चन्दौली, दीपनारायण यादव। चन्दौली आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एवं जनपद के नोडल अधिकारी दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निदेर्शित करते हुये कहा कि पं0 कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय में एक अलग से चिकित्सकों की टीम गठित कर अलग कमरे में सुचारू रूप से व्यवस्था की शुरूआत करें, जिसमें आयुष्मान योजना के पात्र व्यक्तियों का इलाज प्राथमिकता एवं सक्रियता के साथ सफल किया जाय जिससे आयुष्मान भारत योजना में पात्र लाथार्थियों के मरीजोें की संख्या प्राईवेट हास्पिटल में कम से कम सके। इसके लिए चिकित्सकों को दिशा निर्देश जारी करते हुये इस पहल पर विशेष कार्य किया जाय अगले बैठक में बताया जाय कि अब तक कितने आयुष्मान योजना में पात्र मरीजों का अलग से इलाज किया गया।Read More »
Jansaamna
नई दिल्ली,
प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा।
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो।