Friday, September 20, 2024
Breaking News

फिरोजाबाद सेवा समिति ने 430 मेधावियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। नगर के पॉलीवाल हॉल में फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा जनपद के टॉपर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 430 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विख्यात भटनागर, डॉ जफरुल इस्लाम ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलकर किया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के प्रथम द्वितीय तिथि स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के मेधावी छात्राओं को स्व .दादा बनारसी दास चतुर्वेदी, स्व. चक्रेश चक्रेश जैन उत्तर प्रदेश रत्न, स्व. आदित्य मित्तल, स्व. अमित गर्ग,

Read More »

व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन

धाता/फतेहपुर। व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गी्रन गेम्स, डांस, मेहंदी, चेयरगेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। गायत्री शक्ति पीठ मंदिर स्थित परिसर में सीमा केशरवानी, दीपा केशरवानी व शिखा केश. के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सरंक्षक शिवसागर केश.ने कहा कि हरियाली तीज पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरियाली तीज पर्व खुशी और उन्नति का त्यौहार है। सामाजिक दृष्टिकोण से तीज उत्सव का बड़ा महत्व है।

Read More »

दिव्यांगजनों की सेवा करना मानव का सबसे बड़ा पुण्यः चौ0 लक्ष्मीनारायण

⇒126 दिव्यांगजनों को किये गये सहायक उपकरण वितरित
मथुरा। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। जिनका पात्रों को लाभ मिल रहा है। दिव्यांगों की सेवा करना बहुत पुण्य है। जिससे मन को शांति मिलती है। रविवार को राजमार्ग पर नंद नंदन मैरिज होम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि पहले दिव्यांगों को विकलांग के नाम से जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग को एक नया नाम दिव्यांग दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिसके तहत दिव्यांगों को मोटराइज्ड साइकिल, मूक बधिरों के लिए सुनने व बोलने में सक्षम बनाने वाले यंत्र, सहायक उपकरण तथा कृत्रिम अंग प्रदान किए जाते हैं।

Read More »

सितम्बर में होगा भाकियू टिकैत का चार दिवसीय चिंतन शिविर

⇒लम्बे समय से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होता रहा है शिविर
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत का चार दिवसीय चिंतन शिविर मथुरा में चार से सात सितम्बर तक आयोजित होगा। वर्षों से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संगठन के इस तरह के आयोजन होते रहे हैं। इस बार होने वाले चिंतन शिविर को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता जुट गये हैं। डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में लगने वाले इस शिविर की तैयारियों को लेकर मथुरा महानगर के कैंट बिजली घर के कामरेड धर्मेंद्र सभागार हॉल में एक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का चार दिवसीय चिंतन शिविर होगा।

Read More »

बच्चे को पैर पकड़ कर सड़क पर मारने का वीडियो आया सामने

⇒सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख कर गुस्सा जाहिर कर रहे लोग
⇒सिरफिरे साधु वेषधारी को पुलिस ने भेजा जेल, कराया जाएगा मानसिक परीक्षण
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। राधा कुंड परिक्रमा मार्ग में शनिवार की शाम को हुई दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सिरफिरा साधु वेषधारी बच्चे को दोनों पैर पकड़ कर इस तरह सड़क पर पटक कर मार रहा है जैसे कोई धोबी घाट पर कपडा पीट रहा हो। वीडियो को देख कर लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं। शनिवार को भी घटना के बाद पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पडा था। पुलिस का कहना है कि पकडे गये साधु वेशधारी को जेल भेज दिया गया है। उसका मानसिक परीक्षण कराया जाएगा। थाना क्षेत्र के राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर शनिवार शाम एक साधु वेशधारी ने पांच साल के मासूम को सड़क पर पटक पटक कर मार डाला। घटना से गुस्साए राहगीरों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के बंदार निवासी हरपाल सैनी पुत्र ऊदल सैनी अपनी ससुराल कुम्हार मोहल्ला, राधाकुंड में रहते हैं।

Read More »

