Monday, September 23, 2024
Breaking News

हा.ज. स्टेशन पर गोमती का ठहराव शुरू

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गत दिनों रेलवे के डीआरएम के दौरे के बाद डीआरएम ने जिले के लोगों की समस्या को देखते हुए उनकी मांग पर गोमती एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फिर से ठहराव शुरू हो गया है।
डीआरएम द्वारा जनता को दोहफा देते हुए करीब 8 माह बाद गोमती एक्सप्रेस का ठहराव हा.ज. स्टेशन पर शुरू हुआ है और आज स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस नये रंग रूप व आधुनिकता के साथ पहुंची तो ट्रेन को देखने के लिए यात्रियों की भीड लग गई।

Read More »

अज्ञात कारणों के चलते युवक झूला फांसी पर

पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष
सासनी, जन सामना संवाददाता। गांव विघैपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जिसका शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव विघैपुर निवासी प्रेमपाल के तीन पुत्र है। सबसे बडा लडका 22 वर्षीय पुत्र देवेन्द्र मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह वह हाथ दरांती लेकर पशुओं के लिए चारा लने जंगलों की ओर गया। मगर अज्ञात कारणों के चलते वह गांव के एक विद्यालय मं घुस गया और अपने अंगौछा से गले में फांसी का फंदा बनाकर नीम के पेड पर झूल गया। सुबह जब खेलने जाने वाले बच्चों ने पेड पर उसे लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गयें घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी देर तक जब पुलिस मौके पर नहीं पहुची तो ग्रामीणों में रोष छा गया। काफी देर बाद जब पुलिस गांव पहुंची तब जाकर पेड पर झूल रही लाश को नीचे उतारा गया और देवेन्द्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने देवेन्द्र के आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है।

Read More »

बीएड छात्राएं आॅनलाइन फार्म भरें

टूंडला, जन सामना ब्यूरो। शिवप्रसाद मैमोरियल महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. बीना मिश्रा की सूचनानुसार बीएड सत्र 2017-19 प्रथम वर्ष की छात्राओं के परीक्षा फार्म आॅनलाइन भरना शुरू हो गए हैं। सभी छात्राएं शनिवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक सभी अभिलेखों सहित संपर्क करें।

Read More »

भाजपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सुरक्षित

टूंडला, जन सामना ब्यूरो। शुक्रवार को भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राम कैलाश यादव का सुभाष चैराहा पर पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सुरक्षित है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता। स्वागत करने वालों में चेयरमैन रामबहादुर चक, सतेन्द्र गुप्ता, वृंदावन लाल गुप्ता, दीपक चैधरी, सुनील पाठक, राजन सिंह निषाद, विकास शर्मा, बृजपाल सविता, कोमल, आंशू चक, आजाद जैन, सुशील यादव, लखपत बघेल, सचिन चक आदि हैं।

Read More »

पुलिस ने पकड़े नौ जुआरी, हजारों रूपए बरामद

सुहागनगरी में जुआरियों के विरूद्ध पुलिस ने शुरू किया धरपकड अभियान, नौ जुआरियों से बरामद किए हजारों रूपए
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में जुआरियों के विरूद्ध पुलिस ने सघन अभियान छेड दिया है। एसएसपी राहुल यादुवेन्दु ने जुआरियों और सटोरियों को पकडने के लिए सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर नौ जुआरियों को पकड लिया। इनके पास से करीब 18 हजार से अधिक रूपए और ताश की गड्डी भी बरामद की है। पुलिस जिले भर में चल रहे जुआ घरों की लिस्ट तैयार कर रही है।

Read More »

आठ रूपए के पीछे पेट्रोल पंप पर विवाद, फायरिंग

थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के सोफीपुर स्थित पेट्रोल पंप का मामला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पेट्रोल पंप पर खुले पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। पंप पर फायरिंग हो गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस चैकन्नी हो गई है। पंप पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है जबकि घायलों का उपचार चल रहा है।

Read More »

तीसरे दिन भी जारी रहा ग्राम पंचायत सचिवों का अनिश्चित कालीन धरना

तीन सूत्रीय मांगो को लेकर विकास भवन के सामने धरने पर बैठे ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिले के नौ ब्लाकों में कार्यरत ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर छह जून से विकास भवन के सामने अनिश्चित कालीन हडताल पर बैठे है। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
जिला अध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा कि तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार को पहले ही चेतावनी दे दी थी। कई बार एक और दो दिवसीय धरने दिए। काली पट्टी बांधकर कार्य किया। भूख हडताल पर भी रहे।

Read More »

जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालेे छात्रों में यूपी बोर्ड, सीबीएसई0 बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं में से सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुरातल सरस्वती इण्टर कालेज शिकोहाबाद के कुलदीप यादव, किडस कार्नर के नमन शर्मा, गार्डेनिया इंका की मोनिका यादव, पुरातन सरस्वती इका शिकोहाबाद के आकाश, बीआइंका माधव गंज की छात्रा निकेता शामिल रहे।

Read More »

आयुक्त आगरा मण्डल जनपद के विकास खण्ड एका व जसराना के गांव करेंगी निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आयुक्त आगरा मण्डल आगरा 10 जून को जनपद के विकास खण्ड एका के ग्राम भादऊ, मचन, सिंहपुर, आजमपुर सिलौटा, जहानपुर, कैलई तथा विकास खण्ड जसराना के बनवारा, अतुर्रा, न0 शादी, सलेमपुर जसराना, पलिया दोयम, बड़ागाॅव का निरीक्षण करेंगे।

Read More »

जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी युवजन सभा-बंटू कठेरिया

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी युवजन सभा महानगर की मासिक बैठक आजाद नगर में रवि शंखवार के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें युवजन सभा संगठन को मजबूत करके कार्य करेंगी। साथ ही जनता की समस्या को लेकर सड़को पर उतरने का कार्य करेगी।
महानगर अध्यक्ष बंटू कठेरिया ने कहा कि फूलपुर, गोरखपुर, कैराना, नूरपुर के उपचुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा है। देश की जनता ने भाजपा के झूठ और जुमलेबाजी के खिलाफ शुरूआत कर दी है। जिसका अंत आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बहार का रास्ता दिखाकर करेंगी। देश की जनता समाजवादी सोच को आगे बढ़ाकर गांधी, लोहिया के विचारों को अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने का काम करेंगी। वहीं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी, साथ ही समस्याओं को हल कराया जायेगा। सपा नेता दिलीप सिंह यादव व राजू यादव ने कहा कि आगामी 2019 के चुनाव में फिरोजाबाद की जनता सांसद अक्षय यादव को जिताकर पुनः संसद में भेजने का कार्य करेगी। बैठक में कुलदीप शंखवार, गुलशन शर्मा, गुडडू, सुनील शंखवार, संदीप शर्मा, विष्णु झां, लाखन चक, अंशुल कुमार, हिमांशु यादव, श्याम माथुर, नरेन्द्र बाल्मीकि, निगम बाल्मीकि, सचिन राठौर, सौरभ प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Read More »