Saturday, September 21, 2024
Breaking News

संत समागम से जीवन का लोक और परलोक दोनों ही आनंदमय हो जाते है-सत्यानंद महाराज

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वाधान में आयोजित 43 वॉ श्रीमद् भागवत कथा एवं विराट संत सम्मेलन का शुभारम्भ राधा कृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में 751 सौभाग्यवती महिलाओं पीत वस्त्र पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
शुक्रवार को राधाकृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर, संतोष अग्रवाल तथा पंकज अग्रवाल ज्वेलर्स ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभायात्रा छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पांडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मेें 751 सौभाग्यवती महिलाओं पीत वस्त्र पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा में विभिन्न रथों पर सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज सहित अन्य संत भी विराजमान थे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं रामलीला मैदान पांडाल में कलश यात्रा का स्वागत संजय मित्तल, भगवान दास बंसल के साथ ही डॉक्टर सुकेश यादव चांसलर जेएस यूनिवर्सिटी ने दीप प्रज्वलन और पीठाधीश्वर सत्यानंद महाराज का स्वागत कर किया। भागवत व्यास पंडित राम गोपाल शास्त्री द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए श्रीमद्भभागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा भागवत कथा के श्रवण से प्राणी को मुक्ति मार्ग प्राप्त होता है। जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं।

Read More »

बैंडमिंटन, वॉलीवॉल, खो-खो और साइकिल रेश प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। सुदिती ग्लोबल अकादमी में चार दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खो-खो, बैडमिंटन, रस्सी कूद, स्लो साइकिल, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
शुक्रवार को चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र कभी साइकिल चलाते दिखे, तो कभी वालीबॉल खेलते हुए उत्साहित दिखे। स्कूल प्रांगण में खो-खो, बैडमिंटन, रस्सी कूद, स्लो साइकिल, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के संस्थापक किताब सिंह एवं प्रबंधक कुसुम वीर सिंह ने बच्चों में खेल संबंधी रूचियों को और अधिक बढ़ाने के लिए संबोधित किया।

Read More »

442 कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति

बिजनौर। जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर हुई है। इस पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में हेड कांस्टेबल फीता लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इसी के साथ जनता के साथ मधुर व्यवहार, सामुदायिक पुलिसिंग व ड्यूटी के प्रति सतर्कता बरतने तथा अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस कप्तान दिनेश सिंह ने जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर हुई है।
पुलिस कप्तान दिनेश सिंह ने फीता लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने बधाई संदेश में उन्होंने ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सेवा के प्रतिफल के रूप में प्राप्त पदोन्नति से थाना क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि पर थाना परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर बनाये जाने के उपरांत स्थानीय प्रबुद्धजन एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। परिवार के सभी लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुए पुलिस जवानों को बधाई दिया।

Read More »

तहसीलदार ने देर रात बीकरगढ़ धान खरीद केंद्र पर मारा छापा 

बीकरगढ़ धान खरीद केंद्र पर रखी जाएगी पैनी नजर, समय समय पर केंद्र का होगा निरीक्षण – अजय कुमार गुप्ता (तहसीलदार)

ऊंचाहार, रायबरेली। धान खरीद केंद्र पर व्यापारियों और बिचौलियों की सांठ गांठ कोई नई बात नहीं है। यह अधिकतर केंद्रों देखने को मिल ही जाती हैं। खासकर जहां पर कई महीनों से जिले का कोई उच्च अधिकारी जांच के लिए ही न आया हो, वहां तो कर्मचारी ही सर्वे सर्वा होता है। हम बात कर रहे हैं जनपद रायबरेली के ऊंचाहार और रोहनियां ब्लॉक के धान खरीद केंद्रों की, जहां किसान दिन भर लाइन लगाकर अपने धान की तौल कराता है साथ ही केंद्र प्रभारी की आवभगत भी करता है। लेकिन फिर भी किसानों का धान बिना डस्टर लगाए तौल नहीं किया जाता , लेकिन किसानों का ही आरोप है कि वहीं यदि किसी बिचौलिए या व्यापारी के द्वारा भेजी गई, ट्रैक्टर ट्राली केंद्र पर आ जाए, तो बिना तौल, बिना लाइन लगाए और बिना डस्टर लगाए ही केन्द्र में उतार दी जाती है। यह पूरी तरह से किसानों का शोषण है, और फिर भी किसान लाचार। बीते दिनों से उपर्युक्त तरीके से भारी अनियमितता बीकरगढ़ धान खरीद केंद्र पर भी बरती जा रही थी, जिसको लेकर किसानों का आक्रोश भी व्याप्त था।

Read More »

महावीर स्टडी स्टेट में उत्कृष्ट विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

