Friday, April 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ससुराल आए युवक का खेत में पड़ा मिला शव, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

ससुराल आए युवक का खेत में पड़ा मिला शव, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के गरीब का पुरवा मजरे अतरेहटा निवासी मनीष सैनी (मृतक उम्र 32 वर्ष) पुत्र रज्जनलाल रविवार की शाम करीब 6 बजे पत्नी रूबी, बेटे वीर (10) बेटी नित्या (7), रिया (4) के साथ नगर पंचायत के भवानीगढ़ वार्ड स्थित पूरे मालिन अपनी ससुराल आया था। वहीं ससुराल के बगल में स्थित मन्दिर में रामनवमी पर आयोजित भण्डारे में शामिल होने के लिए ग़या था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे जिसका शव ससुराल से महज 200 मीटर की दूर एक खेत में पड़ा मिला। जिसके पेट में दो छेद मिले हैं। जिसको लेकर ग्रामीण गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
मृतक के साले ऋतिक सैनी का कहना है कि वह सुबह शौंच के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में उसे चप्पल पड़े मिले थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर खेत में उसके जीजा मनीष सैनी का शव खेत में पड़ा मिला, जिसकी जानकारी भागकर उसने परिजनों को दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। मृतक के ससुराली जनों से पूछताछ की। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। हत्या कैसे की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।