सिकंदराराऊ, हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में एक प्लाट तथा मकान पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत को लेकर एक महिला उप जिलाधिकारी से मिली और न्याय की गुहार लगाई। उप जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को प्लाट में मकान कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
सुधा देवी पत्नी मुकेश कुमार उर्फ मनोज बाल्मीकि निवासी गिनौली किशनपुर सिकंदराराऊ अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी । उसके पति ने उसकी गला काटकर हत्या करने की कोशिश की । मायके वालों ने हस्तक्षेप करके उसके पति को तिहाड़ जेल भिजवा दिया । वह गिनौली किशनपुर अपने बच्चों को लेकर वापस लौटी तो यहाँ इस ग्राम के पुलिस चौकीदार एवं अन्य दो ने प्लाट और उसके कमरे पर कब्जा कर लिया । अब उसका रो – रो कर बुरा हाल है । मंगलवार को यह महिला उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान से एक प्रार्थना पत्र लेकर मिली ।उपजिलाधिकारी ने इस प्रार्थना पत्र पर कोतवाल के लिए निर्देश जारी किए हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने तुरंत पुलिस बल को वहां भेजा । मामला सही पाया गया है ।
JAN SAAMNA DESK
बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हाथरस। 2 दिन की बैंक का हड़ताल का जनपद में व्यापक असर देखा गया बैंकों में हड़ताल के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तमाम एटीएम मशीनें खाली हो गई। आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसो0 के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन कर आम जनता को यह बताया कि यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों ने व्यापारियों आम जनता के हित में की है। हड़ताल के चलते बैंकों के ताले नहीं खुले प्रदर्शन के उपरांत बैंक के सभी कर्मचारी उन बैंकों में गए जहां अधिकारियों ने बैंक खोल रखी थी बैंकों के निजीकरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैंक कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार और आईबीए के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पांच दिवसीय बैंकिंग पूरी तरह लागू करने, पेंशन अपग्रेडशन, पेंशन नियमों में सुधार, स्टाफ वेलफेयर स्कीमों में सुधार करने, विकलांग कर्मचारियों के वाहन भत्तों में सुधार कर ने, सभी बैंकों में व्यावसायिक घंटे सामान करने, भूतपूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का स्पष्टीकरण करने आदि मांगों श्री बैंक कर्मियों को अवगत कराया गया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूपीबीईयू के जिला अध्यक्ष बीके शर्मा सयुंक्त मंत्री यतेश गर्ग ने कहा कि बैंक कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम से अवगत कराया और कहा कि सरकार की इस नई पेंशन से बैंक कर्मचारी अपना पेट भी नहीं कर पाएंगे सरकार ने ऐसे उद्योगपतियों को ऋण दे दिया है । करोड़ को लेकर भाग गए हैं बीके शर्मा ने कहा कि पूरे देश का कर्मचारी हड़ताल पर है । 2 दिन की हड़ताल पूरी तरह सफल रही है ।
होली मिलन समारोह महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उड़ाया अबीर गुलाल
सिकंदराराऊ, हाथरस। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को जागेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा की प्रचंड जीत पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मोर्चा की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक होली के फाग गीत गाकर, ढोलक, नगाड़ा बजाकर एक- दूसरे को गुलाल व पुष्प की पंखुड़ी लगाकर 2024 के मिशन के लिए अभी से प्रयास करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की। साथ ही मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर मीरा माहेश्वरी एवं आरती त्रिवेदी ने कहा कि हमको अब 2024 मिशन पूरा करना है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को एक एक घर तक पहुंचाना है।
राधा गुप्ता व संतोष पौरुष ने कहा कि सबको बताना है कि सबका साथ सबका विकास मोदी ने जो कहा था वह आज देखने को मिल रहा है। चाहे वह उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, किसान बीमा योजना, स्वच्छ भारत योजना हो।
प्राथमिक विद्यालय की कमान बच्चों को सौंपकर,अध्यापक नदारद
⇔स्कूल की दीवारों को रंगने व उन पर कार्टून बनवा देने से कुछ नहीं होगा, अच्छी शिक्षा हेतु की जाए व्यवस्थाएं
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बेसिक शिक्षा विभाग की दशा का एक ताजा मामला सामने आया है। जहां स्कूल के सभी अध्यापक बच्चों के सहारे विद्यालय छोड़कर गायब हो गए थे और स्कूल का संचालन बच्चे कर रहे थे। मामला रोहनियां विकास खंड के धौरहरा प्राथमिक विद्यालय का है। यहां पर एक हेडमास्टर नागेन्द्र सिंह, दो सहायक अध्यापक विवेक कुमार गुप्ता , रामू और एक शिक्षामित्र तबस्सुम फातिमा तैनात है।
भू-माफियाओं को चिन्हित कर कठोर कार्यवाई करने का निर्देश
कानपुरः अखिलेश सिंह/प्रभात गुप्ता। समस्त तहसीलों में भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। तालाब, पोखर आदि को चिन्हित करते हुए उनमें हुए अवैध कब्जों को तत्काल खाली कराते हुए उनका जीर्णाेद्धार सुनिश्चित कराया जाए। समस्त विभाग अपने तालाब, पोखर की भूमि का चिह्नकन करते हुए उनकी जियो टैगिंग कराए एवं उनकी फीडिंग सुनिश्चित करें। समस्त तहसील के पोर्टल पर लंबित संदर्भ को तत्काल निस्तारित कराया जाये। ज्यादा समय से लंबित सन्दर्भों का निस्तारण ना होने पर संबंधित कर्मचारी/अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर अविवादित वरासत के मामलों को अभियान चलाकर दर्ज कराया जाए।
राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम समाज की भूमि पर हो गये अवैध कब्जे
⇒अवैध कब्जेधारकों ने ग्राम समाज की भूमि पर कर लिये पक्के निर्माण
⇒उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में अवैध कब्जों की जाँच करवाने की माग हुई।
⇒अधिकारियों की खुशामद करने वाले शातिर व्यक्ति ने करवा लिये ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे।
⇒ग्राम समाज की अधिकतर सम्पत्ति का उपभोग करते हैं राजेन्द्र सिंह के सगे रिश्तेदार।
कानपुर देहात : अखिलेश सिंह। ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति ने अधिकारियों से साँठगाँठ करके अपने परिवार के सदस्यों व सगे रिश्तेदारों के पक्के निर्माण करवा लिये। जबकि ग्राम समाज की भूमि पर जब जब अवैध निर्माण करवाये गये तब तब स्थानीय स्तर पर राजस्व से सम्बन्धित अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन क्षेत्र में तैनात रहे लेखपालों ने अवैध कब्जे करने वालों का साथ दिया। परिणामतः अवैध कब्जा करने वाले शातिर ने अधिकारियों से मिली भगत करके अब ग्राम समाज की जमीन को झूठ का सहारा लेकर विनियमतीकरण करवाने का काम शुरू कर दिया है। ग्राम समाज की भूमि पर होने वाले अवैध कब्जों अथवा निर्माणों को ग्राम प्रधानों ने भी अनेदखा किया और अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमों की पैरवी नहीं की, नतीजा यह हुआ कि ग्राम समाज के दो गाटों में एक ही परिवार व उसके सगे रिश्तेदारों का कब्जा हो गया।
नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे परीक्षा सम्पन्न
सादाबाद, हाथरस। नगर के प्रगतिपुरम स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे द्वारा एक परीक्षा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान से आये प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा आयोजित की गयी।
इस परीक्षा के दौरान डायट केन्द्र से आये प्रशिक्षुओं द्वारा विद्यालय में शिक्षा के स्तर एवं गुणवत्ता को हर प्रकार से जॉंचा एवं परखा जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे उम्मीद से ज्यादा खरे उतरे। नन्हे बच्चों की इस प्रतिभा से जहॉं प्रशिक्षु गदगद हो गये और बच्चों एवं विद्यालय के प्रबधतंत्र तथा शिक्षकों की जमकर तारीफ की। वार्ता के दौरान बताया के प्रत्येक विकास खण्ड में एक एक विद्यालय को एनसीआरटी द्वारा परीक्षा के लिये चयनित किया गया है तथा सादाबाद विकास खण्ड में ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल का चयन इस परीक्षा के लिए किया गया है। उन्होने बताया कि इस परीक्षा के लिए एनसीआरटी द्वारा 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया था जबकि यहॉं के बच्चों ने 25 से 30 मिनट में ही सवालों के जवाब दे दिये। कक्षा 3 की छात्रा तमन्ना की प्रतिभा का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि बड़े स्तर के विद्यालयों के छात्रों का आत्म विष्वास इस विद्यालय की बालिका में देखने को मिला है।
एसीएमओ ने किया आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों का निरीक्षण
सिकंदराराऊ, हाथरस। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ के कार्यक्षेत्र में अगसोली तथा पचों आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण कर क्षय रोग स्क्रीनिंग तथा संभावित मरीजों का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से जिले में 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक क्षय रोग खोजी अभियान चलाया जा रहा है तथा 2025 तक भारत को टीवी मुक्त करना है। इस मौके पर निरीक्षण किए गए क्षेत्रों में सभी लोग कार्य करते हुए मिले तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ डा रजनेश यादव के साथ टीमों को भी उपलब्ध कराए गए और इसी प्रकार कार्य में गति बनाए रखने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी कार्यालय में देखा गया शपथ गृहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
कानपुर: जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ गृहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों व राज्य मंत्रियों ने लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में शपथ ली। इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। साथ ही अन्य राज्यों के भी मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।
उक्त शपथ गृहण समारोह कार्यक्रम को जिलाधिकारी नेहा शर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद कानपुर नगर में आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दयानंद प्रसाद एवं अपर जिलाधिकारी भू/अ सतेन्द्र कुमार के साथ संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को लगाया गया कोविड़ -19 का टीका
सलोन, रायबरेली । विकासखंड सलोन के विद्यालय यूपीएस कन्या सलून में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन की टीम द्वारा 12 से 14 वर्ग के अध्ययनरत बच्चों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। जिसमें ए एन एम प्रतिमा पांडे एवं अवध नारायण मौर्य वेरी फायर के द्वारा निर्धारित 12 से 14 वर्ष की 40 बच्चों एवं 30 बच्चियो को वैक्सीन लगाया गयाा। विद्यालय में अध्यनरत 268 छात्रों के सापेक्ष 229 बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद शरीफ प्रधानाध्यापक डॉ. साधना शर्मा, माधुरी लता ,आयशा कफील ,रीता देवी एवं मोहम्मद मैसर मौजूद रहे।
Jansaamna