Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

गोवर्धन में गैंगस्टर की 20.29 लाख की संपति की कुर्क

मथुरा: संवाददाता। थाना गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए एक शातिर अपराधी की करीब 20.29 लाख की अवैध सम्पत्ति कुर्क की है। एसएसपी के निर्देशानुसार गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध धारा 14 (1) गिरोहबन्द अधिनियम एवं आसमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अपराधियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन के द्वारा 18 मार्च 2023 को गैंगस्टर एक्ट में जाहिद पुत्र सुभान खान निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, इरफान पुत्र जोरमल निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन मथुरा, तस्लीम पुत्र उमर मोहम्मद निवासी नगला जंगली हाथिया बरसाना मथुरा, संजय खान पुत्र उझ्झल उर्फ सूबेदार निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा, राहुल पुत्र मझला निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा, सुन्ना उर्फ सुम्मा पुत्र इसरायल निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था।

Read More »

नगर निगम ने चलाया अयोध्या के लिए एकजुट अभियान

मथुरा: संवाददाता। नगर निगम मथुरा वृंदावन, रिसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत योद्धा स्वच्छ अयोध्या के लिए एकजुट हों अभियान के हिस्से के रूप में एक रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय को एक साथ लाना, जागरूकता बढ़ाना और ऐतिहासिक शहर अयोध्या में स्वच्छता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए भारत सरकार की एक राष्ट्रव्यापी पहल है। योद्धा स्वच्छ अयोध्या के लिए एकजुट इस मिशन का एक स्थानीय विस्तार है, जो स्वच्छ और हरित अयोध्या बनाने पर केंद्रित है। इस आयोजन में हजारीमल सोमानी स्कूल, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज के 500 छात्र छात्राओं, अध्यापक, अध्यापिकाओं, प्रधानाध्यापिका और नगर निगम के सफाई मित्रों के साथ टीम रिसिटी ने प्रतिभाग किया।

Read More »

2024 लोकसभा के लिए उप्र कांग्रेस तय करेगी अपनी रणनीति

मथुरा: संवाददाता। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई मथुरा सीट पर नजरें गढा दी हैं। शनिवार को मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसियों का जमावड़ा होगा। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए यूपी कांग्रेस की रणनीति तैयार की जाएगी और कांग्रेसियों को चुनाव जीतने के मंत्र दिये जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय के नेतृत्व में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें केवल मथुरा के ही नहीं अपितु 13 जिलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। जहां पर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले सभी कांग्रेसी लोकसभा चुनाव में जीत का फार्मूला कार्यकर्ताओं को देंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने बताया कि कांग्रेस की संवाद कार्यशाला 13 जनवरी को खंडेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। जिसमें ब्रज प्रांत के 13 जिलों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अलावा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, वरिष्ठ नेता राज बब्बर, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव परवेज अहमद, प्रदेश सचिव राजेश राज जीवन संबोधित करेंगे।

Read More »

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र आलाधिकारियों ने की बैठक

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मथुरा में युपी, राजस्थान, हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकारियों की बैठक मथुरा में हुई। गोवर्धन के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस स्थित सभागार में आयोजित हुई बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, अपर पुलिस महानिदेशक भरतपुर, पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा, पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़, पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, पुलिस अधीक्षक भरतपुर, पुलिस अधीक्षक डींग, पुलिस अधीक्षक पलवल, पुलिस अधीक्षक नूंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंटरस्टेट, बॉर्डर के जनपदों के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बैठाना रहा।

Read More »

भाजपा सरकार में सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है: अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को क्षेत्र के खोजनपुर गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए किसानों में किसान सम्मान निधि पत्र वितरित किया।
आयोजित चौपाल के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि भारत में विकास नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है। किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है, पूर्व की सरकारों में किसानों को खाद बीज के लिए आंदोलन करना पड़ता था। अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है।

Read More »

युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की मनाई गई जयंती

पीडीडीयू नगर; चन्दौली । स्वामी विवेकानंद की जयंती कैलाशपुरी स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदीनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रकल्प विद्यार्थी सेवा के द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संघ के नगर प्रचारक पवन जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार कल भी प्रासंगिक थे आज भी हैं और कल भी रहेगें। उन्होंने जो कुछ भी कहा है वह पूरी मानवता को केंद्र में रखकर कहा है। वे यह माना करते थे कि संपूर्ण राष्ट्र की पहचान निश्चित रूप से हिंदुत्व के पहचान के रूप में संलेषित किया जाता है। भारत जब भी अपने धर्म से अलग हुआ है तब तब उसे विखंडन का दंश झेलना पड़ा है लेकिन अब भारत मजबूत हुआ है और स्वामी जी का दिया हुआ नारा उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत एक मंत्र की तरह हो गया है।

