Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक

गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं स्वतंत्र निर्देशक केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार अनुपमा सिंह लोधी का रायबरेली प्रवास था। इस दौरान ऊंचाहार विधानसभा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल की अगुवाई में ऊंचाहार पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जिन्होंने ओबीसी मोर्चा रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव (गुडडन) अमरेश कुमार मंडल उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल मंडल महामंत्री जगलाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश विजय पाल, मनीष कौशल, अजय कुमार, राकेश पाल, संदीप पटेल, अनिल आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में पार्टी स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का ‘गांव गांव चलो घर-घर चलो’ अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई और बैठक में अभियान को लेकर चर्चा हुई कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्ष में किए गए, पिछड़ा वर्ग जनकल्याण के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हम सब लोग कल से इस अभियान में जुटेंगे यह अभियान
‘गांव गांव चलो घर घर चलो’ 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जन-जन तक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए जन कार्यों को पहुंचाने का काम करेंगे देश में आज ओबीसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं ,जो पूरे देश में ओबीसी वर्ग के लिए अनेकों कार्य कर रहे हैं। इसी को लेकर हम घर-घर तक जाएंगे और गांव-गांव घर-घर तक जाएंगे।