Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी को किया याद

महराजगंज, रायबरेली। अम्बेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल्स बावन बुजुर्ग बल्ला में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भ्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में सभी ने स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुशील पासी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सुशील पासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था की नींव रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया और कहा कि उनका यह सपना अधूरा रह गया, लेकिन उनकी हत्या के 1 साल बाद 1992 में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई। इसके तत्पश्चात महिला डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल तिवारी, द्वितीय स्थान कोमल सिंह, तृतीय स्थान गुड्डन कश्यप ने प्राप्त किया। विद्यालय की छात्राओं को प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।