Saturday, September 21, 2024
Breaking News

मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सर्दी बडते ही पुलिस सोने लगी गहरी नीद, थाने के समीप चोरो ने एक मोबाइल की दुकान का ताला चटकाकर लाखों की नगदी सामान चोरी कर ले गये। दुकान स्वामी ने चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते नजर आ रहे है।
थाना उत्तर क्षेत्र के लाजपतकुज निवासी प्रवीन कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सीयाराम गुप्ता की थाना उत्तर के पास ही सैमसंग कम्पनी के मोबाइल की दुकान है। रात्रि में दुकान को बन्द कर दुकान स्वामी अपने घर गया था। मध्यरात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा दुकान का ताला चटका कर उसके रखी लगभग छः लाख रूपये की नगदी, लगभग 50 से 70 मोबाइल जिनकी कीमत नौ से 15 हजार के मोबाइल चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी दुकान स्वामी को सुबह दुकान खोलने के दौरान हो सकी। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी मौके पर पहुची थाना प्रभारी लोकेश भाटी पुलिस टीम द्वारा दुकान में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो उसके में चोर चोरी करते हुए दिखायी दे रहा है।

Read More »

ऐसे कैसे पूरा होगा शहर का स्वच्छता अभियान

⇒नहीं हट रहे कई स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर
⇒मेयर नूतन राठौर पर टिकी हैं अब लोगों की उम्मीदें
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। बेशक नगर निगम मेयर ने स्वच्छता अभियान पर जोर दिया है पर उनके कमान संभालने के बाद भी कई स्थानों पर गंदगी के ढेर अभी बाकी हैं, जिस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा। यह गंदगी के ढेर जब तक हटना शुरू नहीं होंगे तब तक यह स्वच्छता का अभियान रंग नहीं लायेगा। अब लोगों की उम्मीद है नव निर्वाचित मेयर इस ओर जरूर ध्यान देंगी?
बताते चलें कि शहर के होटल मोनार्क के सामने दूसरी ओर, होटल गर्ग के सामने दूसरी ओर सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं, जो कि रोज लगे रहते हैं, इन्हें हटवाने के लिये कई बार यहां के लोगों द्वारा कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। नगर निगम में भी शिकायत की गई थी पर ध्यान नहीं दिया गया। अब इस गंदगी के ढेर के कारण ही कई तरह की बीमारियां पनप रही हैं। 

Read More »

नववर्ष की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्टी 31 को

औरंगाबादःबुलन्दशहरः जन सामना ब्यूरो। यहां कान्ता कुज में नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर की रात्रि को एक काव्य गोष्टी का आयोजन नवनीत गर्ग के संयोजन में आहुत होगा। जिसमें कमल भारद्वाज, राजेन्द्र राज, ख्याली राम खुशहाल, बाबा बुलन्दशहरी, राजेश गोयल, बांके लाल, आदि कवि भाग लेंगे।

Read More »

इटावाः नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

इटावाः राहुल तिवारी। थाना इकदिल क्षेत्र ग्राम पिलखर नहर आराजी जादौपुर के पुल के नीचे सुबह करीब ग्राम वासियों ने इकदिल थाना सूचना दी कि अज्ञात युवक का शव उम्र करीब 40 वर्ष पुल के नीचे पड़ा हुआ है। गांव में हड़कम्प मचा हुआ है। 100 नंबर सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर के किनारे निकाला गया।
थानाध्यक्ष इकदिल मुकेश कुमार सिंह को 100 नंबर पुलिस तत्काल सूचना दी फिर भी थाना इकदिल पुलिस दो घण्टे बाद पहुंची। जब आलाधिकारियों का फोन थानाध्यक्ष इकदिल पर पहुंचा तब मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे शव का फोरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया गया जबकि थाना इकदिल पुलिस 8 दिसम्बर को चांदनपुर बम्बे की पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था और इससे पहले चार माह पूर्व एक सिर कटी अर्धनग्न महिला का भी शव मिला था। इसके बावजूद भी इकदिल कस्बा इंचार्ज और थानाध्यक्ष अभी तक किसी भी शव का शिनाख्त नहीं कर पाये। तीन बार घटना होने के बावजूद भी इकदिल पुलिस सोयी हुई है। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है जबकि इकदिल थानाध्यक्ष मिस कनेक्ट पर थानाध्यक्ष बने हुये हैं। मुख्यमंत्री व डीजीपी का आदेश जारी हुआ था कि कोई भी थानाध्यक्ष को चार्ज नहीं दिया जाएगा।

