Friday, September 20, 2024
Breaking News

राधा दामोदर मंदिर में मनाया गया झूलन महोत्सव

मथुरा। वृंदावन के ठाकुर राधा दामोदर मन्दिर में श्रवण मास के पावन उपलक्ष्य में रविवार को ठाकुर राधा दामोदर लाल जू महाराज ने रुचिर, सुरम्य रमणीय हिंडोला मे विराजमान होकर विशेष दर्शन दिए। ठाकुर राधा दामोदर लाल को मोगरा के विशेष पुष्प की कलियों से बने वस्त्र, आभूषण व श्रृंगार धारण कराया गया। राधा दामोदर लाल को रमणीय पुष्प से अलंकृत किया गया। मन्दिर के सेवायत अंगसेवी आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज ने ठाकुर राधा दामोदर लाल को गर्भगृह से निकाल कर हिंडोले में विराजमान किया और ठाकुर जी का भव्य झूलन महोत्सव मन्दिर में मनाया गया।

Read More »

भंडारे से बढ़ता है भाईचाराः चौधरी लक्ष्मीनारायण

मथुरा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भंडारों से लोगों में आपसी भाई चारा बढ़ता है। वे रविवार को चौमुहां में ब्रज के प्रसिद्ध रेखा पहलवान की स्मृति में आयोजित भंडारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चौमुहां ब्रह्मा जी की नगरी है। यहाँ जो भी कार्य किया जाता है, सफल होता है। यहाँ द्वारिकाधीश यादव द्वारा अपने पिता की स्मृति में भंडारे का आयोजन किया गया है। मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि रेखा पहलवान ने यूपी हरियाणा, राजस्थान में अनेकों पहलवानों को पछाड़ कर बृज का नाम रोशन किया।

Read More »

डेयरी व्यवसाय में अपार संभावानाएंः वाई के शर्मा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। डेयरी एक बेहतर व्यवसाय है। इसमें व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। ये विचार कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा वाईके शर्मा ने व्यक्त किए। वो सोमवार को वेटरनरी विवि के केवीके सभागार में लघु डेयरी उत्पादक प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण के अन्तर्गत 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की मंशा के अनुरूप यहां 25 अभ्यर्थियों को लघु डेयरी उत्पादक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि यदि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की सलाह और अनुभवों से डेयरी व्यवसाय शुरु किया जाये तो परिणाम बेहतरीन होते हैं।

Read More »

श्रीकांत शर्मा ने किया खेलो ब्रज का उद्घाटन

मथुरा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन के द्वारा हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के उपलक्ष में 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसे खेलो ब्रज 2023 का नाम दिया गया है। सोमवार को उद्घाटन कार्यक्रम जिला खेल कार्यालय स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा रहे। उन्होंने खेलो ब्रज का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के माध्यमिक एवं सी.बी.एस.सी. विद्यालयों की 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 650 रही।

Read More »

श्रावण मास के सातवें सोमवार एवं नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

ऊंचाहार, रायबरेली। गोकर्ण ऋषि की तपस्थली दक्षिण वाहिनी गंगा के गोकना घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति की ओर से गंगा पूजन, गंगा महा आरती, बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करवाया गया। भोर से ही गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में अभिषेक हेतु गंगा जल लेकर रवाना हुए। समिति के सचिव वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हजारों कांवरियों ने गंगा स्नान कर जल लेकर विभिन्न मंदिरों के लिए प्रस्थान किया।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने लगाई सेंध

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है, साथ ही पुलिस गश्त की पोल भी खुल रही है। कोतवाली क्षेत्र के थरि मजरे माझगांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात चोरों ने बीती रात को निशाना बनाया। इससे पूर्व जुलाई माह में भी अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में चोरी की गई थी, इन चोरियों का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। बीते दिन की सुबह कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा हुआ देखा। जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने शिक्षामित्र सुरेंद्र कुमार को दी। मौके पर पहुंचे शिक्षामित्र ने देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। विद्यालय का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है।

Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी को किया याद

महराजगंज, रायबरेली। अम्बेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल्स बावन बुजुर्ग बल्ला में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भ्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में सभी ने स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुशील पासी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सुशील पासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया और कहा कि उनका यह सपना अधूरा रह गया, लेकिन उनकी हत्या के 1 साल बाद 1992 में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई।

Read More »

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एफएम रॉयल गार्डन में बूथ प्रभारियों के साथ बैठक

फिरोजाबाद। रविवार शाम को फिरोजाबाद के राजा का ताल स्थित एफएम रॉयल गार्डन पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बोलते हैं महंगाई नहीं है। बेरोजगारी के सवाल पर कहते हैं कि सौ में से चार ही बेरोजगार हैं। ये कोई सरकार के सवालों के जवाब हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर पत्रकारों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फेक एनकाउंटर में यूपी नंबर एक है। कमाल की पुलिस है यहां की। कितनी उंगली उठी है यहां की पुलिस पर। जब से यूपी में डायल 100 की जगह डायल 112 हुआ है तब से पुलिस ने अपना दाम बढ़ा दिया है। बिहार में हुईं हत्याओं के सवाल पर अखिलेश यादव पत्रकारों पर बिखर गए।

Read More »

नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में 60 योग साधिकाएं हुई सम्मानित

फिरोजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संस्थान के तत्वावधान में योगासन प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन अटल पार्क में किया गया। जिसमें प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाली योग साधिकाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी पारूल गर्ग ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। जिनमें गरिमा शंखवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुष्पा सिंह दूसरे, पुष्पा कौर तीसरे, सुषमा शर्मा चौथे, स्नोव्हाइट पांचवे, प्रतीक्षा छठवें, पुष्पा गुप्ता सातवें, आसमान कल्पना शर्मा आठवें, कल्पना देवी नौवें एवं शिवा यादव दसवें स्थान पर रही। तीन योग साधिकाओं को मिस हरियाली तीज घोषित किया गया। जिनमें हेमलता कुशवाह विनर, रेनू जैन और शिवा यादव रनर घोषित की गई।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती

फिरोजाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस पार्टी द्वारा भारज रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली अर्पित की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर भारत रत्न एवं. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी। उसी समय भारत की सत्ता में राजीव गांधी ने अपना प्रवेश किया। जब 1984 में राजीव ने सत्ता संभाली उस वक्त उनके हृदय में अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को खोने का अपार दुःख था। इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नहीं हुआ।

Read More »