दस सितम्बर को होंगे अग्रवाल सभा के चुनाव

मथुरा। श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के चुनावों दस सितम्बर को होंगे। चुनाव अधिकारी ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर तैयारियों की रूपरेखा तय की। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों का चुनाव के लिए आम सहमति के जरिए भी कराने के प्रयास को दोहराया। श्री अग्रवाल सभा के चुनाव के लिए अशोक आचार्य को चुनाव अधिकारी चुना गया था। उनके सहयोगी के रूप में राहुल जैन कांमियां, विनोद जैन एवं राहुल अग्रवाल एडवोकेट को चुना गया था। रविवार को चुनाव अधिकारी ने अपने टीम के साथ पत्रकार वार्ता कर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चुनावों के लिए अभी तक 2500 मतदाता हैं। मतदाताओं को जोड़ने का काम अभी भी जारी है। लोग सभा के मतदाता बन सकते हैं। इसके अलावा 25 से 27 अगस्त तक चुनाव के लिए नामांकन किया जाएगा। 28 व 29 अगस्त को नाम वापसी होगी। इस बीच आपसी सहमति से भी पदाधिकारियों का चुनाव कराने का प्रयास किया जाएगा।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79वां जन्मदिवस

⇒देश की प्रगति में भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के योगदान का किया बखान
मथुरा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठ बाडा मथुरा पर मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी का जन्म ऐसे समय में हुआ जब देश स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की लड़ रहा था। उच्च शिक्षा प्राप्त कर राजीव गांधी ने भारत की एयर इंडिया कंपनी में नौकरी प्रारंभ की, राजीव गांधी बहुत ही अच्छे इंजीनियर थे और उसके बाद पायलट बने जब इनकी मां इंदिरा गांधी की कुछ अराजक तत्वों ने हत्या कर दी, उस समय इन्होंने देश की बागडोर संभाली और भारत को 21वीं सदी में पहुंचाया।

Read More »

मशहूर फिल्म ग़दर 2 के निर्माता अनिल शर्मा पहुंचे वृंदावन

⇒परिवार सहित किये ठा. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मशहूर फिल्म निर्माता अनिल शर्मा शनिवार की देर शाम करीब साढे दस बजे वृंदावन पहुंचे। परिवार के साथ आये फिल्म निर्माता ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गदर, गदर 2 सहित कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके अनिल शर्मा मूलरूप से मथुरा के रहने वाले हैं। वह अपने प्रख्यात ज्योतिष रहे दादा की मौत के कुछ दिन बाद पिता के साथ कम उम्र में ही मुंबई चले गये थे। अनिल शर्मा बेटा फिल्म अभिनेता उत्कर्ष शर्मा, बेटी तथा पत्नी के साथ वृंदावन आये। रविवार को उन्हों सपरिवार मथुरा में यमुना पूजन भी किया। उत्कर्ष शर्मा ने गदर 2 फिल्म में चिरंजीत उर्फ चीते का रोल निभाया है, जिसे दर्शकों की प्रशंसा मिली है।

Read More »

प्रोफेसर केपी सिंह फिर बने रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति

⇒बागपत के कंडेरा गांव के रहने वाले है केपी सिंह
बागपत। आज कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष हेतु कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर के पी सिंह गोविंद बल्लभ पन्त कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मे विज्ञान एवम मानविकी कालेज मै जैव भौतिकी के प्रोफेसर है तथा बागपत जिले की छपरोली विधान सभा के कडेरा गांव के निवासी एवम स्वर्गीय सुखवीर सिंह के सुपुत्र है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव की अहलावत चोपाल से हुई तथा माध्यमिक शिक्षा बामनोली व बडोत से कर उच्च शिक्षा के लिए ये अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय मे चले गये।

Read More »

संतोष गुप्ता अग्र केसरी पुरस्कार से सम्मानित

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी समाजसेवी को अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता धर्मपत्नी अभिमन्यु गुप्ता को अग्रसेन धाम कुंडली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं संयोजिका संतोष गोयल, नीतू बंसल, द्वारा अग्र केसरी सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल ने कहा संतोष गुप्ता परिवार सहित समाज सेवा में सहभागिता करती है। इस अवसर पर वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी की प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, युवा जिला अध्यक्ष संजय गर्ग, वरुण जिंदल, तानिया जिंदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संतोष गुप्ता को बधाई दी।

Read More »