Saturday, September 21, 2024
Breaking News

बुजुर्ग दंपति ने की पीएम व सीएम से इच्छा मृत्यु की मांग

कानपुरः अखिलेश सिंह। चकेरी थाना क्षेत्र के के आर पुरम निवासी प्रेम शंकर सचान अपनी पत्नी निर्मला सचान व दो बेटे डॉ श्याम सिंह व रावेंद्र सिंह के साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे डॉ श्याम सिंह की शादी शाहजहांपुर गांव थाना सट्टी कानपुर देहात निवासी श्रीराम कटिहार की पुत्री मीनू देवी से 3 मार्च 2013 को हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बहू ससुराली जनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। सामाजिक लोक लज्जा के चलते आपसी समझौते के बाद वो अपनी बहू को वापस अपने घर ले आए जिसके बाद उनके एक बच्चा भी हुआ। बच्चे का लगातार इलाज चल रहा जिसका खर्चा भी प्रेम शंकर ने उठाया है इसके बाद भी उनकी बहू ने उनके ऊपर झूठे मुकदमे लगवा दिए हैं। प्रेम शंकर ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि उनके ऊपर लगवाए गए सभी मुकदमे झूठे हैं। पुलिस भी पूरी तरह से बहू का ही साथ दे रही है।
उन्होंने डीजीपी उप्र से जांच करा कर सत्य उजागर करने की मांग की है और डीजीपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों से जांच कराने की गुहार लगाई है।

Read More »

अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा कस्बा में कराया गया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

महराजगंज रायबरेली। मच्छरों से बचाव के लिए पूरे कस्बा में दवा छिड़काव कराया गया। बताते चलें कि नगर पंचायत महराजगंज द्वारा समय समय पर नगर के अंदर अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के द्वारा कस्बा में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। मच्छरजनित बीमारी का प्रकोप देखते हुए मलेरिया व डेंगू फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जिससे नगर पंचायत महराजगंज द्वारा इससे बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पूरे कस्बा में लगातार दवा का छिड़काव किया जा रहा, जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके।

Read More »

विद्युत मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

बागपत, जन सामना संवाददाता। नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने के विरोध में आज किसानों ने बड़ौत क्षेत्र के तितरौदा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया।
शनिवार को किसान मजदूर संगठन के बैनर तले नलकूपों से विद्युत मीटर हटाने की मांग को लेकर किसानों ने संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक के नेतृत्व में बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। अनु मलिक ने कहा की लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है और किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का प्रयास लगातार बिजली विभाग के द्वारा किया जा रहा है, जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस शोषण के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ेगा, इस मौके पर जिला अध्यक्ष कालूराम ने कहा कि जनपद बागपत का किसान अपने नलकूपों पर मीटर नहीं लगने देगा।

Read More »

KANPUR: यातायात माह को मुंह चिढ़ाते नजारे

कानपुरः जन सामना संवाददाता। यातायात माह चल रहा है और आम हो या खास हर किसी को यातायात के नियमों को पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकरों के माध्यम से भी यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है।
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान करते यातायात के जवान भी देखे जा सकते हैं जो अपने अपने मोबाइलों से फोटो खींचते देखे जा सकते हैं किन्तु तरह शहर की प्रमुख सड़कों पर ऐसे भी नजारे देखे जा सकते हैं जो यातायात के नियमों को मुंह चिढ़ाते हैं। जी हां, शहर के प्रमुख मार्गों पर फर्राटा भरते अधिकतर आटो, टेम्पो के नम्बर किसी ना किसी तरह से छिपाये गये हैं। उनकी नम्बर प्लेट पर कोई ना कोई कपड़ा, टेप आदि लगा देखा जा सकता है। ये नजारे ना तो यातायात पुलिस के जवानों को दिखते हैं और ना ही क्षेत्रीय पुलिस के जवानों को।

Read More »

जीवन के अनजाने रास्ते

न जाने कैसी धुंध में हम आज घिर गए
जाना था घर अपने कही और निकल गए।

क्या हुआ जीवन में क्या आंधी निकल गयी
उड़ गया सब कुछ, पूँजी शेष नही बची
माना कि पैर में न कोई बेड़िया थी डली
पर दूर तक जाने से ये बेबस क्यों हुई।

आज शक्ति बाजुओं की कमजोर हो रही
खर्चा मेरे तन का बड़ी बोझ सी लग रही।
रोटी को भटकते दर-दर की ठोकरे खाई है
कपड़ा जो तन पर है चिथड़े से काम चलाई है।

