राज्य की 111 सशक्त महिलाओं के सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और महाभारत के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान ने किया सम्मानित
भिवानी/मंडी,हिसार l रोहतक में आयोजित राज्य की 111 महिलाओं के सम्मान समारोह में हिसार के आर्यनगर की बेटी एवं सिवानी मंडी के गाँव बड़वा की निवासी लेखिका/शिक्षिका प्रियंका ‘सौरभ’ को’पावरफुल वीमेन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दैनिक भास्कर समूह और एलपीएस बोसार्ड की तरफ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए राज्य भर की दो हज़ार महिलाएं नामांकित हुई थी, हिसार की शिक्षिका/लेखिका प्रियंका ‘सौरभ’ का नारी संवेदना पर उत्कृष्ट लेखन एवं शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रयास हेतु अवार्ड दिया गया।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन के अवसर पर रायबरेली सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा किया। बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर मानव संसाधन विभाग की प्रमुख वंदना चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान वे बालिका सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग करने वाली सभी बालिकाओं से मिली और उनके साथ अपने करियर व उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया।बालिकाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि कुछ बड़ा पाने का सपना देखा जाए और उसके लिए दृढ़ निश्चय किया जाए। इसके बाद आपका अगला कदम अपनी मंजिल की ओर बढ़ने के लिए होना चाहिए। फिर आपका रास्ता खुद बनता चला जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि एनटीपीसी द्वारा संचालित किया जा रहा यह कार्य निश्चित रूप से ना केवल बालिकाओं के लिए अच्छा अवसर दे रहा है साथ ही साथ अन्य संस्थानों को तथा उद्योगों को ऐसे कार्यक्रम करवाने की प्रेरणा मिल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने विश्वास व्यक्त किया कि बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी का यह कार्य बालिकाओं के भविष्य के लिए बहुत बड़ा संबल साबित होगा।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला न्यायालय रायबरेली में किया गया। रक्तदान कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा दीपप्रज्जवलन करके किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताकर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 की थीम रक्तदान एकजुटता का कार्य है प्रयासों में शामिल हो और जीवन बचाएं। इस अवसर पर जिला जज द्वारा बताया गया कि रक्तदान करने से न सिर्फ दूसरों की जान बचायी जा सकती है बल्कि यह हमारी खुद की सेहत के लिए भी फायदेमन्द होता है।
रोजगार मेले में 43 अभ्यर्थी हुए चयनित
(हक की बात के अन्तर्गत आयी महिलाओं की शिकायतों को अधिकारी/ थानाध्यक्ष गंभीरता से लेकर उसका करें निराकरण: माला श्रीवास्तव)
डीएम ने कर्मचारियों द्वारा कार्यो में लापरवाही करने पर लगाई फटकार
डीएम ने जन सामान्य व व्यापार मण्डल के साथ बैठक कर महायोजना-2021 के प्रस्तावित भू-उपयोग के संशोधित प्रारूप दी गई जानकारी
21 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जायेगा: सीडीओ
ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के कबीर चौराहा मजरे खोजनपुर निवासी युवा समाजसेवी हसनैन मंसूरी के पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त होने पर लखनऊ से ऊँचाहार प्रथम आगमन पर सैकड़ों समर्थकों ने आवास पर पहुँचकर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया है। गाँव निवासी युवा समाजसेवी हसनैन मंसूरी को पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी।इस दौरान नवनियुक्त पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी साहब व शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे राष्ट्रीय स्तर का संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गये जिम्मेदारी का मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूँगा और संगठन को मजबूती दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा। शीर्ष नेतृत्व के अनुमति के बाद जल्द ही पूरे देश व प्रदेश का दौरा कर संगठन मजबूती का कार्य करूँगा।