Thursday, March 20, 2025
Breaking News

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर अतुल सिंह ने मरीजों को बांटे फल दूध, व मिठाई, सीएचसी में दिए व्हील चेयर

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, वायनाड से सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ऊंचाहार अतुल सिंह ने के जगतपुर, ऊंचाहार एवं रोहनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों हेतु व्हीलचेयर भेंट की व मरीजों को मिठाई, फल व दूध वितरित किया। साथ ही ऊंचाहार कार्यालय पर केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस महासचिव का जन्मदिन मनाया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
अतुल सिंह ने इस मौके पर रोहनिया में सैकड़ो जरुरतमंदो को कम्बल भी वितरित किया। प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने सभी गरीबों, जरुरतमंदो की सेवा लगातार करती रही हैं।

Read More »

शाहजहांपुर में चाइनीज मांझा से सिपाही की मौत के बाद रायबरेली पुलिस ने लिया एक्शन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को यूपी पुलिस का सिपाही शाहरुख हसन बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा आकर फंस गया। चाइनीज मांझे में धार इतनी तेज थी कि सिपाही की गर्दन कटकर लटक गई और उसकी सड़क पर ही तड़पकर मौत हो गई। जिसके बाद पूरी यूपी में पुलिस हरकत में आई और बाजारों में अभियान चलाकर चाइनीज मांझा बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
इसी क्रम में रायबरेली जिले में भी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में रायबरेली पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसके तहत रविवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अवैध चाईनीज मांझे की बिक्री करने वाले 06 व्यक्तियों को चाइनीज मांझे के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया है। जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

समाजसेवियों ने किया राजमिस्त्रियों का सम्मान

ऊंचाहार, रायबरेली। समाजसेवी मो० अनवर ने कस्बे स्थित गाजी ट्रेडर्स पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज से जुड़े राजमिस्त्री सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो अनवर ने कहा कि राजमिस्त्रियों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने गाजी ट्रेडर्स के मालिक मो वसीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ठंडी गर्मी बरसात में राजमिस्त्री मेहनत करके लोगों के लिए आवास का निर्माण करते है। जिसमें हम लोग सुख पूर्वक रहते है इसलिए उनके द्वारा सम्मान किया जाना सराहनीय है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मो सल्लन, पत्रकार विंदेश्वरी तिवारी, मो नसीम एडवोकेड, हीरालाल सरोज, सुंदरलाल पटेल, पप्पू मिस्त्री सहित सैकड़ों राजमिस्त्री व अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More »

रायबरेली के स्थापना दिवस पर एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का किया गया आयोजन

रायबरेली। रायबरेली स्थापना दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान किया गया, इसके पश्चात संतों का पूजन, सम्मान एवं आरती मुख्य अतिथि द्वारा की गई, इसके साथ ही कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, वरिष्ठ सेनानी, किसानो, चिकित्सको एवं समाजसेवियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं जनपद से लेकर लखनऊ तक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन रायबरेली की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Read More »

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में ‘कलाग्राम’ का किया लोकार्पण और उद्घाटन

प्रयागराज। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज महाकुंभ मेले के नागवासुकी क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पर बने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र ‘कलाग्राम’ का लोकार्पण और उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कुंभ मेला भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधताओं का ऐसा उत्सव है, जो पूरे विश्व को भारत की समृद्ध विरासत और एकता का परिचय कराता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति, क्षमता और भव्यता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करेगा। श्री शेखावत ने कहा कि कुंभ दुनिया के सबसे बड़े मेलों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूर्णिमा के साथ इस दिव्य समागम का शुभारंभ होगा।  विविधता से भरे भारत के एकता के प्रतीक कुंभ में पूरे भारत का विराट स्वरूप दिखाई देगा।

Read More »

सिम्स हॉस्पिटल में क्रोनिकल टोटल ऑक्यूजन (सी.टी.ओ.) का हुआ सफल इलाज

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सिम्स हॉस्पिटल में मरीज प्रीतम शर्मा जो कि 20% हार्ट पम्पिंग की समस्या से पीड़ित थे, की हृदय की धमनियों में पुरानी रुकावट के कारण समस्या काफी जटिल थी, इसलिये इनको दिल्ली एन.सी.आर. के कई बड़े अस्पतालों ने अधिक जोखिम कहकर मना कर दिया था। लेकिन सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल और जर्मनी के विश्वविख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मिरोस्लाब फेरेन्स ने क्रोनिकल टोटल ऑक्यूजन (सी.टी.ओ.) का सफल इलाज किया।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने कहा कि ये हम सभी ब्रजवासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि जर्मनी के विश्वविख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मिरोस्लाब फेरेन्स ने क्रोनिकल टोटल ऑक्यूजन (सी.टी.ओ.) मतलब हृदय में जटिल ब्लॉकेज का सफल इलाज किया।

Read More »

रेलवे ने सिविल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मथुरा जंक्शन पर बंदर पकड़ो अभियान चलाया

मथुरा। रेलवे ने सिविल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मथुरा जंक्शन पर बंदर पकड़ो अभियान चलाया। काफी समय से स्टेशन पर बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बंदरों के लिए जाल को रखा गया था। जाल में कई बंदर फंस गए। जिससे रेलवे स्टेशन पर बंदरों से परेशान यात्रियों को अब राहत मिल जाएगी। नगर निगम की टीम ने उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू की और स्टेशन से बंदर पकड़े। इसके बाद बंदरों को पिजड़े में बंद कर ले जाया गया। रेलवे द्वारा सिविल प्रशासन को पत्र लिखने के बाद अभियान चलाया गया। बंदरों से यात्री परेशान की शिकायत को देखते हुए यह कार्यवाही की गई हैं। स्टेशन पर बंदर यात्रियों का सामान छीन ले जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर पानी की टोटी तोड़ देते हैं।

Read More »

राष्ट्रीय युवा दिवसः ऊर्जा, उत्साह, और आत्मनिर्भरता का संदेश

हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान संत और विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके विचार युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। भारत सरकार ने 1984 में उनके आदर्शों को सम्मान देने हेतु इस दिन को युवा दिवस घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य युवाओं में ऊर्जा, उत्साह, आत्मनिर्भरता, और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।
स्वामी विवेकानंद ने कहा था, ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।’’
यह वाक्य हर युवा को प्रेरित करता है कि वह अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करे और पूरे जोश के साथ उसे प्राप्त करने का प्रयास करे।

Read More »

शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण अपनायें अधिकारीः पुलिस कप्तान

हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सादाबाद पर श्थाना दिवसश् का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना सादाबाद पर जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सादाबाद संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सादाबाद हिमांशू माथुर, प्रभारी निरीक्षक सादाबाद, एसडीओ सादाबाद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Read More »

तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के सी.ई.ओ. विख्यात भटनागर ने किया। प्रशिक्षक वैभव गौड़ और विकास बाबू ने स्काउट्स और गाइड्स को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों के जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। शिविर ने छात्रों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और टीम वर्क का महत्व पर प्रकाश डाला। समापन समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया। उनके वर्षों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें ’स्काउट गाइड शिरोमणि सम्मान 2024 भी प्रदान किया गया।

Read More »