Monday, September 23, 2024
Breaking News

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत बिगड़ी

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।क्षेत्र के रोहनियां गाँव में अज्ञात कारणों से महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।रविवार की दोपहर गाँव निवासी रामेश्वर की पत्नी रामावती 25 वर्ष ने अज्ञात कारणों से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

Read More »

नल में पानी भरने को लेकर परिवारी जनों ने बुजुर्ग दंपति के साथ की मारपीट

ऊँचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे किशुनदासपुर गाँव में नल में पानी भरने को लेकर परिवारीजनों ने बुजुर्ग दम्पति को मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गाँव निवासी बचई 63 वर्ष का आरोप है कि रविवार की सुबह उनकी पत्नी कृष्णा देवी पड़ोस में मौजूद नल में पानी भरने गयी थी,तभी परिवारीजनों ने पानी भरने से मना कर दिया।

Read More »

ईट भट्टे पर खेलते वक्त पानी से भरे गड्ढे में गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र के पूरे किशुनी गाँव के निकट स्थित ईट भट्ठे पर खेलते वक्त एक डेढ़ वर्षीय बच्चा पानी भरे गड्ढे में डूब गया।परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

Read More »

पेट्रोल पंप पर रखे अग्निशामक यंत्र की वैधता समाप्त, हादसा होने पर क्या आ सकेंगे काम

पेट्रोल पंप कर्मी ऑनलाइन पेमेंट से भी करते हैं इनकार
पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर पेट्रोल पंप की असुविधाओं पर नजर डालने वाला कोई नहीं है दिन प्रतिदिन कोई ना कोई उपभोक्ता इन पेट्रोल पंप पर किसी न किसी गड़बड़ी का शिकार हो जाता है। सरकार केवल पेट्रोल पंप संचालकों को लाइसेंस देने तक ही देखरेख करती है उपभोक्ताओं को हो रही है असुविधाओं से सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का कोई लेना देना नहीं है।

Read More »

डॉ. जनक सिंह मीना को डॉ. अंबेडकर नेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

दिल्ली। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 37वें राष्ट्रीय सम्मेलन में दलित, दमित, आदिवासी एवं वंचित साहित्य के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में आदिवासी केंद्र के संस्थापक निदेशक डॉ. जनक सिंह मीना को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय अवार्ड 2021से सम्मानित किया गया। डॉ. मीना को यह सम्मान 100वर्ष की आयु पूरी कर चुके तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के साथी पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम, नेपाल सरकार के युवा एवं खेल मंत्री जहथ राज, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री बब्बन राम गोलक, जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्य मंत्री यशपाल कुंडल, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय गुरुग्राम के कुलपति प्रो. एम एल रंगा, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट आर आर बाघ द्वारा प्रदान किया गया।

Read More »

बाल चित्रकार ने अपनी कला के माध्यम से देश के शहीदों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदना

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनरल बिपिन लक्ष्मण सिंह रावत उसी यूनिट में तैनात हुए,जिसमें पिता की नियुक्ति हुई थी।बुधवार दोपहर को पूरा देश एक दुर्घटना की खबर सुनकर सन्न रह गया।चंद घंटे बाद कुहासा साफ हुआ और जो हकीकत सामने आई उसके बाद देश की आंखें नम हो गईं।तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।

Read More »

लोक अदालत मेें सुलह समझोंतों के साथ हुआ 20995 वादों का निस्तारण

फिरोजाबाद।  जनपद न्यायालय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में सुलह समझतों के साथ 20995 वादों को निस्तारण किया गया।लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से वादों को निस्तारित कराया जाता है।

Read More »

लाखों की कीमत के गांजे सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद।  सिरसागंज पुलिस ने चौकिंग के दौरान लाखों की कीमत का नशीला पदार्थ सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। एसओजी/सर्विलांस व थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा उडीसा से अवैध तस्करी हेतु ट्रक में ले जाए जा रहे करीब पां कुंतल गाँजा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रू.) सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्या को लेकर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक सुहागनगर बाजार समिति के अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने चौपाल लगाकर चाय पर चर्चा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंथन किया।महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। व्यापारियों को कमजोर कड़ी की तरह आका जा रहा है। व्यापार मंडल द्वारा सात सूत्री मांग पत्र नगर निगम को कई बार दिया जा चुका है उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके विरोध में व्यापार मंडल 23 दिसंबर दिन गुरुवार को प्रातः 10ः30 बजे घंटाघर के चौराहा पर एकत्रित होकर पदयात्रा के रूप में नगर निगम में पहुंचेगे। जहॉ व्यापारियों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Read More »

सीडीएस विपिन रावत सहित 13 जवानों को दी श्रद्वांजली

फिरोजाबाद। लहरी हॉस्पिटल आसफाबाद पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 अन्य सैन्य अधिकारियों को कैडिंल जलाकर भावभीन श्रद्वांजली दी गई।डा. एसपी लहरी एवं डा. लक्ष्मी लहरी द्वारा कैडिल जलाकर शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत सहित 13 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अरविंद शर्मा, सत्यवीर सिंह गुर्जर, प्रमोद श्रीवास्तव, बबलू गुर्जर, हरिचंद प्रजापति, लोकेंद्र शर्मा, हार्दिक गुर्जर, दिनेश कुशवाह, प्रीति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »