Monday, September 23, 2024
Breaking News

आयुष्मान योजना गरीबों के लिए बनी वरदान

♦ जनपद में गोल्डन कार्ड की मदद 14019 से अधिक लाभार्थियों को मिला उपचार
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। चूड़ी कारोबारी मोहम्मद इमरान को पांच साल पहले पेट में दर्द की शिकायत हुई, डॉक्टर को दिखाने ने पर किडनी में 12 एमएम की पथरी मिली, डॉक्टर के सुझाव पर दवा तो करायी, और दर्द भी बंद हो गया, लेकिन 22 दिन पहले पेट में फिर से बहुत दर्द हुआ, डॉक्टर से जाँच के बाद पता चला कि किडनी में अब भी पथरी है, जो बढ़कर 24 एमएम की हो गयी है। डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन कराने को कहा, मोहम्मद इमरान बताते हैं कि करीब दो साल पहले ही पात्र लाभार्थी होने के नाते उनका आयुष्मान कार्ड बना था। जिसकी मदद से बिना किसी आर्थिक बोझ के वह शहर के एक निजी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन करा पाए। अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
शिकोहाबाद निवासी 52 वर्षीय किसान राजेश यादव के लिए आयुष्मान कार्ड किसी वरदान से कम नहीं हैं। पिछले छः माह से वह इसकी मदद से एक निजी अस्पताल में अपना डायलिसिस करवा रहे हैं।

Read More »

जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति का 23 वॉ अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति का 23 वॉ अधिष्ठापन समारोह फिरोजाबाद क्लब में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से पूनम गुप्ता को अध्यक्षा का पदभार सौंपा गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जायंट्रस विश्व उपाध्यक्ष, एसबी चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। फेडरेशन की अध्यक्षा ऊषा यादव ने नवनियुक्त अध्यक्षा पूनम गुप्ता, प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल, वित्त निर्देशिका राखी बंसल, इंटर्नल प्रेसीडेंट मधु गर्ग, एक्टर्नल अध्यक्ष मोनिका रानीवाला को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में तीन गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री, यूनिफार्म एवं फीस प्रदान की गई। बेटी बचाओ-बेटी पढाओं पर एक लघु नाटिका गुंजन, निशा के द्वारा प्रस्तुत की गई।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम से निकली महाराज गुहराज निषाद की जयंती

फिरोजाबाद। महाराज गुहराज निषाद जयंती महोत्सव एवं शोभायात्रा समिति द्वारा बुधवार को महाराज गुहराज निषाद की भव्य शोभायात्रा गांधी पार्क से निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा का शुभारम्भ शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा एवं मीना राजपूत द्वारा फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ हुई। जो कि सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, घंटाघर, थाना दक्षिण, चंद्रवार गेट, रामनगर होते छारबाग स्थित गुहराज निषाद पार्क पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व पॉलीवाल हॉल में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने गुहराज निषाद के जीवन प्रकाश डाला। वहीं निषाद, लोधी, कश्यप् समाज के सरकारी सेवाओं में चयनित स्वाजाति बंधुओं को स्वागत किया गया।

Read More »

व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। आगरा गेट बाजार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला और उनको व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम की संपत्ति सुभाष मार्केट, शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, सरकारी अस्पताल के सामने मार्केट नगर निगम की संपत्ति हैं। हम इसके किराएदार हैं। हमारी दुकानें काफी पूर्व बनी थी जो कि जर्जर हालत में होने के कारण दुकानों की छत से हम दुकानदारों के ऊपर मलवा गिरता है। जिससे कि दुकानदारों को घायल करता है। बरसात के मौसम में ऊपर से पानी आने के कारण दुकान पर बैठना दुर्लभ हो जाता है। हमारी जान माल को खतरा बना रहता है। स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम के द्वारा नाले के ऊपर बनी 13 दुकानों को ध्वस्त करने के बाद दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। उनके पालन पोषण के लिए कहीं जगह उपलब्ध करा दी जाए।

Read More »

जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री जी के विकास कार्याे की समीक्षा

♦ कार्यदायी संस्था जनपद में चल रहें निर्माण कार्याे को पूरी गुणवत्ता के साथ जय समय में करें पूरा
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री जी की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, विद्युत चिकित्सा पेयजल योजना वन संबंधित, जिला पंचायत, खादी ग्रामोद्योग, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जल निगम व सेतु निगम आदि विभागों द्वारा जनपद में संचालित कार्यों की एक-एक कर गहनता से समीक्षा की।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने बैठक में जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक दशा में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं। वित्तीय वर्ष में परियोजनाओं के हस्तांतरण की औपचारिकता पूर्ण कर हस्तानांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सेंटरों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनपद में स्थापित हेल्थ एटीएम को सुचारू रूप से संचालित कराएं एवं गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति में सुधार के साथ लाभार्थियों के क्लेमस शत प्रतिशत दिया जाएं।

Read More »

