Sunday, September 22, 2024
Breaking News

निर्वाचन आयोग में करेंगे राधाकुंड सीट को अनारक्षित करने की मांग

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के नगर पंचायत राधाकुंड में करीब तीन दशक से आरक्षण में चल रही राधाकुंड नगर पंचायत की सीट के इस बार भी अनुसूचित जाति के लिए किए जाने पर कस्बे के स्थानीय लोगों में रोष दिखा।आरक्षण के बदलाव को लेकर राधाकुंड के सभ्रांत नागरिकों की सामूहिक बैठक मीरा वाली धर्मशाला में नगर वासियों की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आरक्षण के बदलाव को लेकर रणनीति तय गई।जिसमें सभी एकजुट लोग डीएम से मिलकर सीट को अनारक्षित कराएंगे। निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश से भी करीब तीन दशक से आरक्षित सीट को अनारक्षित करने की मांग की जाएगी।गौरतलब है कि राधाकुंड की नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 1995 से आरक्षण चल रहा है।जिसमें अनुसूचित जाति पुरुष दो बार अनुसूचित जाति महिला एक बार पिछड़ा वर्ग महिला एक बार व पूर्व में एक सामान्य महिला रही है।

Read More »

फॉरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी हुई गठित

♦ शाश्वत तिवारी अध्यक्ष, शीबू खान महासचिव तथा कोषाध्यक्ष बनी प्रियंका यादव
♦ केंद्र सरकार की विदेश और कूटनीति के नए कैडर को समझना है संगठन का उद्​देश्य
♦ फतेहपुर जनपद के कई नामचीनों को किया गया है शामिल
फतेहपुर। फॉरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शाश्वत तिवारी को अध्यक्ष, शीबू खान को महासचिव, प्रियंका यादव को कोषाध्यक्ष तथा नवनीत रावत को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। फॉरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएसीआई) का उद्​देश्य तेजी से बदलती दुनिया तथा विकास के हर घटना से खुद को अवगत कराना है साथ ही विदेश और कूटनीति के नए कैडर को समझना ही संगठन का मुख्य उद्​देश्य है।
सोमवार को प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हाई कमान द्वारा किया गया है, जहां पर उत्तर प्रदेश इकाई के लिए लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही बताया गया है कि महासचिव पद पर फतेहपुर के शीबू खान, शाहजहांपुर के सुशील शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौशाम्बी से प्रियंका यादव को कोषाध्यक्ष, प्रयागराज के सतीश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, मथुरा के चंद्रशेखर दीक्षित तथा जौनपुर के मोहम्मद असलम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Read More »

सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को फौरी राहत

राजीव रंजन नाग; नई दिल्ली। पिछले महीने सूरत के सीजेएम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। आज इस केस में कोर्ट से राहुल को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्मोदी सरनेमश् टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में अपील करने के लिए सोमवार को सूरत पहुंचे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी भाई राहुल के साथ सूरत आईं। सूरत कोर्ट ने राहुल को 13 अप्रैल तक जमानत दे दी। वहीं, उनकी सजा के खिलाफ सुनवाई के लिए तीन मई की तारीख दे दी। अदालत में उनकी अपील पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी. जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा।’ सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं।’ इससे पहले राहुल गांधी सोमवार दोपहर में बहन प्रियंका गांधी के साथ फ्लाइट से सूरत पहुंचे थे।
राहुल गांधी को पिछले महीने यहां की निचली अदालत ने दोषी ठहराया था और दो साल के लिए जेल की सजा सुनाई थी। दो भगोड़े कारोबारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरनेम के बारे में अपनी टिप्पणी में राहुल गांधी ने कहा था कि सारे चोरों के सरनेम मोदी हैं।

Read More »

विशेष लेख: अंतरिक्ष में इसरो के बढ़ते कदम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) अंतरिक्ष की दुनिया में निरन्तर नए-नए इतिहास रच रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं और अब इसरो ने पिछले दिनों कुल 5805 किलोग्राम वजनी 36 उपग्रह एक साथ लांच कर एक बार फिर नया इतिहास रच दिया। इसरो के बाहुबली कहे जाने वाले सबसे भारी भरकम प्रक्षेपण यान ‘एलएमवी3’ (लांच व्हीकल मार्क-3) ने ब्रिटिश कम्पनी के इन उपग्रहों को लेकर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ान भरी और इन उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) पर लांच कर दिया। इसरो द्वारा इस रॉकेट मिशन कोड का नाम एलएमवी3-एम3/वनवेब इंडिया-2 मिशन रखा गया था। रॉकेट लांच होने के 19 मिनट बाद ही उपग्रहों के अलग होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और सभी 36 उपग्रह अलग-अलग चरणों में पृथक हो गए। लो अर्थ ऑर्बिट पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा होती है और ब्रिटेन (यूके) स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने के बाद अब पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों के समूह की पहली पीढ़ी पूरी हो गई है। इस सफल अभियान से दुनिया के प्रत्येक हिस्से में स्पेस आधार ब्रॉडबैंड इंटरनेट योजना में मदद मिलेगी। इस वर्ष फरवरी माह में एसएसएलवी-डी2/ईओएस07 मिशन के सफल लांच के बाद इसरो का यह दूसरा सफल लांच था।

