Saturday, September 21, 2024
Breaking News

बिचौलियों पर सख्त दिखे डीएम, होगी कार्यवाही

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत चयनित 61 अस्पतालों की सूची सहित विभिन्न बीमारियों का होने वाले इलाज का विवरण प्रदर्शित करवाएं। विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों को जोड़ा जाए दिन निर्धारित करते हुए, जो निःशुल्क भाव से मथुरा वासियों को सेवा और चिकित्सा परामर्श दे सकें। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव गांव जाकर किसान सहायक द्वारा ड्राप मोर क्राप-माइक्रोइरीगेशन योजना के अंतर्गत किसानों को चयनित किया जाए और बिचौलियों को दूर रखा जाए तथा बिचौलियों की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Read More »

घुटनों की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को मथुरा में ही मिलेगा सही परामर्श

मथुरा। घुटनों और हड्डियों की कमजोरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को शहर में विशेषज्ञों से परामर्श मिलेगा और प्राइमरी कंसल्टेशन के लिए उन्हें दूर मेट्रो शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद की मथुरा में ओपीडी सेवा भी शुरू की गई। ये ओपीडी सेवा हड्डी और जोड़ों से संबंधित मामलों के लिए है, जो मथुरा के कृष्णा नगर स्थित विपिन हॉस्पिटल के साथ पार्टनरशिप में शुरू हुई है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद में ऑर्थाेपेडिक एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर व एचओडी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में हुई तरक्की के बारे में जानकारी दी।

Read More »

सैकड़ों लोग अधिकारियों को सुनाने पहुंचे ’आशियाना उजड़ने की दर्द’

⇒मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन के गेज परिवर्तन के लिए हटाया जा रहा है अतिक्रमण
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। शुक्रवार को सैकड़ों लोग अधिकारियों को अपने आशियाना उजड़ने का दर्द सुनाने पहुंचे। इन लोगों की मांग थी कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। वृंदावन और मथुरा के बीच रेलवे लाइन के गेज परिवर्तन के चल रहे कार्य से प्रभावित सैकड़ों लोग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुबह ये लोग कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गये थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या में इजाफा होने लगा। महिला, पुरुष और बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और बडी संख्या में यहां पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह इन लोगों का नेतृत्व कर रहे थे। जब ये लोग जिलाधिकारी से मिलने के लिए निकले तो पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। इससे नाराज लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी से मिलने की मांग कर रहे थे, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी इस बात के लिए राजी नहीं थे। दोनों ओर से इसी जद्दोजहद में करीब एक घंटे का समय निकल गया।

Read More »

ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मथुरा में कलेक्ट्रेट पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। एमएसपी, छुट्टा गोवंश, बिजली विभाग की मानमानी जैसे मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दों को भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के सामने उठाया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने ही नहीं दिया है। नो एंट्री के नाम पर किसानों और ट्रैक्टरों को जगह जगह रोका गया है। इसके बाद भी बडी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रशासन ने ताला जड़ दिया।

Read More »

डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली प्रभात फेरी

मथुरा। भारत सरकार द्वारा चलाये गए अभियान हर घर तिरंगा 2.0 के तहत मथुरा मुख्य डाक घर के स्टाफ द्वारा एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी मथुरा मुख्य डाकघर से शुरू होकर राजीव भवन तथा सिविल लाइंस से होते हुए मुख्य डाकघर पर संपन्न हुई। प्रवर डाक अधीक्षक मथुरा राम सागर शर्मा, प्रवर डाक पाल रंजीत अग्रवाल, सहायक अधीक्षक शरद कुमार वर्मा कार्यालय सहायक देश दीपक सिंह, अक्षय यादव, प्रखर रस्तोगी, धर्मेंद्र कुमार, प्रशांत दुबे, पुनीत पाठक एवं मुख्य डाकघर के सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने अपने घर पर इस वर्ष 13 से 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के समक्ष निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना के संबंध में 03 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। विचार-विमर्श के उपरान्त समिति ने 01 निजी विश्वविद्यालय-राधा गोविंद विश्वविद्यालय-चंदौसी (संभल) एवं 02 परिसर दूरस्थ केंद्र-जी०एल०ए० विश्वविद्यालय परिसर दूरस्थ केंद्र-ग्रेटर नोएडा तथा आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर दूरस्थ केंद्र-ग्रेटर नोएडा को आशय पत्र जारी करने की संस्तुति की।

Read More »

महिलाओं को दी डिजिटल लेन देन जानकारी

मथुरा। छाता की ग्राम पंचायत धीमरी में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक मिशन अनुराग दिगंबर के नेतृत्व में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को शासन द्वारा नियुक्त की गई बीसी सखी द्वारा बैंकिंग लेनदेन के बारे में जानकारी दी गयी। बताया कि किसी भी महिला को अपने किसी भी बैंक के खाते में वित्तीय लेनदेन के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ेगा। अनुराग दिगंबर ने ऑनलाइन लेनदेन के फायदे एवं सुरक्षा के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया। इसके साथ ही सभी बीमा योजनाओं और समूह लोन में आवश्यक बातों का ध्यान रखने के बारे में बताया।

Read More »

अंग्रेजों के जमाने के रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण की सुगबुआहट

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण की भनक लगते हैं संबंधित दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता बेचैन हो उठे हैं। मथुरा सिविल लाइन इलाके में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय 1915 में तत्कालीन कलेक्टर डैंपियर द्वारा बनवाया गया था। पांच अगस्त को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण के संबंध में निर्णय लिया गया था। जिसकी भनक लगने के बाद गुरुवार को दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं ने वर्तमान रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू करा दिया। मथुरा सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी के पास स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर हड़ताल की गई।

Read More »

भाकियू टिकैत ने शुक्रवार को किया ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। किसानों के नाम पर राजनीति खूब हो रही है। किसानों के हित की दुहाई देकर किसान संगठन खूब हो हल्ला हो रहा है। इस बीच किसान राजनीति के नाम पर तमाम नए संगठन उग आए हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पकड किसानों पर मजबूत रही है। वर्तमान में जनपद में किसान राजनीति के नाम पर संगठन को चला रहे किसान नेताओं की किसानों पर कितनी पकड़ है, यह बहुत हद तक शुक्रवार को प्रस्तावित तिरंगा ट्रैक्टर रैली में साबित होगा। किसानों के अगुआ होने का दावा ठोकते रहे तमाम किसान संगठन महत्वपूर्ण अवसरों पर उंगलियों पर गिनने लायक किसान ही एकत्रित कर पाते हैं।

Read More »

मणिपुर से पहुंचे लोगों ने राज्य में शांति के लिए राधा रानी से की प्रार्थना

मथुरा। मणिपुर हिंसा से देश दुखी है। मणिपुर से ब्रज पहुंचे लोगों ने राज्य में शांति और खुशहाली वापस लाने के लिए राधा रानी से मिन्नत की। गोवर्धन मणिपुर में लगातार हत्या आगजनी से आहत तमाम लोग राधारानी की शरण में राधाकुंड पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना कर राधारानी से प्रार्थना की। गुरुवार को मणिपुर के ऐरावत महाराज के निर्देशन में लोग राधा कुंड पहुंचे। राधा कुंड में स्नान किया और मणिपुर में शांति स्थापना को राधा रानी की पूजा अर्चना की। ऐरावत महाराज ने बताया कि मणिपुर में हिंसा फैली है लोग हमला हो रहे हैं। घर जल रहे हैं, हत्या हो रही हैं। आगजनी हो रही है।

Read More »