Read More »

विशाल शोभा यात्रा निकाल कर श्री राम कथा का होगा शुभारम्भ

इटावा। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित श्री राम कथा में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कार्यों से प्रेरित है। उपरोक्त जानकारी दिव्य प्रेम सेवा मिशन के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र सिंह ने आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सन सिटी 22 ख्वाजा के पास दी उन्होंने आगे कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन एक अध्यात्म प्रेरित सेवा संस्थान है। समाज के सक्रिय सहयोग से सेवा करते हुए 650 कुष्ठ रोगियों के स्वस्थ बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि आज प्रेस वार्ता को रखने का मुख्य कारण एक यह भी है कि 12 जनवरी 1997 को हरिद्वार में चंडी घाट पर स्वयंसेवक डॉक्टर आशीष गौतम जी के द्वारा दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की गई थी जहां उन्होंने टाट पट्टी पर बैठकर कुष्ठ रोगियों की सेवा की बाद में श्री राम कथा के आयोजनों से सहयोग मिलता गया और कुष्ठ रोगियों के लिए अस्पताल की स्थापना की गई।
उन्होंने आगे कहा कि 550 वर्ष की हिंदू धर्म लंबियों की साधना के उपरांत आज हम सबका सौभाग्य है जो अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है । 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Read More »

पुरानी पेंशन बहाली के लिये कर्मचारी संगठन देंगे धरना

कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी, संरक्षक इंजीनियर ए एन दिवेदी तथा अरविन्द त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय आफ़िसर एसोसिएशन, डॉ0 राम कुमार त्रिपाठी जिला अध्यक्ष विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफ़ेयर एसोसिएशन, जूनियर शिक्षक संघ ज़िलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, जूनियर शिक्षक संघ दिलीप सैनी, कर्मचारी कानपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बचाऊ सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रम विभाग कार्यालय जी टी रोड में पुरानी पेंशन बहाली के लिए बैठक आयोजित की।

Read More »

किआ ने नये फीचर्स के साथ बाजार में उतारी सबसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी नई सॉनेट

कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। भारत की अग्रणी प्रीमियम कार निर्माता कम्पनी किआ (KIA) ने अपनी सबसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी नई सॉनेट को देश भर में 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली विशेष प्रारंभिक कीमत पर पेश किया है। दिसम्बर 2023 में पेश किए गए, किआ के दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले इनोवेशन के इस नवीनतम संस्करण में 25 सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें 10 ऑटोनॉमस सुविधाओं वाला उत्कृष्ट एडैस और मजबूत 15 हाई-सेफ्टी विशेषताएं शामिल हैं। इस वाहन में 70 से अधिक कनेक्टेड कार सुविधाएं हैं, जैसे कि ‘फाइंड माइ कार विद एसवीएम’, जो सॉनेट को सबसे आरामदायक ड्राइव बनाने के लिए कार के आसपास का दृश्य प्रदान करता है और हिंग्लिश कमांड देता है।

Read More »

‘एक युद्ध- नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जायेगा

कानपुर। उ0प्र0 बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ0 देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जनपद भ्रमण के दौरान शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोर दिया गया कि जनपद में बालश्रम को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जाए तथा बालश्रम कानून का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
जनपद में 12 जनवरी से 23 जनवरी के मध्य समस्त विद्यालयों में नशा न करने की शपथ दिलाई जाए, जिसमें जनपद स्तरीय, ब्लाक स्तरीय व ग्राम स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाए और प्रर्थना सभा में बच्चों को शपथ दिलाने के पश्चात उनकी जागरूकता हेतु जानकारी प्रदान की जाए। विद्यालयों के 100 मीटर परिधि में यह सुनिश्चित कराया जाए कि कोई धूम्रपान की दुकान न संचालित हो, यदि कोई दुकान संचालित करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए।
विद्यालयों में प्रहरी क्लब बनाये जाए, जिसमें क्लासटीचर व क्लास के 4-5 बच्चों को सम्मिलित किया जाए, यदि कोई क्लास का बच्चा नशा करें तो उसकी जानकारी शीघ्र मिल सकें और उसकी रोकथाम की जा सकें।
जनपद में ‘एक युद्ध- नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जाए, जागरूकता हेतु इसका प्रचार-प्रसार कराया जाए।

Read More »