Read More »

सवा लाख से एक लड़ावाँ ताँ गोविंद सिंह नाम धरावाँ

चिड़ियाँ नाल मैं बाज लड़ावाँ
गिदरां नुं मैं शेर बनावाँ
सवा लाख से एक लड़ावाँ
ताँ गोविंद सिंह नाम धरावाँ
सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह द्वारा 17 वीं शताब्दी में कहे गए ये शब्द आज भी सुनने या पढ़ने वाले की आत्मा को चीरते हुए उसके शरीर में एक अद्भुत शक्ति का संचार करते हैं।
ये केवल शब्द नहीं हैं, शक्ति का पुंज है, एक आग है अन्याय के विरुद्ध, अत्याचार के विरुद्ध, भय के विरुद्ध, शक्ति के दुरुपयोग के विरुद्ध, निहत्थे और बेबसों पर होने वाले जुल्म के विरुद्ध।
कल्पना कीजिए उस आत्मविश्वास की जो एक चिडिया को बाज से लड़ा सकता है, उस विश्वास की जो गीदड़ को शेर बना सकता है, उस भरोसे की जिसमें एक अकेला सवा लाख से जीत सकता है। और हम सभी जानते हैं कि उन्होंने जो कहा वो करके भी दिखाया।
मुगलों के जुल्म और अत्याचारों से टूट चुके भारत में एक नई शक्ति का संचार करने के लिए उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन आनन्दपुर साहिब में एक सभा का आयोजन किया। हजारों की इस सभा में हाथ में नंगी तलवार लिए भीड़ को ललकारा, इस सभा में कौन है जो मुझे अपना शीश देगा?
गुरु जी के ये शब्द सुनकर पूरी सभा में से जो पांच लोग अपने भीतर हौसला लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए आगे आए इन्हें गुरु गोविंद सिंह जी ने पंज प्यारे का नाम देकर खालसा पंथ की स्थापना की और नारा दिया वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह।

Read More »

धूमधाम से अटलजी का जन्म दिन 25 को मनायें

हाथरसः जन सामना संवाददाता पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में हसायन मंडल की बैठक हसायन स्थित दाऊजी मंदिर पर हुई।
बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकान्त गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार व हसायन मंडल के प्रभारी डा. राजीव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस हर मंडल तथा हर बूथ पर मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में सेक्टर प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि अपने-अपने सेक्टर के प्रत्येक बूथ पर अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जाये।
इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकान्त गर्ग ने कहा कि 25 दिसम्बर को सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचायेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के कार्यों को भी जनता तक पहुंचायें।

Read More »

वसुन्धरा में 24 से सीपू जी महाराज करेंगे श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित वसुंधरा एन्क्लेव में 24 दिसंबर से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ होगा और भक्ति रस की वर्षा होगी जबकि विशाल कलश यात्रा भी धूमधाम से निकलेगी।
आयोजक एवं व्यापारी नेता अनिल वाष्र्णेय व अनुज वाष्र्णेय ने बताया कि तेल वाला परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजको ने बताया कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सीपूजी महाराज द्वारा 24 दिसम्बर से दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पंजाबी कॉलोनी स्थित साई मंदिर से सुबह 10 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा में 25 दिसंबर को वराह अवतार, कपिल अवतार, सती प्रसंग का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसंबर को ध्रुव चरित्र, अजमिल एवं प्रहलाद चरित्र का आयोजन होगा। 27 दिसंबर को गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, कृष्णानंद महोत्सव का कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 28 दिसंबर को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन लीला, 29 दिसंबर को कृष्ण रूकमणि विवाह, 30 दिसंबर को सुदामा चरित्र, नवयोगेश्वर प्रसंग, 24 गुरू, परीक्षित मोक्ष, आदि के प्रसंग होंगे।

