Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डोर टू डोर जाकर विधिक सेवा का किया प्रचार-प्रसार

डोर टू डोर जाकर विधिक सेवा का किया प्रचार-प्रसार

फिरोजाबाद। अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला जज संजीव फौजदार, नोडल अधिकारी आजाद सिंह एवं सचिव मीनाक्षी सिन्हा के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक फिरोजाबाद के वार्ड हिमायूंपुर प्रथम मे पी.एल.बी पंकज कुमार, मनोज गोस्वामी के द्वारा के मजदूर वर्ग क्षेत्र में डोर टू विधिक सेवा के पर्चे बाटे एवं कानून का प्रचार प्रसार किया। साथ ही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी व आगामी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। गरीब जनता को लोक अदालत के माध्यम से केस निस्तारित कराने के सहज उपाय बताएं।