फिरोजाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक मोहल्ला शीतल खा पर आयोजित हुई। जिससे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने और नए सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया।
महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि 2022 का चुनाव राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ा जाएगा। जिसमें वार्ड स्तर की कमेटी गठन करने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरेशी एवं महासचिव मोहम्मद सलीम को 10-10 वार्ड प्रभारी बनाया गया। बैठक में महानगर उपाध्यक्ष प्रवक्ता सौरभ पोरवाल, अल्पसंख्यक जिला संयोजक वकार खालिक, महासचिव मोहम्मद सलीम, वकार अहमद, मोहम्मद यामीन, विशाल गोला, मोहम्मद अशरफ, शिवम शर्मा, कल्लू अंसारी, छोटे मोहम्मद, हसन मोहम्मद, जावेद इब्ने हसन अंसारी, साहिब सिद्दीकी, अमन द्विवेदी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
Read More »