Read More »

एन.एस.पी.एस. ने किया अपने मेधावी छात्र को सम्मानित

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के पूर्वछात्र योगेश पाण्डेय ने डाॅ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उ0प्र0 द्वारा आयोजित एम.सी.ए. (सत्र 2016-17) की परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं जनपद का नाम रोशन किया है। जिसके लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा योगेश को स्वर्ण पदक द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर एन.एस.पी.एस. त्रिपुला में सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें योगेश पाण्डेय को विद्यालय प्रबन्धक शशिकान्त शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय सहप्रबन्धिका रश्मि शर्मा, प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति एवं विद्यालय परिवार ने योगेश को इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More »

रैन बसेरा में बदइंतजामी; परेशान है राहगीर व तीमारदार

ऊंचाहार, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। सूबे के अयाम बदला और सूबे के मुख्यमंत्री सख्त हुए और जब उनके इंतजामों की ओर ध्यान दिया जाये तो प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यहां पे स्वास्थ्य विभाग के अंदर बने रेन बसेरा बदहाल हो गया है जिसके कारण यहां पे आने वाले राहगीरो व मरीजो के तीमारदरों के रूकने के लिये अनयूज है। रायबरेली से 40 किलोमीटर दूर इलाहाबाद एनएच मार्ग के पटरी सटा हुआ ऊंचाहार नगर पंचायत का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। जहां पर रैन बसेरा टीन सेट का बना हुआ है। यहाॅ पर आने वाले राहगीर व मरीजों के भर्ती होने पर उनके तीमारदारों के रूकने के लिये बनाया गया है।

Read More »

दृढ़ संकल्प से अपनी बुराईयों को शिव भोलेनाथ पर अर्पित करें ….

हाथरसः जन सामना संवाददाता।सभी का भला हो भगवान, सब सुख और शान्तिमय जीवन बितायें यह मनोभावों को लिये हुए रूहेरी एवं अमरपुरघना में शिवदर्शन आध्यात्मिक विश्व शन्ति यात्रा में शामिल जन यह संदेश दे रहे थे। आगे- आगे शिव महिमा का गुणगान करने वाले गीतों को बजाता शिवदर्शन वाहन तथा उनके पीछे हाथ में शिवध्वज, एवं तख्तियाँ, बैनर लिए हुए ब्रह्मावत्स शामिल थे। यह यात्रा जनपद के विभिन्न गाँवों में शिवरात्रि तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य शिवरात्रि से पूर्व ही जनपद के सैकड़ों गाँवों तक शिव भोलेनाथ के अवतरण का संदेश पहुँचाना है।   जवार और गोपालपुरा में शान्ति यात्रा की सम्पन्नता के उपरान्त उपस्थित शिवभक्तों को सम्बोधित करते हुए अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी केन्द्र संचालिका बी.के. शान्ता बहिन ने कहा कि शिव पर गंगा जल चढ़ाने के लिए स्थूल कांवर तो बहुत बार चढ़ाई होगी लेकिन विकारी, दूषित मनोभावों का शमन नहीं हो पाया इसलिए जीवन में परिवर्तन करके सच्चा व्रत के अर्थ को समझते हुए बुराईयों से बचने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा रूपी कांवर शिव बाबा पर चढ़ाने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा और मन तामसी भावनाओं से मुक्त होकर सुखमय संसार की रचना में अपनी भूमिका निभायेगा। सोनई से पधारीं बी.के. दुर्गेश बहिन ने शिवभोलेनाथ पर बेलपत्र चढ़ाने का भाव समझाते हुए कहा कि एक डण्ठल से जुड़े हुए तीन पत्ते परमात्मा शिव द्वारा ब्रह्मा द्वारा स्थापना, विष्णु द्वारा पालना एवं शंकर द्वारा विनाश का प्रतीक हैं।

Read More »