राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। क्या एक और महामारी आने वाली है? एक चीनी टीम ने एक नया बैट कोरोनावायरस पाया है जो जानवर से इंसान में फैलने का जोखिम रखता है क्योंकि यह कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस के समान ही मानव रिसेप्टर का उपयोग करता है। HKU5-CoV-2 नामक इस वायरस में कोविड-19 के लिए जिम्मेदार वायरस SARS-CoV-2 के समान ही मानव रिसेप्टर का उपयोग पाया गया।
एक मीडिया रिपोर्ट के एनुसार चीनी वायरोलॉजिस्ट की एक टीम ने एक नया बैट कोरोनावायरस पाया है, जो जानवरों से इंसानों में फैलने का जोखिम रखता है, क्योंकि यह कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस के समान ही मानव रिसेप्टर का उपयोग करता है। भारत सरकार ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Jansaamna
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ’ के अंतर्गत संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार व कला-संस्कृति के संवर्धन की दृष्टि से संस्कृत विभाग द्वारा श्लोक गायन, संस्कृत गीत, संस्कृत स्त्रोत पाठ एवं सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
फिरोजाबाद। अवैध रूप से पशुओं का कटान करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, छुरा और रस्सी भी बरामद हुई है।
फिरोजाबाद। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की दिल्ली प्रदेशाध्यक्षा रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने तथा बिजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे वैश्य समाज में खुशी लहर है। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष डॉ अमित गुप्ता के नेतृत्व में रामलीला मैदान स्थित अपने प्रतिष्ठान व कैंप कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। डॉ अमित गुप्ता ने कहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वैश्य समाज की बेटी को सम्मान दिया है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने तथा विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाना स्वागत योग्य निर्णय है। इससे सम्पूर्ण वैश्य समाज गौरवान्वित है।
फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन देवोत्थान एकादशी, फुलेरा दौज, अखतीज, बड़रिया नवमी पर बड़े ही धूमधाम के साथ राधाकृष्ण गार्डन कोटला रोड पर किया जाता है। समिति एक मार्च को फुलेरा दौज के अवसर पर 32 जोडो का विवाह सम्पन्न करायेंगी। जिसका शनिवार को राधाकृष्ण गार्डन में समिति पदाधिकारियों ने 32 कन्याओं के गृहस्थी में उपयोग हेतु सामान का वितरण किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष व सस्थापक बंटू कुशवाह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश, प्रबंधक मनोज कुशवाह, सचिव अरविंद गौतम, पंकज राठौर, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हाथरस। कोतवाली परिसर सासनी में थाना समाधान दिवस का आयोजन एडीएम बसंत अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें आई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शनिवार को लगाए गये समाधान दिवस में एडीएम ने मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों को समयबद्धता के भीतर ही निपटाया जाए। यदि किसी समस्या का समाधान न होने पर उच्चाधिकारियों को अवश्य जानकारी दें। यदि समाधान से शिकायतकर्ता या दूसरा पक्ष संतुष्ट नहीं है तो दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान करायें इतने पर भी यदि समाधान नहीं होता तो उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दें। समाधान दिवस में दस शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें दस शिकायतें आई।
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन (सौ सैय्या अस्पताल वृंदावन) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आम नागरिक की तरह लाइन में लग कर पूछताछ खिड़की पर बीमारी/अस्पताल/स्टाफ के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने एन०आर०सी० सेंटर का भ्रमण कर कुपोषित बच्चों का हाल चाल जाना। एन०आर०सी० में माताओं से खान, पानी, दवा आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने माताओं से कहा कि अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। अस्पताल में संचालित रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सब्जी, दाल, चावल आदि की गुणवत्ता को परखा।
चन्दौली। जिले के पाण्डेयपुर में संचालित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आपरेशन में हुई घोर लापरवाही के कारण विगत 7 फरवरी को निशा नामक महिला की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अत्यधिक ब्लड स्राव की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ अभी तक कार्यवाही न करने से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में मजदूर, किसान, नौवजवान, महिलाओं ने सीएमआ के खिलाफ प्रदर्शन किया।