बस स्टैंड के निर्माण में करोड़ों खर्च के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से यात्री वंचित

♦ बस स्टैंड पर बसों के अभाव में फर्श पर लेट कर इंतजार कर रहे यात्री
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । केंद्र की प्रसाद योजना से करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए बस स्टैंड पर यात्री मूल सुविधाओं से वंचित हैं। बस स्टैंड पर बसों के आवागमन से प्रभावित यात्री फर्श पर लेट कर इंतजार करते नजर आ रहे हैं। धार्मिक स्थल गोवर्धन से दिल्ली के लिए मात्र दो बसों का संचालन हो रहा है, वह भी सुबह सात बजे निकल जाती हैं, इसके बाद दिल्ली के लिए बस स्टैंड से कोई बस नहीं है। आगरा फिरोजाबाद के लिए एक भी संचालन की व्यवस्था नहीं है। जबकि गोवर्धन में गिरिराज दर्शन के लिए आगरा होते हुए हजारों यात्री प्रतिदिन गोवर्धन पहुंचते हैं। इस ओर परिवहन निगम के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। तीर्थ स्थल गोवर्धन को विश्व पटल पर विख्यात करने के लिए योगी सरकार ने केंद्र की प्रसाद योजना से 342 लाख रुपए खर्च कर वास्तुकला पर आधारित बस स्टैंड का निर्माण कार्य कराया था। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी बस स्टैंड पर तीर्थ यात्री मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। यात्रियों के बैठने लिए बैंच तक नहीं लगाई गई हैं। दिल्ली, नोएडा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, आदि से गोवर्धन आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बसों की कोई व्यवस्था नहीं है।

Read More »

गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं स्वतंत्र निर्देशक केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार अनुपमा सिंह लोधी का रायबरेली प्रवास था। इस दौरान ऊंचाहार विधानसभा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल की अगुवाई में ऊंचाहार पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जिन्होंने ओबीसी मोर्चा रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव (गुडडन) अमरेश कुमार मंडल उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल मंडल महामंत्री जगलाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश विजय पाल, मनीष कौशल, अजय कुमार, राकेश पाल, संदीप पटेल, अनिल आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में पार्टी स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का ‘गांव गांव चलो घर-घर चलो’ अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।

Read More »

एनटीपीसी कार्यपालक संघ का चुनाव संपन्न, शशिकांत राय अध्यक्ष निर्वाचित

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि संगठन एनटीपीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें परियोजना के कार्यपालकों की अगुवाई करने के लिए कईं प्रत्याशियों ने जोर अजमाईश की। जिनमें से शशिकांत राय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने में सफल रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिनिधि बलवंत सिंह भारतीय को 96 मतों से परास्त कर विजय श्री का वरण किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए के.के. सिंह 33 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए। उन्होंने सुरेश कुमार को पराजित किया। महासचिव पद पर अनिकेत कुमार विजयी घोषित किए गए। संयुक्त सचिव पद पर राकेश किरण 116 मत पाकर विजयी हुए। इसी प्रकार प्रचार सचिव का चुनाव उत्तम कुमार गुप्ता ने जीता। रमेश मकवाना 134 मत हासिल करके वित्त सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। संयुक्त वित्त सचिव के पद पर अभिषेक कौशिक का चुनाव किया गया। उज्ज्वल प्रताप सिंह संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।निर्वाचन अधिकारी रियाज़ अहमद ने बताया कि चुनाव प्रचार में गहमा-गहमी के बावजूद शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ।

Read More »

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

कानपुर। अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत चमनगंज थाना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू की।
जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर निवासी मो0 आसिफ पुत्र मो0 मनाजिर को तकिया पार्क चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एन0बी0डब्लू0 जारी था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी तकिया पार्क देवेन्द्र कुमार सिंह, उनि प्रवीण शर्मा, हेका साजिद व सिद्धान्त कुमार शामिल रहे।

Read More »

गंगा नदी मे कूदी एक युवती की पुलिस ने जान बचायी

डलमऊ, रायबरेली। पुलिस ने बताया कि आज समय करीब 17.30 बजे थाना डलमऊ क्षेत्र के अन्तर्गत फतेहपुर मार्ग पर गंगा नदी पुल से एक युवती पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के लिये कूद गयी थी, जिसे वहां ड्यूटी पर मौजूद चौकी प्रभारी कस्बा डलमऊ व बार्डर बैरियर पर लगे पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय गोताखोर की मदद से बचाया गया। युवती को गंगा नदी से सकुशल बाहर निकालकर तथा उनके परिजनों को सूचित कर बुलाकर सुपुर्द किया गया और परिवार के परिजनों को समझाया गया। रायबरेली की डलमऊ पुलिस के इस मानवीय सराहनीय कार्य की आमजनमानस द्वारा प्रशंसा की जा रही है। सभी ने पुलिस के इस संवेदनशीलता की प्रशंसा भी की।

Read More »