Sunday, September 29, 2024
Breaking News

SP साहब ! ऊंचाहार पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए सड़क पर रहने वाले लोगों को दे रही चेतावनी

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। इस समय जिले के अंदर चारों तरफ चोरों का आतंक चरम पर है, इसके साथ ही चोर ऊंचाहार पुलिस के साथ भी आंख मिचौली का खेल खेल रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के अंतर्गत विगत कुछ वर्षों और महीनों में अनगिनत ऐसी भी घटनाएं घट चुकी हैं, जिनका खुलासा करने का साहस ऊंचाहार कोतवाली की पुलिस आज तक नहीं जुटा पाई। गौरतलब बात तो यह है कि पूर्व की चोरी घटनाओं के बाद से जिले के कई एसपी, क्षेत्र कई सीओ, कई थाना प्रभारी भी बदल गए परंतु उन घटनाओं का कहीं जिक्र तक नहीं आया।
क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं में पीड़ितों को पुलिस आश्वासन तो देती है परंतु चोरी के मामले में एक सुराग तक नहीं ढूंढ पाती। आज कल तो पुलिस जब तक सीसीटीवी खंगालती है और टीम गठित कर जांच के निर्देश देती है तब तक दूसरे क्षेत्र में एक नई चोरी की घटना जन्म ले लेती है।

Read More »

आरेडिका में राजभाषा पखवाड़ा के तहत कार्यशाला एवं साहित्यिक व्याख्यान

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों को अधिकाधिक हिंदी में काम करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्य राजभाषा अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारी एवं अधिकारी ने विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- हिंदी कार्यशाला, निबंध लेखन, राजभाषा शब्दावली अनुवाद, वाक् प्रतियोगिता, प्रारूप एवं टिप्पणी लेखन आदि के माध्यम से हिंदी में अपनी रुचि का परिचय दिया।
महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बताया कि, आरेडिका ‘‘क‘‘ क्षेत्र के अधीन आता है एवं हमारे आस-पास के रेलवे जोनों में हिंदी का अच्छा उपयोग होता है। हम भी राजभाषा की प्रगति के लिए कुछ ऐसा करे कि लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करे। हम यह दृढ़ संकल्प लें कि हम सभी अपना अधिकाधिक कार्य पूरे उत्साह, लगन और गर्व के साथ राजभाषा हिंदी में करेंगें।

Read More »

दीनदयाल जी के संकल्प को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीः कृष्ण चंद्र जायसवाल

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। आज नगर में एकात्म मानववाद के प्रणेता दरिद्र नारायण के उपासक दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि ऊंचाहार कृष्ण चंद्र जायसवाल उर्फ टिल्लू भैया व भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान नगर में भाजपा सदस्यता का महाअभियान भी चलाया गया। सदस्यता महाअभियान चला कर नगर के तमाम लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत ऊंचाहार अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल उर्फ टिल्लू भैया ने कहा कि दीनदयाल जी के संकल्प और सपनों को केन्द्र की मोदी सरकार पूरा कर रही है।

Read More »

ऑल इण्डिया मीडिया कांफ्रेंस का हुआ आयोजन, मीडियाकर्मियों ने उठाई कई मांग

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मीडिया कांफ्रेंस का दो दिवसीय आयोजन नई दिल्ली में संपन्न हुआ जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आये पत्रकारों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराकर पत्रकार एकजुटता का सबूत दिया है। इस आयोजन में देश के विभिन्न मीडिया संगठनों ने एक साथ एक बैनर के नीचे आकर देश में पत्रकारों एवं पत्रकारिता जगत के साथ ही लघु एवं मध्यम समाचार पत्र/पत्रिका आदि को बचाने की आवाज उठाई है।
बताते चलें कि इंडियन फेडरेशन ऑफ़ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (आईएफएसएमएन) को मदर बॉडी मानते हुए नेशनल मीडिया कंफेडरेशन (एनएमसी), राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आरपीएम), न्यूज़ मीडिया फेडरेशन (एनएमएफ), साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए), सामाजिक संस्था वी द प्यूपिल (डब्ल्यूटीपी) के साथ ही कई संगठनों की अम्ब्रेला बॉडी इण्डियन कन्फेडरेशन ऑफ़ मीडियाबॉडीज (आइकॉम) के संयुक्त तत्वाधान में सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर सभी उपरोक्त संगठनों की संस्थापिका वरिष्ठ पत्रकार पुष्पा पांड्या के नेतृत्व में ऑल इंडिया मीडिया कॉन्फ्रेंस (एआईएमसी) का गठन