जन सामना संवाददाताः महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के हैदर गढ़ मार्ग स्थित महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर विंग में बच्चों ने मीटर ब्रिज, डिफ्रेक्शन ऑफ लाइट ग्लोबल फॉर्मिंग एनर्जी रिशोसैज रेन वाटर क्लीनर रोबोट तथा जूनियर वीक में स्वच्छ भारत अभियान, ब्यूटी ऑफ नेचर दहेज प्रथा, बाल विवाह, गोरक्षा, एंबुलेंस, जीएसटी लोन ताजमहल हाउस वाटर डिस वर्जन तथा प्राइमरी विंग में स्कूल विलेज लाइफ लैंप फैन वाइल्ड को प्रदर्शनी में दर्शाया। डॉक्टर आरपी सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन विभाग फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज रायबरेली तथा अवधेश बहादुर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायबरेली ने बच्चों के बनाए मॉडल देखे तथा इनके प्रयास की सराहना की। बच्चों को अपने – अपने विषय पर गहरी पकड़ थी, सभी ने बच्चों के द्वारा अंग्रेजी में लगाई गई प्रदर्शनी की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल से करते हुए इसे अद्वितीय माना। प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह एवं डॉक्टर आरपी सिंह ने प्रत्येक बच्चे के मॉडल को देखा उनके द्वारा बोले गए। विषय को बड़ी गहनता से सुना तथा प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बच्चों के द्वारा उच्च स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर इतिहास रचा गया। प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने कहा कि बच्चों में विज्ञान प्रदर्शनी जैसे क्रियात्मक कार्य अत्यंत आवश्यक हैं, जिन्हें प्रतिवर्ष विद्यालय कराता है।

Read More »

निर्माण एवं विकास कार्याे की गुणवत्ता व मानक पर विशेष ध्यान देंः डीएम

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता कार्यक्रम विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले विकास व निर्माण कार्याे में किसी भी प्रकार की ढिलाई व शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं से जुड़े उनके अधिकारियों को निर्देश दिये कि चल रहे कार्याे को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करे। आधे अधूरे र्पूण कार्य को जो पूर्ण नही किया गया है, उन्हें शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता व मानक पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्याे में अपेक्षाकृत प्रगति में सुधार प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी और प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण एवं सड़क की मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से किया जाए तथा राज्य मार्गाे पर मरम्मत, गड्ढा मुक्त करने एवं नवीनीकरण पर विशेष ध्यान देकर सड़को को दुरूस्त रखा जाए।

Read More »

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए पुरस्कृत

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक के ग्यारह बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावॉन में गुरुवार के दिन शैक्षिक सत्र 2022,2023 में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान योजना अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक के चयनित ग्यारह बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने 390 रुपए नकद प्रति छात्र देकर उत्साहवर्धन किया ।
विदित हो कि की ब्लॉक के 140 छात्र छात्राओं ने इस क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
जिसमें गुरुवार के दिन बीआरसी पर आशीष कुमार सिंह द्वारा कहकशा खातून,मो हम्माद,अमर कुमार अभिषेक,कपूर चंद चौधरी,आकाश,तौफीक अहमद ,मनीषा ,अर्शदीप चौधरी,और रवि राय को नकद धनराशि वितरित की गई।

Read More »

एसडीएम ने गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए

जन सामना संवाददाताः महराजगंज, रायबरेली। गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी हलोर में छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर उप जिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव उपस्थित रहे और उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टेबलेट, स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत बीए तृतीय वर्ष 2021 – 22 के समस्त 112 पात्र छात्र-छात्राओं को उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव द्वारा स्मार्टफोन वितरित किया गया। उप जिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने कहा स्मार्टफोन पाने से छात्र-छात्राओं को तकनीकी स्तर पर काफी मदद मिलेगी। वहीं विद्यालय के प्रबंधक एवं सचिव आरडी मिश्रा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) अध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर शुक्ला उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा के द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया जिसमें तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार सशक्तिकरण ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा मिल सके, स्मार्टफोन के दुरुपयोग से बचे तथा इसका शिक्षा के क्षेत्र में सदुपयोग हो आदि तथ्यों पर प्रकाश डाला गया।

Read More »

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत गांवों में चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे अधिकारीः डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में प्रशासन गांव की ओर के सम्बन्ध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसम्बर के मध्य ‘‘सुशासन सप्ताह’’ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत जन समस्याओं के निवारण एवं सर्विस डिलीवरी के माध्यम से प्रशासन गांव की ओर आयोजित किया जाना है।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत लोक शिकायतों के निराकरण हेतु तहसील मुख्यालय तथा पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा इससे सम्बन्धित गतिविधियों को भारत सरकार द्वारा विकसित पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत प्रशासन गांव की ओर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह सहित समस्त एसडीएम व समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुशासन सप्ताह के दौरान शासन द्वारा चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं को गांवों में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए तथा आयोजित होने वाली शिविरों, चौपालों में उक्त योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाए और आयोजित शिविर, चौपालों में प्राप्त होने वाली लोक शिकायतों को नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

Read More »

शिकायती पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक होः आलोक प्रियदर्शी

जन सामना ब्यूरोः ऊंचाहार, रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने थाना ऊँचाहार का आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना ऊंचाहार में कार्यालय के अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, माल के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर कक्ष, पेयजल की व्यवस्था, भोजनालय, परिसर की साफ-सफाई व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की समीक्षा की तथा स्टोर व हवालात का भी निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक ऊँचाहार को रात्रि चेकिंग, पिकैट ड्यूटी, बैरियर ड्यूटी आदि के संबंध में विशेष सक्रियता रखने हेतु निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला हेल्प डेस्क और थाने में आने वाली शिकायती पत्रों के निस्तारण में देरी न की जाए और समय पर गुणवत्तापूर्वक, न्याय संगत कार्यवाही की जाए।

Read More »