नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार डॉ० धनञ्जय सिंह का जन्मदिन उनकी शिष्या डॉ. बबली वशिष्ठ ने कल शाम हिंदी भवन, नई दिल्ली में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और कवियों की शानदार कविताओं के साथ मनाया। डॉ. बबली वशिष्ठ एवम् उनकी बहन मंजू वशिष्ठ ने इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों को जिनमे महेश दर्पण, मतीन अमरोही, संतोष खन्ना, विजय कुमार भाटिया, कैलाश वशिष्ठ, अनीता कपूर रहे। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवम् प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया, डॉ. अनीता कपूर को हिंदी प्रसार के लिए विशेष योगदान हेतु (गायत्री साहित्य शिरोमणि सम्मान) से सम्मानित किया गया। सभी साहित्यकारों ने अपनी सुन्दर कविताओं के साथ डॉ धनंजय को शुभकामनाएं प्रेषित की। मंच का शानदार संचालन कवि इंद्रजीत सुकुमार ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में किया।
इस अवसर पर जाने माने चित्रकार एवम् कवि संजय कुमार गिरि ने डॉ धनंजय सिंह का पेंसिल से बनाया सुंदर स्क्रेच भी भेंट किया जिसकी वहाँ उपस्थित सभी श्रोताओं ने उनकी भूरी-भूरी ने प्रसंसा की।
Read More »
Jansaamna
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। 58वें एनडीसी कोर्स के शिक्षकों और सदस्यों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज वैश्विक वातावरण चुनौतीपूर्ण और गतिशील है। एक समय था जब राष्ट्र की प्रादेशिक अखंडता बनाये रखने के लिए सुरक्षा और प्रतिरक्षा एक दूसरे के पर्याय थे। आज वह स्थिति नहीं है। आज जब हम सुरक्षा की बात करते है तो उसमें आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, उभरती हुई प्रोद्योगिकियां और पर्यावरण जैसे सभी विषय सुरक्षा से संबद्ध हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया परस्पर जुड़ती जा रही है, उसमें हमारी राष्ट्रीय सीमा से परे राजनीतिकए सामाजिक और आर्थिक उतार.चढ़ाव का हमारी सुरक्षा पर पहले से अधिक असर पड़ता है।
प्रधानमंत्री वाराणसी में गंगा नदी पर अंतर्देशीय टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे