Friday, September 20, 2024
Breaking News

हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को पी०एम० विश्वकर्मा योजना से मिलेगा प्रोत्साहनः डीएम

रायबरेली। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आज डीएम की अध्यक्षता में पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य कमेटी के सदस्यों को उनके दायित्व से अवगत कराना है, जिससे इस योजना के लाभार्थियों को लाभ मिल सके। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार द्वारा घोषित योजना है। इसका प्रारंभ 17 सितंबर 2023 से समस्त भारत वर्ष के प्रत्येक जनपद में किया जाएगा। यह योजना परंपरागत हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को प्रोत्साहन देने के लिए है। योजना के माध्यम से हस्तशिल्पियों एवं कार्यों को प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास किया जाएगा। कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे।

Read More »

ऑनलाइन व्यापार का व्यापार मंडल ने जताया विरोध

महराजगंज, रायबरेली। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज द्वारा मंगलवार को पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार पर रोक लगाने के संबंध में पुतला फूंक कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतवर्ष में ऑनलाइन व्यापार के कारण करोड़ों व्यापारियों का व्यापार नष्ट हो रहा है।

Read More »

स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने के लिए चलेगा ‘आयुष्मान भवः’ अभियान

कानपुर नगरः जन सामना डेस्क। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘आयुष्मान भवः’ अभियान की तैयारियों को लेकर एक बैठक विकास भवन सभागार में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 13 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा इसका वर्चुअल शुभारम्भ किया जाएगा तथा 17 सितंबर से अभियान शुरू होगा जो दो अक्तूबर तक संचालित किया जायेगा। चिकित्सा व स्वास्थ्य देखभाल संबंधी गतिविधियाँ सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला का आयोजन जनपद, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत स्तरों पर किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को ध्यान में रखते और विभिन्न स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और हर गांव तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुगम बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान का आयोजन किया जाये क्योंकि प्रत्येक ग्राम सभा, वार्ड और गाँव को स्वस्थ रखना सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और हर गांव तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुगम बनाने के लिए ‘आयुष्मान भवः’ अभियान की योजना बनाई गई है। अभियान में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Read More »

बाईपास पर कट एवं अन्य मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन

मथुराः संवाददाता। उत्तरी बाईपास पर कट एवं दूसरी कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन लम्बा खिंच रहा है। तीन हफ्ते से भी अधिक समय से किसान धरने पर बैठे हैं। आंदोलित किसानों की नाराजगी जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार बढती जा रही है। यह आंदोलन अब प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। विगत तीन हफ्ते से उत्तरी बाइपास पर कट व जर्जर उखड़ी पड़ी सड़क को बनवाने की मांगों को लेकर धरने पर बैठे बलदेव क्षेत्र के गांव गढ़ी सुक्खा सरायसालवान किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बडी संख्या में महिला व पुरुषों ने धरना स्थल से यमुनाएक्सप्रेस वे तक पैदल मार्च कर शासन प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है। हालांकि किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल धरना स्थल पर पहले से ही मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं पूरी होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि बलदेव के नगला गुखरौली, मंगना, नेरा, सेहत, बरौली, सराय सालवन आदि दर्जनों ग्राम पंचायतों के गांवों के लोग पिछले 20 दिन से रात और दिन धरने पर बैठे हैं। अधिकारी हमारी बात नहीं सुन रहे। आज तक उनकी बात सुनने को न तो कोई उच्चाधिकारी पहंचा है और न हीं विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष व मंत्री ही। जबकि चुनाव के समय सभी लोग देहरी की धूल उखाड़ देते हैं।

Read More »