Read More »

जिंदगी की उड़ान

अब थक गई हूँ चलते-चलते,
अब आप थोड़ा आराम चाहती हूँ।
ऐ जिंदगी अब थोड़ी ठहर जा,
मैं खुद को जानना चाहती हूँ।
और से तो सुन लिया है बहुत,
अब अपनी मन की सुनना चाहती हूँ।
जीवन तो दिया है अपनों ने मगर,
अपनी जिंदगी खुद जीना चाहती हूँ।

Read More »

जल संकटः समझनी होगी बेशकीमती पानी की महत्ता

पिछले सप्ताह देश में जल सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण, जल के उपयोग एवं जल स्रोतों को संरक्षित करने के विषय पर चर्चा के लिए विभिन्न देशों के दो हजार से भी ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। जल सप्ताह के दौरान जल शोधन तथा जल को बचाने के लिए गंभीरता से चर्चा हुई। ग्रेटर नोएडा में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत जल सप्ताह का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कहना था कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित कल देने में सक्षम होने का एकमात्र तरीका जल संरक्षण ही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पानी की कमी को लेकर व्याप्त संकट अकेले भारत की ही समस्या है बल्कि जल संकट अब दुनिया के लगभग सभी देशों की विकट समस्या बन चुका है। राष्ट्रपति का भी कहना था कि पानी का मुद्दा केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का कहना था कि देश में जनसंख्या और जल की उपलब्धता में विषमता पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। देश में आज कई इलाके ऐसे हैं, जो जल संकट की भयावह स्थिति से गुजर रहे हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों के बीच बरसों से पनप रहे जल विवाद भी समस्या को विकराल बनाते रहे हैं। इसीलिए उपराष्ट्रपति ने भारत जल सप्ताह के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्यों के बीच जल विवाद से कोई लाभ नहीं होगा और उन्हें जल विवादों से बचना चाहिए तथा इनका हल निकालना चाहिए। देश में जल संकट को लेकर अब जिस प्रकार की स्थितियां निर्मित होने लगी हैं, ऐसे में देश में हर साल जल सप्ताह मनाने की नहीं बल्कि पूरे साल ‘जल वर्ष’ मनाने की सख्त दरकार है।

Read More »

थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें

कानपुर देहात। जिले के थाना सिकंदरा में थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। थाना दिवस में थाना सिकंदरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आएं हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और कुछ को निस्तारित किया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर मौजूद रहे।

Read More »

ईंट भट्टा मालिकों पर दबंगई का लगाया आरोप

कानपुर देहातः सुधीर कुमार। जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नन्दना निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र देवी दयाल ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ईट भट्ठा एस.बी.एफ. बिक्र फील्ड सिकंदरा के मालिक सगीर अहमद, बदलू प्रसाद और टीटू ढाई लाख रुपए नहीं दे रहें हैं, जब भी हम पैसे मांगने जाते हैं तो ईट भट्ठा मालिक अपनी दबंगई दिखा कर भगा देते हैं। धर्मेन्द्र के अुनसार, ईटों को पकाने के लिए उक्त मालिकों के कहने पर 554 कुन्तल मूंग और लाही का भूसा डाला था। थाना सिकंदरा के एस. एस. आई. धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

कृषि अधिकारियों ने लिए खेत की मिट्टी के नमूने

बागपत, जन सामना संवाददाता। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत आज विकास खंड छपरौली के ग्राम सोन्टी और ककौर कलां में किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लेने की शुरुआत की गई। किसानों को बताया कि प्रत्येक जोत का नमूना लिया जाएगा। नमूना 6 इंच गहराई से लिया जाना है तथा एक खेत से 5 से 6 जगह से मिट्टी के नमूने लिये जाए। फिर सारी मिट्टी को एक जगह मिलाकर कर उसमें से उसके दो दो हिस्से तब तक करते रहे जब तक आधा किलोग्राम मिट्टी ना रह जाए। इसके बाद उसे प्लास्टिक या कपड़े की थैली में रखकर उस पर टैग लगा दे। सिंचाई की नाली, खाद के ढेर, वह पेड़ पौधों से लगभग 2 से 3 मीटर दूरी से नमूना लिया जाए। नमूना लेते वक्त ग्राम प्रधान पति हरेन्दर सिंह, किसान राजवीर, अनिल, हरेंद्र समेत कृषि विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने अपने पर्यवेक्षण में नमूने लेने की शुरुआत कराई।

Read More »