कराये गये जिसका लोग आज लाभ उठा रहे है। जिला महासचिव प्रदीप यादव झब्बू एवं जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह प्रधान ने केक काट खिलाया। इस दौरान राकेश बाबू, संजय यादव, वीरी सिंह प्रधान, संजय गोरख, योगेश गर्ग, अनीता राजपूत, इंद्रवती यादव, देवेंद्र गुर्जर, जगमोहन यादव, श्याम पाल सिंह, कप्तान सिंह यादव, इंद्रजीत वर्मा, अजय यादव, अश्वनी यादव, चरन सिंह, शम्मी, संजय मलिक, गुड्डू यादव, पंकज यादव, लोकेश यादव, दीपू, सिंहराज यादव, जाकिर हुसैन, सुरजीत, अखलेश, राममोहन आदि मौजूद रहे।

Read More »

अत्यधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज के अरांव में अत्यधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नेपाल का निवासी बताया गया है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विछेदन ग्रह में रखा गया।थाना सिरसागंज क्षेत्र गांव क्षेत्र में एक नेपाल के सरलई निवासी 40 वर्षीय सुमन भुजेल पुत्र बासु भुजेल रहता था।

Read More »

फूड लाइसेंस को ड्रग लाइसेंस की तरह करने की मांग

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक चंद्रवार गेट कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने फूड लाइसेंस के अव्यावहारिक नियम व्यापारी विरोधी प्रावधान को तत्तकाल परिवर्तन एवं सुधार की मांग की है।उन्होंने कहा कि यदि किसी का फूड लाइसेंस 25 दिसम्बर को एक्सपायर हो रहा है तो उसको नवम्बर से पहले रिन्यूअल कराना ही होगा। अगर व्यापारी 25 दिसम्बर के बाद भी रिन्यूअल नहीं करा पता है तो उसका लाइसेंस स्वतः ही कैंसिल हो जायेगा। जिला महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सुधार की मांग की गई है।

Read More »

डोर टू डोर जाकर विधिक सेवा का किया प्रचार-प्रसार

फिरोजाबाद। अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला जज संजीव फौजदार, नोडल अधिकारी आजाद सिंह एवं सचिव मीनाक्षी सिन्हा के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक फिरोजाबाद के वार्ड हिमायूंपुर प्रथम मे पी.एल.बी पंकज कुमार, मनोज गोस्वामी के द्वारा के मजदूर वर्ग क्षेत्र में डोर टू विधिक सेवा के पर्चे बाटे एवं कानून का प्रचार प्रसार किया। साथ ही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी व आगामी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। गरीब जनता को लोक अदालत के माध्यम से केस निस्तारित कराने के सहज उपाय बताएं।

Read More »

आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय न मिलने को लेकर जिला अस्पताल में किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय न मिलने को लेकर जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया। कहा कि जब तक हमारी समस्या दूर नहीं होती हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।धरना प्रदर्शन के दौरान आशाओं का कहना था कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों के एक हजार बढ़ गये सितम्बर से, हम लोगों के एक हजार अभी तक नहीं आये, हमारे 2019 में 1750 बढ़ाये वह भी नहीं आ रहे। सीएमओ को अवगत कराया, वह भी नहीं सुन रहे। दिन रात काम करते हैं एक आवाज पर भागते हैं फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं है।वहीं अध्यक्षा मनीषा यादव ने बताया कि 2006 से हम सभी बहनें काम कर रहे है। लेकिन हमको कोई मानदेय नहीं मिल रहा।

Read More »

विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी नवलोक पार्टी

फिरोजाबाद। रविवार को सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी की बैठक मडूआ वाली माता मंदिर पर हुई। बैठक में नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ लेखराज सिंह ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार सिर्फ लोगो को झूठ का लॉलीपॉप दे रही है। विकास के नाम पर सिर्फ झूठे वायदे किये जाते है। राशन फ्री देने और 500 रुपये के अनुदान से देश विकास नही हो सकता। असली विकास शिक्षा ही है। सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस सरकार की पोल खोलेगा और जल्द देश की राजनीति, गांव गरीब मजदूर किसानों को समान शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, समान रोजगार, व्यापार के साथ सामाजिक न्याय सामाजिक समानता का अधिकार दिलाकर रहेंगे।

Read More »

मृत सफाईकर्मी के परिजनों को एक करोड़ देने की मांग

हाथरस। आगरा में दलित सफाई कर्मी अरुन बाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में मौत पर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए उनका दुख साझा किया। हाथरस से गए प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक के भाई सोनू से पूरे मामले की जानकारी ली। प्रतिनिधि मण्डल में वार्ड नंवर 21 के सभासद अजय राज, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश सफाई यूनियन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू, समाजसेवी अरुण निर्मल, सैमसंग आदि मौजूद थे।

Read More »