समय के साथ बहुत पुराना व दिलचस्प इतिहास है मथुरा वृंदावन रेलवे ट्रैक का

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन से मथुरा तक विकसित किए जा रहे रेलवे ट्रैक को लेकर मथुरा वृंदावन की जनता आंदोलित है। लोगों की दिलचस्पी इस विरोध के कारणो को जानने में भी है। मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन का इतिहास बेहद दिलचस्प है। बताया जाता है कि जयपुर घराने के राजा सवाई माधव सिंह (द्वितीय) द्वारा वृंदावन में जयपुर मंदिर (राधा माधव) का निर्माण कराया गया था। इसके लिए 1905 से 1908 के बीच जयपुर और धौलपुर से लाल पत्थरों की ढुलाई के लिए राजा सवाई माधव सिंह द्वारा तत्कालीन ब्रिटिश शासकों से विशेष अनुमति लेकर यह मीटर गेज लाइन बिछाई गई थी। मंदिर परिसर में ही अस्थायी रूप से स्टेशन भी बनाया गया था। राधा माधव मंदिर के निर्माण में रेल से पत्थरों की ढुलाई के कारण मंदिर का निर्माण 23 मई 1917 में पूरा हुआ और इस अवसर पर ठाकुरजी का पाटोत्सव मनाया गया। इस मंदिर के निर्माण में 40 वर्ष का समय लगा था। इस रेल लाइन को अब डेढ़ सौ वर्ष के बाद गेज परिवर्तन करने का काम उत्तर मध्य रेलवे ने शुरू हुआ है। यह रेलवे लाइन मथुरा वृंदावन के बीच 12 किलोमीटर के मीटर गेज रेल ट्रैक के रूप में थी, जिस पर कभी वृन्दावन से बैशाली एक्सप्रेस नोर्थ बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन तक सवारी गाड़ी के रूप में अप एण्ड डाउन किया करती थी तथा मालगाड़ी भी वृन्दावन के कुछ व्यापारियों के लिए नोर्थ बंगाल से कुछ माल लेकर आती व जाती थी।

Read More »

हापुड़ हिंसा के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हापुड़ हिंसा के विरोध में जनपद के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर किया और पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में वकीलों ने हापुड़ की घटना के विरोध में पैदल मार्च करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। वकीलों की मांग थी कि हापुड़ में वकीलों के साथ मारपीट करने वाले डीएम और एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यालय पर ही वकील धरने पर बैठ गए और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि हापुड़ में पुलिस ने मनमानी करते हुए वकीलों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। जब तक वह मुकदमे वापस नहीं होंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Read More »

शिविर में महिला शक्ति पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा एस.एन. मेडिकल कॉलेज में एक रक्त शिविर सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने 10 यूनिट रक्तदान कर लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की।
संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियां दूर होती हैं। हार्ट अटैक के लिए रक्तदान करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाने का उद्देश्य एक्सीडेंट में घायल मरीजों को ब्लड मिल उपलब्ध हो सके। साथ ही जरूरतमंद लोगों को भी ब्लड आसानी से उपलब्ध हो सके।
वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि ग्रुप की सदस्यों द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ रक्तदान किया गया।

Read More »

भाकियू ने प्रदर्शन कर सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप

मथुराः संवाददाता। भाकियू चढूनी के पदाधिकारियों ने सोमवार को आरोप लगाया कि किसान समस्याओं की अनदेखी कर सरकार किसानों को चिढ़ा रही है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
किसान टैंक चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि किसान लंबे समय से एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। देश में युवाओं के सामने बेरोजगारी की गंभीर समस्या है। किसानों को उसकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, आलू किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। दूसरी तरफ लागत मूल्य, खाद, बिजली, डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं।

Read More »

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की नवीन जिला कार्यकारिणी गठित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के निर्देशानुसार व प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिये गए निर्णय अनुसार जनपदीय कार्यसमिति के पुनर्गठन व निर्वाचन का कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ।
चुनाव पर्यवेक्षक यादवेंद्र शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री यूटा उत्तर प्रदेश, चुनाव अधिकारी ओमजी पोरवाल जिलाध्यक्ष यूटा औरैया, केशव दीक्षित जिलाध्यक्ष यूटा आगरा एवं केके शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यूटा आगरा के निर्देशन में निर्वाचन का कार्य संपन्न कराया गया।

Read More »

पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्म महोत्सव सम्पन्न

मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का धूमधाम के साथ समापन हुआ। इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ मंगल कलश स्थापना से हुआ। तत्पश्चात हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ, श्याम सुंदर लाल का महा अभिषेक, महा आरती, विशाल फूल बंगला एवं 56 भोग, बधाई गीत, नंद महोत्सव, ब्रजमंडल के विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ विशाल नगर संकीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
श्री कृष्णा गोपालानंद देव गोस्वामी महाराज ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में देश ही नहीं अपितु विदेश से भी भक्त अपने आराध्य के महोत्सव में सम्मिलित होने आए हैं। ठाकुर राधा श्याम सुंदर सप्त देवालयों में से एक मंदिर है, जो की अत्यंत प्राचीन है। नगर शोभायात्रा में वृंदावन के सप्त देवालयों के मंदिर की झांकी के साथ साथ गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के आचार्य पीठ, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अलावा देश के कोने कोने से आए भक्त सम्मिलित हुए।

Read More »