Read More »

बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल के बार्षिकोत्सव में बच्चो ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद। बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल का 12 वां वार्षिकोत्सव नगर के रामचंद्र पालीवाल हॉल में धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में बच्चो ने जमकर धमाल मचाया। वहीं विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी कमलेश कुमार ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति एवं फिल्मी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन बच्चो द्वारा बृज की होली प्रस्तुत कर किया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग की न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी एवं सीओ सिरसागंज प्रवीण तिवारी ने छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई है।

Read More »

प्रसाद बनाते समय लगी सिलेंडर में आग, पांच लोग झुलसे

फिरोजाबाद। करबला गली नंबर 2 में हवन यज्ञ के लिए प्रसाद तैयार करते समय लगी आग से लोगों में हड़कंप मच गया। आग में पांच लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के दौरान आस-पास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी।
पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला गली नंबर 2 का है। यहां पर रहने वाले ताराचंद्र के तीन मंजिला मकान में रविवार को हवन यज्ञ का कार्यक्रम था और उसी के लिए घर में प्रसाद तैयार हो रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक गैस लीक होने पर सिलेंडर में आग लग गई और उससे घर के अन्य सामानों में भी आग की लपटें उठने लगी। आग से हड़कंप मच गया और पांच लोग आग की चपेट में आ गए, जिससे वह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

Read More »

भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा निकलेंगी

फिरोजाबाद। आचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में चार अप्रैल को भगवान महावीर जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे राजा दालमील से भगवान महावीर स्वामी की एक भव्य रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। जिसका उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। रथयात्रा राजा दालमील से प्रारंभ होकर अट्टावाला मंदिर, घंटा घर, गंज चौराहा, डाकखाना चौराी, गांधी नगर होते हुए कोटला चुंगी मेला स्थल पर पहुंचेगी। जहा श्रीजी का मंगल अभिषेक किया जाएगा। मेला समिति के महामंत्री तरुण कुमार जैन ने बताया कि 4 अप्रैल की रात्रि को भगवान महावीर स्वामी का भव्य पालना का आयोजन मैनपुरी से आए हुए कलाकारों के द्वारा किया जाएगा।

Read More »

दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा नगर के पालीवाल हॉल में दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाऐं देवी के नौ रूपों में बहुत ही आकर्षण दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बालिकाओं मॉ दुर्गा एवं नौ देवियों के स्वरूपों में बहुत आकर्षण दिखाई दे रही थी। वहीं मंच पर देवी के रूप में सजी बालिकाओ ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के आखिरी ने सभी लोगों मॉ दुर्गा की सामूहिक महाआरती की।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली चक्रवती सम्राट अशोक की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव समिति द्वारा रविवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा रसूलुपर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जो कि डाक बंगला, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला चुंगी होते हुए कुशवाह नगर सत्कार टॉकीज के पास राधाकृष्ण गार्डन कोटला रोड पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में डॉक्टर एसपी लहरी, राम सिंह कुशवाह, विनोद कुमार कुशवाहा, पप्पू भैया, महेंद्र सिंह कुशवाह, उषा कुशवाह, रविंद्र कुशवाह, त्रिलोकचंद कुशवाह, देवेश कुशवाह, प्रवीण कुशवाह, नीरज कुशवाह, राकेश बाबा कुशवाह, दीपक कुशवाह, राजू, ज्ञान सिंह शाक्य, संजय, राहुल, जितेंद्र, महावीर सिंह, गुलाब सिंह, उपेंद्र कुशवाह, वीरेंद्र सुमन आदि मौजूद रहे।

Read More »

बच्चों के उज्जवल भविष्य को सार्थक करेगी एस्ट्रोनॉमी लैब

लखनऊ/झांसी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कंपोजिट विद्यालय ग्राम दिगारा में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से नवनिर्मित एस्ट्रोनॉमी लैब एवं पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभिन्न विद्यालयों में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से निर्मित किए गए 44 पुस्तकालय भवनों, 39 एस्ट्रोनॉमी लैब एवं 03 डिजिटल लाइब्रेरी का भी वर्चुअल लोकार्पण किया।
जिले में एस्ट्रोनॉमी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय भवन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को लैब के सहारे पढ़ाई करने में आसानी मिलेगी तथा सौरमंडल के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही एस्ट्रोनॉमी लैब का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 39 विद्यालयों में खगोलीय प्रयोगशाला डीएमएफ के माध्यम से बनाई गई हैं।
मुख्य सचिव ने खगोलीय प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से एस्ट्रोनॉमी लैब का निर्माण कराया गया है। वहीं छात्रों को पढ़ाई करने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा फल है जो बांटने से बढ़ता है। शिक्षित होकर छात्र खुद व अपने परिवार को आगे बढ़ा सकते हैं।

Read More »