Read More »

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा द्वारा प्रोबायोटिक जागरूकता दिवस मनाया गया

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा तथा गट माइक्रोफ्लोरा एवं प्रोबायोटिक साइंस फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक 24 सितंबर 2024 को प्रोबायोटिक जागरूकता दिवस, विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें मथुरा जनपद के 13 स्कूलों के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक तथा कोऑर्डिनेटरों ने प्रतिभाग किया। अपने अध्यक्ष उद्बोधन में प्रोफेसर श्रीवास्तव ने प्रोबायोटिक्स के फायदे, उनके विभिन्न सोर्सेस तथा प्रयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की‌। उन्होंने बताया कि प्रोबायोटिक्स, हमारे पाचन तंत्र के सूक्ष्म जीवों को सुचारू रूप से काम करने में सहायता करते हैं जिससे हमारा पाचन तथा रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है।

Read More »

आरेडिका में स्वच्छता अभियान 4.0 के तहत घर-घर निकाली गई स्वच्छता रैली

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान 4.0 को सफल बनाने एवं जन भागीदारी को बढ़ाने हेतु प्रधान मुख्य अभियंता सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में टाइप-2, टाइप-3 एवं टाइप-4 कॉलोनियों में घर-घर रैली निकाल कर बड़ी संख्या में लोगों को इस अभिनव अभियान से जोड़ने के लिए एक सराहनीय पहल की गई।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए आरेडिका ने कॉलोनी परिसर में सहायक अधिशासी अभियंता/टी एस, सहायक अभियंता/वर्कशॉप एवं सहायक अधिशासी अभियंता/पी एण्ड डी के अधीन तीन टीमों का गठन किया। तीनों टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता ही सेवा मुहिम के बारे में जानकारी दी कि हमें अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। यह विचार हमें अपने समाज में सेवा की भावना विकसित करने में मदद करता है।

Read More »

कम्पोजिट स्कूल कलंदरपुर में मीना का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया

राही, रायबरेली। मंगलवार को कम्पोजिट स्कूल कलंदरपुर में सुगमकर्ता वंदना श्रीवास्तव के द्वारा मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मीना 9 साल की बालिका है जो सभी बालिकाओं के लिए आदर्श प्रस्तुत करती है। इस दौरान विद्यालय में मेला, खेल आदि कार्यक्रम कराए गए। अवगत हो कि मीना एक काल्पनिक चरित्र है, जिससे विद्यालयों में बालिकाओं को उनकी समस्याओं को समझने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा में वृद्धि लाना है और उनके साहस को बढ़ावा देना है।

Read More »

मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष बनी सुदेश विमल

फिरोजाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का चुनाव मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष रूपधारा एवं सुषमा शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी) की गरिमामयी उपस्थिति में छदामीलाल जैन मंदिर के सभागार मे सम्पन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी राजकुमार अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सहचुनाव अधिकारी प्रेमप्रकाश कुशवाहा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सुदेश विमल को जिलाध्यक्ष, प्रीति गौतम जिला मंत्री, सुदामा देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीती सिंह मौर्या उपाध्यक्ष, रीता उपमंत्री, कल्पना संगठन मंत्री, रेनू प्रचार मंत्री, गीता सिंह कोषाध्यक्ष और सरिता सिंह को ऑडीटर चुना गया।

Read More »

एस.आर.के. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्साह पूर्वक मना

फिरोजाबाद। एस.आर.के. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया ने आनलाइन माध्यम से कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा योजना दिवस की शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने स्वच्छता ही सेवा है का संदेश विद्यार्थियों के बीच साझा किया।

Read More »

नवागत नगर आयुक्त का पार्षदों ने किया स्वागत

फिरोजाबाद। मंगलवार को नवागत नगर आयुक्त रिषी राज ने निगम का चार्ज ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवागत नगर आयुक्त का पार्षदों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया। स्वागत करने वाले पार्षदों में विजय शर्मा, नरेश शर्मा, पूनम शर्मा, रेखा यादव, आशीष दिवाकर, पंकज यादव, उषा शंखवार, लाला राइन गांधी आदि मौजूद रहे।

Read More »