Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इटावाः नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

इटावाः नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

शव को देखते पुलिस अधिकारी

इटावाः राहुल तिवारी। थाना इकदिल क्षेत्र ग्राम पिलखर नहर आराजी जादौपुर के पुल के नीचे सुबह करीब ग्राम वासियों ने इकदिल थाना सूचना दी कि अज्ञात युवक का शव उम्र करीब 40 वर्ष पुल के नीचे पड़ा हुआ है। गांव में हड़कम्प मचा हुआ है। 100 नंबर सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर के किनारे निकाला गया।
थानाध्यक्ष इकदिल मुकेश कुमार सिंह को 100 नंबर पुलिस तत्काल सूचना दी फिर भी थाना इकदिल पुलिस दो घण्टे बाद पहुंची। जब आलाधिकारियों का फोन थानाध्यक्ष इकदिल पर पहुंचा तब मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे शव का फोरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया गया जबकि थाना इकदिल पुलिस 8 दिसम्बर को चांदनपुर बम्बे की पुलिया के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था और इससे पहले चार माह पूर्व एक सिर कटी अर्धनग्न महिला का भी शव मिला था। इसके बावजूद भी इकदिल कस्बा इंचार्ज और थानाध्यक्ष अभी तक किसी भी शव का शिनाख्त नहीं कर पाये। तीन बार घटना होने के बावजूद भी इकदिल पुलिस सोयी हुई है। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है जबकि इकदिल थानाध्यक्ष मिस कनेक्ट पर थानाध्यक्ष बने हुये हैं। मुख्यमंत्री व डीजीपी का आदेश जारी हुआ था कि कोई भी थानाध्यक्ष को चार्ज नहीं दिया जाएगा। पता नहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को क्या लगता है ऐसे थानाध्यक्ष को चार्ज दिये हुये है और चार चार घटना होने के बावजूद भी कोई खुलासा नहीं हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या तो अपने बड़े अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है या अपने किसी लोभ प्रलोभन में चार्ज दिये हुये हैं।